Home > Current Affairs > International > India, Mozambique and Tanzania conduct IMT TRILAT-2024 exercise

भारत, मोज़ाम्बिक और तंजानिया ने किया आईएमटी ट्रिलैट-2024 अभ्यास का आयोजन

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
India, Mozambique and Tanzania conduct IMT TRILAT-2024 exercise Defence 4 min read

भारत - मोजाम्बिक - तंजानिया (आईएमटी) ट्राई लेटरल (ट्रिलैट) अभ्यास के दूसरे संस्करण का आयोजन 21-29 मार्च 2024 तक किया जा रहा है। इस वर्ष इसका आयोजन तंजानिया के ज़ंज़ीबार और मोज़ाम्बिक के मापुटो बंदरगाहों पर किया जा रहा है।

आईएमटी ट्रिलैट अभ्यास में भारत की भागीदारी: 

  • आईएमटी ट्राई लेटरल (ट्रिलैट) अभ्यास में भारत का प्रतिनिधित्व आईएनएस तिर और आईएनएस सुजाता द्वारा किया जा रहा है।

दो चरणों में संपन्न होगा ट्रिलैट अभ्यास:    

  • यह 21-29 मार्च 2024 को होने वाला एक संयुक्त समुद्री अभ्यास है। अभ्यास के वर्तमान संस्करण की योजना दो चरणों में बनाई गई है। 
  • प्रथम चरण, 21-24 मार्च को निर्धारित बंदरगाह चरण के रूप में, नौसेना के जहाज ज़ंज़ीबार और मापुटो बंदरगाहों पर संबंधित नौसेनाओं के साथ भाग लेंगे। 
  • यह चरण एक योजना सम्मेलन के साथ आरंभ होगा जिसके बाद अभ्यास के कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे। जिसमें निम्नलिखित संयुक्त बंदरगाह प्रशिक्षण गतिविधियों का संचालन किया जाएगा: 
    • क्षति नियंत्रण
    • अग्निशमन
    • विजिट बोर्ड खोज 
    • जब्ती प्रक्रियाओं
    • चिकित्सा व्याख्यान
    • आपदा निकासी 
    • गोताखोरी संचालन। 
  • ट्रिलैट अभ्यास का समुद्री चरण 24-27 मार्च 2024 को होगा। जिसमें प्रमुख रूप से निम्नलिखित संयुक्त  समुद्री प्रशिक्षण गतिविधियों का संचालन किया जाएगा:
    • विषम खतरों का मुकाबला करने के लिए, 
    • विज़िट बोर्ड खोज और जब्ती प्रक्रियाओं
    • नौका संचालन
  • इसमें युद्धाभ्यास और फायरिंग अभ्यास के व्यावहारिक पहलुओं को शामिल किया जाएगा। 
  • समुद्री चरण के दौरान एक संयुक्त ईईजेड निगरानी की भी योजना बनाई गई है। 
  • यह अभ्यास नकाला (मोज़ाम्बिक) में संयुक्त विवरण के साथ समाप्त होगा।
  • बंदरगाह प्रवास के दौरान, भारतीय नौसेना के जहाज आगंतुकों के लिए खुले रहेंगे और मेजबान नौसेनाओं के साथ खेल और सांस्कृतिक आयोजनों में भाग लेंगे। 
  • 106 एकीकृत अधिकारी प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के समुद्री प्रशिक्षुओं के लिए संबंधित बंदरगाहों पर प्रशिक्षण दौरों की भी योजना बनाई गई है।

आईएमटी ट्रिलैट अभ्यास के बारे में:  

  • आईएमटी ट्रिलैट का पहला अभ्यास अक्टूबर 2022 में हुआ था। इस प्रथम संस्करण का आयोजन तंजानिया और मोज़ाम्बिक में किया गया था। आईएमटी देशों की नौसेनाओं के बीच एक संयुक्त समुद्री अभ्यास डार एस सलाम, तंजानिया में शुरू हुआ।
  • इस अभ्यास में भारत का प्रतिनिधित्व भारतीय नौसेना के साथ आईएनएस तरकश द्वारा किया गया था।
  • भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व निर्देशित मिसाइल फ्रिगेट, आईएनएस तरकश, चेतक हेलीकॉप्टर और मार्कोस (विशेष बल) द्वारा किया गया था।

आईएमटी ट्रिलैट अभ्यास का उद्देश्य:

  • प्रशिक्षण और सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने के माध्यम से सामान्य खतरों को दूर करने के लिये क्षमता विकास करना।
  • आईएमटी देशों के मध्य समुद्री सहयोग को मज़बूत करना।
  • आईएमटी देशों के मध्य अंतर्संचालनीयता बढ़ावा देना।

आईएमटी ट्रिलैट अभ्यास का महत्त्व:

  • ये अभ्यास हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा और समुद्री पड़ोसियों के साथ सहयोग को बढ़ावा देते हैं।  साथ ही क्षेत्र में सभी के लिए सागर (SAGAR) सुरक्षा एवं विकास को बढ़ावा देने हेतु भारत तथा भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। 

FAQ

Answer: तंजानिया और मोज़ाम्बिक

Answer: दूसरा संस्करण

Answer: अक्टूबर 2022

Answer: आईएनएस तिर और आईएनएस सुजाता
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.