Home > Current Affairs > International > India-Kyrgyzstan Joint Special Forces Exercise KHANJAR Begins in Bakloh

बकलोह में शुरू हुआ भारत-किर्गिस्तान के विशेष संयुक्त बल का अभ्यास "खंजर"

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
India-Kyrgyzstan Joint Special Forces Exercise KHANJAR Begins in Bakloh Military exercise 3 min read

भारत-किर्गिस्तान का 11वां संयुक्त विशेष बल अभ्यास ‘खंजर’ हिमाचल प्रदेश के बकलोह स्थित विशेष बल प्रशिक्षण स्कूल में प्रारंभ हो गया है। ‘खंजर’ अभ्यास 22 जनवरी से 3 फरवरी 2024 तक चलेगा। 

  • ‘खंजर’ अभ्यास दोनों देशों में वैकल्पिक रूप से आयोजित एक वार्षिक कार्यक्रम है। इस वर्ष इस अभ्यास का आयोजन भारत में हो रहा है। जबकि पिछले वर्ष इस अभ्यास का आयोजन किर्गिस्तान में किया गया था। 

अभ्यास का प्रतिनिधित्व: 

  • 20 कर्मियों वाले भारतीय सेना के दल का प्रतिनिधित्व पैराशूट रेजिमेंट (विशेष बल) के सैनिकों द्वारा किया जा रहा है। जबकि किर्गिस्तान दल में 20 कर्मियों का प्रतिनिधित्व स्कॉर्पियन ब्रिगेड द्वारा किया जा रहा है।

‘खंजर’ अभ्यास के आयोजन का उद्देश्य: 

  • पर्वतीय क्षेत्रों में आतंकवाद विरोधी और विशेष बलों के संचालन में अनुभवों एवं श्रेष्ठ व्यवहारों का आदान-प्रदान करना है।
  • इस अभ्यास का आयोजन संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अध्याय-VII के अंतर्गत किया जाता है।
  • यह अभ्यास विशेष बल कौशल, प्रवेशन और निष्कर्षण की उन्नत तकनीकों को विकसित करने पर बल देता है।

इस अभ्यास के आयोजन से लाभ: 

  • यह अभ्यास अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद तथा चरमपंथ की साझी समस्याओं का समाधान करते हुए दोनों पक्षों के  रक्षा संबंधों को मजबूत बनाने का अवसर प्रदान करेगा। 
  • इस अभ्यास से साझे सुरक्षा उद्देश्यों को प्राप्त करने का अवसर प्राप्त हो सकेगा।
  • इससे द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के अतिरिक्त अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा उपकरणों की क्षमताओं को दिखाने का अवसर भी मिलेगा।

‘खंजर’ अभ्यास के बारे में: 

  • दोनों देशों के मध्य इस अभ्यास का आयोजन वर्ष 2011 से किया जा रहा है। यह दो सप्ताह लंबा ‘खंजर' सैन्य अभ्यास मुख्य तौर पर ऊँचाई वाले तथा पहाड़ी क्षेत्रों  और आतंकवाद एवं उग्रवाद पर केंद्रित होता है। 
  • वर्ष 2018 में भारत और किर्गिस्तान ने चार समझौतों पर हस्ताक्षर किये थे। इनमें से एक रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने और वार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास आयोजित करने से संबंधित था।

किर्गिस्तान के बारे में: 

  • यह एक मध्य एशिया का देश है। किर्गिस्तान में मुख्य तौर पर मुस्लिम और ईसाई आबादी पाई जाती है। 
  • किर्गिस्तान के उत्तर-पश्चिम और उत्तर में कज़ाखस्तान है। दक्षिण-पूर्व में चीन तथा दक्षिण-पश्चिम में ताजिकिस्तान है। यह उज्बेकिस्तान के साथ अपनी पश्चिमी सीमा साझा करता है।
  • किर्गिस्तान वर्ष 1991 में एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में अस्तित्त्व में आया था। तभी से भारत तथा किर्गिस्तान के बीच सौहार्दपूर्ण द्विपक्षीय संबंध बने हुए हैं। 
  • वर्ष 1992 में भारत, किर्गिस्तान के साथ राजनयिक संबंध स्थापित करने वाला पहला देश था।
  • किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक है।
  • किर्गिस्तान की मुद्रा: किर्गिस्तानी सोम है।
  • किर्गिस्तान के प्रधानमंत्री: अकिलबेक जापारोव

FAQ

उत्तर:- हिमाचल प्रदेश के बकलोह में

उत्तर:- किर्गिज़स्तान

उत्तर:- 11वां क्रम

उत्तर:- किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक है।

उत्तर :- अकिलबेक जापारोव
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.