भारतीय पंजा कुश्ती खिलाड़ियों ने हाल ही में संपन्न एशियाई पंजा कुश्ती चैम्पियनशिप में सात पदक - एक स्वर्ण और छह कांस्य - जीतकर सराहनीय प्रदर्शन किया है। एशियाई पंजा कुश्ती चैम्पियनशिप उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद शहर, में आयोजित की गई थी।
एशियाई पंजा कुश्ती चैम्पियनशिप 2024 में श्रीमत झा भारत के लिए सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने बाएं हाथ के पैरा वर्ग में भारत के लिए एकमात्र स्वर्ण पदक जीता। बाद में उन्होंने दाहिने हाथ के पैरा वर्ग में अपनी पदक तालिका में एक और पदक -कांस्य जोड़ा।
लक्ष्मण सिंह भंडारी ने मास्टर वर्ग में दो कांस्य पदक जीते।
प्रो-पंजा लीग, बड़ौदा बादशाह फ्रेंचाइजी के स्टार खिलाड़ी सचिन गोयल ने दाएं हाथ के सीनियर वर्ग में कांस्य पदक जीता।
महिला वर्ग में अरुणाचल प्रदेश की इबी लोलेन ने दो पदक जीते। उन्होंने महिलाओं के दाहिने हाथ वर्ग में कांस्य पदक और बाएं हाथ वर्ग में एक और कांस्य पदक जीता।
पीपुल्स आर्म रेसलिंग फेडरेशन इंडिया (पीएएफआई) की अध्यक्ष प्रीति झंगियानी ने एशियाई पंजा कुश्ती चैम्पियनशिप 2024 में भारतीय पंजा कुश्ती खिलाड़ियों की सफलता की सराहना।
प्रो-पंजा लीग भारत में एक पेशेवर पंजा कुश्ती लीग है। इस लीग की शुरुवात फिल्म अभिनेत्री और पीपुल्स आर्मरेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की अध्यक्ष प्रीति झंगियानी ने किया है । प्रो-पंजा लीग का पहला सीज़न 2023 में नई दिल्ली में आयोजित किया गया था।
वर्ल्ड आर्म रेसलिंग फेडरेशन द्वारा हर साल 20 अप्रैल को विश्व पंजा कुश्ती दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन लोगों के बीच पंजा कुश्ती को एक खेल के रूप में बढ़ावा देने और प्रोत्साहित करने और खेल के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए मनाया जाता है। पंजा कुश्ती एक ओलंपिक खेल नहीं है।
वर्ल्ड आर्म रेसलिंग फेडरेशन दुनिया भर में आर्म रेसलिंग की शासी निकाय है। इसका मुख्यालय सोफिया, बुल्गारिया में है।
पीपुल्स आर्म रेसलिंग फेडरेशन इंडिया भारत में पंजा कुश्ती खेल की शासी निकाय है। यह एशियाई आर्मरेसलिंग फेडरेशन और वर्ल्ड आर्मरेसलिंग फेडरेशन से संबद्ध है।
यह राज्य इकाइयों की मदद से देश भर में शौकिया और पेशेवर पंजा कुश्ती को बढ़ावा देने के लिए काम करता है।
अध्यक्ष: प्रीति झंगियानी
मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र