सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9829213213
सीखने के साधन
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
Miscellaneous Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
अंतरराष्ट्रीय सामयिकी
चुर्चित व्यक्ति
आईसीसी ने शाहिद अफरीदी को पुरुष टी 20 विश्व कप 2024 का ब्रांड एंबेसडर नामित किया
Utkarsh Classes
Updated: 25 May 2024
3 Min Read
विश्व क्रिकेट की नियामक संस्था, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी को आगामी 9वें आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। विश्व कप की संयुक्त मेजबानी वेस्टइंडीज और संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा 1 से 29 जून 2024 तक की जा रही है।
शाहिद अफरीदी, भारतीय युवराज सिंह, वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और जमैका के धावक उसेन बोल्ट के साथ अब 9वें आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप का ब्रांड एंबेसडर बन गए हैं।
आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 1 जून से शुरू होगा, जिसमें यूएसए की टीम संयुक्त राज्य अमेरिका के डलास शहर के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में कनाडा से भिड़ेगी। भारत 9 जून को न्यूयॉर्क में पाकिस्तान से भिड़ेगा।
ब्रांड एंबेसडर के रूप में, वे विश्व कप आयोजन का प्रचार करेंगे, टी20 विश्व कप मैचों में भाग लेंगे, और संयुक्त राज्य अमेरिका के भीतर क्रिकेट खेल को बढ़ावा देने के लिए कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
शाहिद अफरीदी जो अपने उपनाम 'लाला' के नाम से विख्यात हैं, एक विस्फोटक बल्लेबाज और कुशल लेग स्पिनर थे। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी सीमित ओवरों के एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (वनडे) और विशेष रूप से टी-20 प्रारूप के लिए सबसे उपयुक्त थी। वह दक्षिण अफ्रीका में आयोजित पहले पुरुष टी-20 विश्व कप 2007 में टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी थे जिसमे पाकिस्तान, फाइनल मैच भारत से हार गया था।
दूसरे टी20 वर्ल्ड कप में शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। शाहिद अफरीदी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में और फिर श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में मैन ऑफ द मैच रहे।
शाहिद अफरीदी ने छह आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में भाग लिया है। उन्होंने टी20 विश्व कप के दो संस्करणों में टीम की कप्तानी भी की है।
टीमों की संख्या के लिहाज से 9वां आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 20 टीमों वाला सबसे बड़ा पुरुष टी-20 विश्व कप होगा। ग्रुप चरण में, 20 टीमों को चार समूहों में विभाजित किया गया है।
समूह |
देश |
A |
कनाडा, भारत, पाकिस्तान, संयुक्त राज्य अमेरिका और आयरलैंड |
B |
ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, नामीबिया और ओमान |
C |
अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड, पापुआ न्यू गिनी, युगांडा और वेस्ट इंडीज |
D |
बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, नीदरलैंड और दक्षिण अफ्रीका |
टी-20 प्रारूप इंग्लैंड में शुरू किया गया था और जल्द ही दुनिया भर में बहुत लोकप्रिय हो गया। पहला टी-20 पुरुष विश्व कप दक्षिण अफ्रीका में आयोजित किया गया था और भारत ने इसे जीता था।
संस्करण |
आयोजन वर्ष |
मेजबान देश |
विजेता |
उपविजेता |
विजेता कप्तान |
टीमों की संख्या |
1 |
2007 |
दक्षिण अफ्रीका |
भारत |
पाकिस्तान |
महेंद्र सिंह धोनी |
12 |
2 |
2009 |
इंगलैंड |
पाकिस्तान |
श्रीलंका |
यूनुस खान |
12 |
3 |
2010 |
वेस्ट इंडीज |
इंगलैंड |
ऑस्ट्रेलिया |
पॉल कॉलिंगवुड |
12 |
4 |
2012 |
श्रीलंका |
वेस्ट इंडीज |
श्रीलंका |
डैरेन सैमी |
12 |
5 |
2014 |
बांग्लादेश |
श्रीलंका |
भारत |
लसिथ मलिंगा |
16 |
6 |
2016 |
भारत |
वेस्ट इंडीज |
इंगलैंड |
डैरेन सैमी |
16 |
7 |
2021 |
संयुक्त अरब अमीरात, ओमान |
ऑस्ट्रेलिया |
न्यूज़ीलैंड |
एरोन फिंच |
16 |
8 |
2022 |
ऑस्ट्रेलिया |
इंगलैंड |
पाकिस्तान |
जोस बटलर |
16 |
9 |
2024 |
वेस्ट इंडीज, संयुक्त राज्य अमेरिका |
- |
- |
- |
20 |
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद दुनिया में पुरुष और महिला क्रिकेट को नियंत्रित करती है।
इसके 108 सदस्य देश हैं, जिसमे 12 देश- भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, वेस्ट इंडीज, दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे, आयरलैंड और अफगानिस्तान- टेस्ट मैच खेलने के लिए पात्र हैं।
मुख्यालय: दुबई, संयुक्त अरब अमीरात
आईसीसी के अध्यक्ष: न्यूजीलैंड के ग्रेग बार्कले
आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO): ऑस्ट्रेलिया के ज्योफ एलार्डिस
टॉप पोस्ट
Frequently asked questions
Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नजदीकी सेंटर पर विजिट करें।
Utkarsh Diwali Offer- For Every Aspirant!
Up to 90% OFF on all online courses + Extra 13% OFF with code UC13 – valid till exam day!