यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने 27-28 फरवरी 2025 को भारत का आधिकारिक दौरा किया। उनके इस यात्रा के में उनके साथ यूरोपीय संघ के कमिशनर के समूह भी थे। यह यूरोपीय संघ के कमिशनर के समूह की भारत की पहली यात्रा थी और उर्सुला वॉन डेर लेयेन की भारत की तीसरी यात्रा थी।
यूरोपीय संघ के कमिशनर के समूह, 27 सदस्य वाली यूरोपीय संघ (ईयू) के देशों के आयुक्तों से बना है। यह पहली बार था कि यूरोपीय संघ के कमिशनर के समूह, यूरोप के बाहर का दौरा कर रहे थे।
उर्सुला वॉन डेर लेयेन की भारत यात्रा के दौरान, भारत-यूरोपीय संघ व्यापार और प्रौद्योगिकी परिषद की दूसरी मंत्रिस्तरीय बैठक भी नई दिल्ली में आयोजित की गई थी।
उर्सुला वॉन डेर लेयेन और पीएम मोदी की वार्ता
उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक की और द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की।
मुलाकात के बाद दोनों नेताओं ने एक संयुक्त बयान जारी किया.
संयुक्त वक्तव्य की मुख्य बिन्दु:.
- भारत और यूरोपीय संघ 2025 में पारस्परिक रूप से लाभकारी मुक्त व्यापार समझौते को अंतिम रूप देंगे ।
- दोनों, स्वच्छ ऊर्जा और जलवायु, जल, स्मार्ट और टिकाऊ शहरीकरण, कनेक्टिविटी और आपदा प्रबंधन के क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार और गहरा करने पर सहमत।
- दोनों स्वच्छ हाइड्रोजन, सौर ऊर्जा, अपतटीय पवन, टिकाऊ शहरी गतिशीलता, विमानन और रेलवे जैसे विशिष्ट क्षेत्रों में सहयोग तेज करने पर सहमत।
- दोनों भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे (आईएमईसी) को साकार करने के लिए कदम उठाएंगे।
- आईएमईसी को 2023 में नई दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन की बैठक के दौरान प्रस्तावित किया गया था। इसका उद्देश्य संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब के माध्यम से यूरोपीय संघ के देशों को भारत से जोड़ना है।
- कॉरिडोर में दो परियोजनाएं हैं: भारत और खाड़ी देशों के बीच एक पूर्वी समुद्री लिंक और अरब प्रायद्वीप को यूरोप से जोड़ने वाला एक उत्तरी खंड।
भारत-यूरोपीय संघ व्यापार और प्रौद्योगिकी परिषद (टीटीसी) की दूसरी बैठक
भारत-ईयू व्यापार और प्रौद्योगिकी परिषद (टीटीसी) की दूसरी बैठक 28 फरवरी 2025 को नई दिल्ली में आयोजित की गई। दोनों देशों के प्रतिनिधि ने इस बैठक की सह -अध्यक्षता की।
बैठक के सह-अध्यक्ष:
भारत: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, और केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव।
यूरोपीय संघ: तकनीकी संप्रभुता, सुरक्षा और लोकतंत्र के लिए कार्यकारी उपाध्यक्ष सुश्री हेना विर्ककुनेन, व्यापार और आर्थिक सुरक्षा, अंतरसंस्थागत संबंध और पारदर्शिता के लिए आयुक्त मैरोस सेफोविक और स्टार्टअप, अनुसंधान और नवाचार के लिए आयुक्त एकातेरिना ज़हरिवा।
टीटीसी के बारे में
- इसकी स्थापना अप्रैल 2022 में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन द्वारा की गई थी।
- यह व्यापार, विश्वसनीय प्रौद्योगिकी और सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए मुख्य द्विपक्षीय मंच है।
- पहली बैठक मई 2023 में ब्रुसेल्स में आयोजित की गई थी।
भारत और यूरोपीय संघ के संबंध
यूरोपियन यूनियन (ईयू) 27 यूरोपियन देशों का एक समूह है।
- भारत और यूरोपीय संघ ने 2004 में अपने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाने पर सहमत हुए।
- यूरोपीय संघ भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है।
- 2023 में दोनों के बीच कुल व्यापार 124 बिलियन यूरो 2023 था।
- संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद यूरोपीय संघ भारत के लिए दूसरा सबसे बड़ा निर्यात बाजार है।
- भारत,ईयू का 9वां सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है।
- पिछले दशक में ईयू और भारत के बीच वस्तुओं का व्यापार लगभग 90% बढ़ गया है।
- 2023 में, ईयू और भारत के बीच सेवाओं का व्यापार 59.7 बिलियन यूरो था।
- भारत में लगभग 6,000 यूरोपीय कंपनियाँ मौजूद हैं।
यह भी पढ़ें:
उर्सुला वॉन डेर लेयेन फिर से यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष चुनी गईं
रोमानिया और बुल्गारिया यूरोपीय संघ के शेंगेन क्षेत्र के पूर्ण सदस्य बन गए