Home > Current Affairs > State > Goa Liberation Day 2023 - Integration Of Goa In Indian Union

गोवा मुक्ति दिवस 2023 - भारतीय संघ में गोवा का एकीकरण

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
Goa Liberation Day 2023 - Integration Of Goa In Indian Union State news 3 min read

'ऑपरेशन विजय' नामक सैन्य कार्रवाई के बाद पुर्तगाली शासन से गोवा की आजादी की स्मृति में प्रतिवर्ष 19 दिसंबर को गोवा मुक्ति दिवस मनाया जाता है।

गोवा का भारतीय संघ में एकीकरण:

  • पुर्तगालियों ने सन 1510ई में भारत के कई हिस्सों पर अपना उपनिवेश स्थापित किया परंतु 19वीं शताब्दी के अंत तक भारत में पुर्तगाली उपनिवेश गोवा, दमन, दीव, दादरा, नगर हवेली और अंजेडिवा द्वीप तक ही सिमट कर रह गया।
  • गोवा मुक्ति आंदोलन, पुर्तगाली औपनिवेशिक शासन को समाप्त करने की मांग के साथ छोटे पैमाने पर एक विद्रोह के रूप में शुरू हुआ लेकिन वर्ष 1940 से 1960 तक आते-आते अपने चरम पर पहुँच गया।
  • वर्ष 1961 में गोवा का भारतीय गणराज्य में विलय के साथ यह आंदोलन समाप्त हुआ।
  • राजनयिक प्रयासों की विफलता के बाद भारतीय नौसेना, वायु सेना और थल सेना द्वारा गोवा में ‘ऑपरेशन विजय' चलाकर 19 दिसंबर,1961 को इसे पुर्तगालियों से पूर्णतः मुक्त करा लिया गया I 
  • पुर्तगालियों से मुक्त कराने के बाद इसे दमन और दीव के साथ मिलाकर केंद्रशासित प्रदेश बनाया गया।
  • 30 मई, 1987 में गोवा को पूर्ण राज्य तथा दमन और दीव को केंद्रशासित प्रदेश का दर्ज़ा दिया गया।
  • पुर्तगाली, भारत आने वाले पहले यूरोपीय (वर्ष 1498 में) और यहाँ से जाने वाले क्रम में सबसे अंतिम (वर्ष 1961) यूरोपीय थे।

गोवा राज्य के बारे में:

  • अवस्थिति: गोवा, भारत के दक्षिण-पश्चिमी तट पर स्थित है और भौगोलिक रूप से दक्कन उच्च भूमि द्वारा पश्चिमी घाट से अलग होता है।
  • राजधानी: पणजी
  • आधिकारिक भाषा: कोंकणी (इसे वर्ष 1992 में 71वें संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा मणिपुरी और नेपाली भाषा के साथ आठवीं अनुसूची में जोड़ा गया था)
  • सीमा: यह उत्तर में महाराष्ट्र, पूर्व और दक्षिण में कर्नाटक से घिरा हुआ है तथा अरब सागर इसके पश्चिमी तट पर स्थित है।
  • गोवा का उच्चतम बिंदु सोंसोगोर (Sonsogor) है।
  • गोवा क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे छोटा राज्य है I 
  • वन्यजीव अभयारण्य और राष्ट्रीय उद्यान: यहाँ पर डॉ. सलीम अली पक्षी अभयारण्य, महादेई वन्यजीव अभयारण्य, नेत्रावली वन्यजीव अभयारण्य, कोटिगाओ वन्यजीव अभयारण्य, भगवान महावीर अभयारण्य स्थित हैं।
  • मुख्यमंत्री:  प्रमोद सावंत 
  • लोक सभा की सीटें:  2 
  • राज्‍यसभा की सीटें: 1

FAQ

Ans. 1987

Ans. दिसंबर 1961

Ans. कोंकणी

Ans. ऑपरेशन विजय

Ans. गोवा
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.