Home > Current Affairs > International > Felix Tshisekedi Elected President Of Congo For 2nd Consecutive Term

फेलिक्स त्सेसीकेदी लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए कांगो के राष्ट्रपति चुने गए

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
Felix Tshisekedi Elected President Of Congo For 2nd Consecutive Term Appointment 4 min read

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो के राष्ट्रपति फेलिक्स त्सेसीकेदी ने एक बार पुनः राष्ट्रपति का चुनाव जीत लिया है। त्सेसीकेदी को 73 प्रतिशत से अधिक वोट प्राप्त हुए हैं। त्सेसीकेदी को लगातार दूसरी बार राष्ट्रपति चुनाव में जीत मिली है। फेलिक्स त्सेसीकेदी ने अपने प्रतिद्वंद्वी विपक्षी नेता मोइसे कटुम्बी को पराजित किया है। 

  • देश में 20 दिसंबर 2023 को मतदान कराया गया था। जिसके परिणाम राजधानी किंशासा में घोषित किये गये। इसके परिणाम को विपक्ष एवं कुछ नागरिक समूहों ने लॉजिस्टिक संबंधी समस्या के कारण पुनः मतदान कराने की मांग की है।
  • स्वतंत्र राष्ट्रीय चुनाव आयोग (सीईएनआई) के अध्यक्ष डेनिस कदीमा के अनुसार, कुल 1.8 करोड़ में से 1.3 करोड़ से अधिक वोट त्सेसीकेदी को मिले थे।
  • फेलिक्स के निकटतम प्रतिद्वंद्वी और व्यवसायी मोइज कटुम्बी को 18 फीसदी वोट प्राप्त हुए। जबकि एक अन्य प्रत्याशी मार्टिन फायुलू को पाँच प्रतिशत मत मिले हैं।

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी): 

  • कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, मध्य अफ़्रीका में स्थित एक देश है। यह अफ्रीका महाद्वीप का दूसरा सबसे बड़ा देश (अल्जीरिया के बाद) है। 
  • इसकी राजधानी किंशासा, कांगो नदी पर उसके मुहाने से लगभग 320 मील (515 किमी) दूर स्थित है।
  • किंशासा, मध्य अफ़्रीका का सबसे बड़ा शहर। यह देश के आधिकारिक प्रशासनिक, आर्थिक और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में कार्य करता है। 
  • इस देश को अक्सर इसके संक्षिप्त नाम, डीआरसी, या कांगो (किंशासा) कहा जाता है।
  • कांगो ने 1960 में बेल्जियम से स्वतंत्रता प्राप्त की। 1971 से 1997 तक देश आधिकारिक तौर पर ज़ैरे गणराज्य था, तत्कालीन शासक जनरल मोबुतु सेसे सेको ने देश को एक अधिक प्रामाणिक अफ्रीकी नाम देने के लिए एक बदलाव किया था।

डीआरसी का प्राकृतिक संसाधन: 

  • कांगो प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध है। यहाँ औद्योगिक हीरे, कोबाल्ट और तांबे के विशाल भंडार हैं। 
  • यहाँ अफ़्रीका के सबसे बड़े वन अभ्यारण्यों में से एक है। डीआरसी अफ्रीका महाद्वीप सबसे अधिक जलविद्युत क्षमता वाला देश है।

डीआरसी की भौतिक विशेषताएं: 

  • कांगो उत्तर में मध्य अफ़्रीकी गणराज्य और दक्षिण सूडान से घिरा है। 
  • पूर्व में युगांडा, रवांडा, बुरुंडी और तंजानिया द्वारा; जाम्बिया द्वारा दक्षिण-पूर्व में।
  • दक्षिण पश्चिम में अंगोला द्वारा।
  • पश्चिम में देश की छोटी अटलांटिक तटरेखा, कैबिंडा का अंगोलन एक्सक्लेव और कांगो (ब्रेज़ाविल) हैं।

डीआरसी की जलवायु: 

  • कांगो का अधिकांश भाग भूमध्य रेखा के उत्तर और दक्षिण में पाँच डिग्री तक फैले आंतरिक आर्द्र उष्णकटिबंधीय, या भूमध्यरेखीय जलवायु क्षेत्र में स्थित है। दक्षिणी कांगो और सुदूर उत्तर में कुछ हद तक शुष्क उपभूमध्यरेखीय जलवायु है।
  • राजधानी: किंशासा
  • मुद्रा: कांगो फ्रैंक (Congolese Franc)
  • राष्ट्रपति: फेलिक्स त्सेसीकेदी
  • प्रधानमंत्री: अनातोले कोलिनेट माकोसो (Anatole Collinet Makosso) 

FAQ

Answer:- फेलिक्स त्सेसीकेदी

Answer:- ब्रेज़ाविल

Answer:- कांगो फ्रैंक
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.