संयुक्त राज्य अमेरिका की सीनेट ने भारतीय मूल के अमेरिकी वैज्ञानिक डॉ. जय भट्टाचार्य को देश की राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान (एनआईएच) के नए निदेशक के रूप में नियुक्त करने की पुष्टि की है। नवंबर 2024 में अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने के बाद डॉ. जय भट्टाचार्य को डोनाल्ड ट्रम्प ने 18वें एनआईएच निदेशक के रूप में नामित किया था।
अमेरिकी राष्ट्रीय कैंसर अधिनियम संशोधन 1974 के अनुसार, एनआईएच के निदेशक की नियुक्ति अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा की जाती है और अमेरिकी सीनेट द्वारा उसे मंजूरी दी जाती है।
100 सदस्यीय सीनेट संघीय विधायिका का ऊपरी सदन है जिसे कांग्रेस के रूप में जाना जाता है। 435 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा कांग्रेस का निचला सदन है।
डोनाल्ड ट्रम्प जो रिपब्लिकन पार्टी के सदस्य हैं, का सीनेट और प्रतिनिधि सभा, दोनों में बहुमत है।
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (एनआईएच) देश की यू.एस. डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ एंड ह्यूमन सर्विसेज की एक प्रमुख चिकित्सा अनुसंधान एजेंसी है। यह देश के भीतर चिकित्सा अनुसंधान के लिए संस्थाओं और वैज्ञानिकों को निधि प्रदान करती है।
एनआईएच संस्था, रॉबर्ट कैनेडी जूनियर की अध्यक्षता वाले यू.एस. डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ एंड ह्यूमन अफेयर्स के अंतर्गत आती है।
डॉ. जय भट्टाचार्य का जन्म कोलकाता, पश्चिम बंगाल में हुआ था।
वे स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में स्वास्थ्य नीति और अर्थशास्त्र के प्रोफेसर हैं और स्टैनफोर्ड के सेंटर ऑन द डेमोग्राफी एंड इकोनॉमिक्स ऑफ हेल्थ एंड एजिंग के निदेशक हैं।
उन्हें कोविड-19 महामारी के दौरान लॉकडाउन और मास्क अनिवार्यता का विरोध करने जैसे अपने विवादास्पद रुख के लिए जाना जाता है।
दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद, डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने मंत्रिमंडल में कई भारतीय मूल के अमेरिकियों को नामित किया है।
विवेक रामास्वामी- वे एलन मस्क के साथ मिलकर नव स्थापित सरकारी दक्षता विभाग (डीओजीई) का नेतृत्व कर रहें हैं। उनका जन्म संयुक्त राज्य अमेरिका में हुआ था और उनके माता-पिता केरल के पलक्कड़ से अमरीका आए थे।
श्रीराम कृष्णन- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर व्हाइट हाउस के वरिष्ठ नीति सलाहकार। उनका जन्म चेन्नई में हुआ था और वे एक भारतीय-अमेरिकी उद्यमी और उद्यम पूंजीपति हैं।
काश पटेल- संघीय जांच ब्यूरो के निदेशक। उन्होंने भगवद गीता पर अपने पद की शपथ ली है। उनका जन्म संयुक्त राज्य अमेरिका में हुआ था और उनके गुजराती माता-पिता पूर्वी अफ्रीका से संयुक्त राज्य अमेरिका आए थे।
हरमीत ढिल्लों- नागरिक अधिकारों के लिए सहायक अटॉर्नी जनरल। उनका जन्म चंडीगढ़ में हुआ था और वे अपने सर्जन पिता के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका आयीं थीं।
जय भट्टाचार्य- राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान के निदेशक। उनका जन्म कोलकाता, पश्चिम बंगाल में हुआ था।
उषा वेंस उपराष्ट्रपति जेम्स डेविड वेंस की पत्नी हैं। उषा वेंस का जन्म संयुक्त राज्य अमेरिका में हुआ था और उनके माता-पिता आंध्र प्रदेश से संयुक्त राज्य अमेरिका चले गए थे।
वह डोनाल्ड ट्रम्प कैबिनेट का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन वह संयुक्त राज्य अमेरिका की दूसरी महिला बनने वाली पहली भारतीय मूल की महिला हैं।
तुलसी गबार्ड
तुलसी गबार्ड को संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रीय खुफिया निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। वह भारतीय मूल की नहीं हैं, लेकिन एक हिंदू हैं और भगवान कृष्ण की भक्त हैं।
यह भी पढ़ें
अमेरिकी सीनेट ने काश पटेल को एफबीआई के 9वें निदेशक के रूप में पुष्टि की
अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस में वापसी