भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) रंजन गोगोई को असम के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार 'असम बैभव' से सम्मानित किया जाएगा। जबकि एथलिट हिमा दास को ‘असम सौरव’ सम्मान से नवाजा जाएगा।
इस वर्ष 2024 के लिए, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने 16 जनवरी को 'असम बैभव' सर्वोच्च राज्य नागरिक पुरस्कार की घोषणा की है।
सरमा ने दिसपुर में लोक सेवा भवन में असम राज्य नागरिक पुरस्कार 2023 के सम्मानित पुरस्कार विजेताओं के 22 नामों की घोषणा की है। जिनमें असम बैभव, असम सौरव और असम गौरव शामिल हैं।
'असम बैभव' पुरस्कार 2023:
- यह असम राज्य द्वारा दिये जाने वाले सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक है। पुरस्कार के रूप में गोगोई को प्रशस्ति पत्र, प्रमाणपत्र, पदक और 5 लाख रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
- रंजन गोगोई भारत के 46वें सीजेआई और पूर्वोत्तर से यह पद संभालने वाले पहले न्यायाधीश थे।
- उनके कार्यकाल के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने एक दशक पुराने राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मामले पर ऐतिहासिक फैसला सुनाया था।
असम सौरव पुरस्कार 2023:
- इस वर्ष राज्य सरकार चार असम सौरव और सत्रह असम गौरव पुरस्कारों सहित कुल 22 हस्तियों को नागरिक पुरस्कार प्रदान करेगी। इस पुरस्कार से चार हस्तियों को प्रदान किया जाएगा। इनमें प्रमुखतः
- हिमा दास - एथलेटिक्स
- डॉ. किशन चंद नौरियाल: कला और संस्कृति
- एल्विस अली हजारिका: तैराकी और
- नादिराम देउरी: तिवा नृत्य
- इस पुरस्कार स्वरूप एक प्रशस्ति पत्र, प्रमाण पत्र, पदक और 4 लाख रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
असम गौरव पुरस्कार 2023:
- इस वर्ष 17 हस्तियों को 'असम गौरव' पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इनमें प्रमुखतः
- रंजीत गोगोई (लोक और बिहू नृत्य प्रतिपादक)
- पार्वती बरुआ (पशु संरक्षण गतिविधियां)
- देबोजीत चियांगमाई (साउंड इंजीनियर)
- द्रोणो भुयान (ओजा पाली)
- नीलम दत्ता (जैविक खेती)
- अनुपम डेका (उद्योगपति)
- सौम्यदीप दत्ता (वन्यजीव संरक्षण)
- बसंत चिरिंग फुकन (मशरूम की खेती)
- मनेंद्र डेका (हस्तशिल्प)
- मीनाक्षी चेतिया (सामाजिक सेवा)
- पखिला लेखटेपी (कार्बी लोक)
- तेनजिंग बोडोसा (हाथी के अनुकूल चाय बागान)
- निर्मल डे (चटाई)
- जेसीन कुम्बांग पाओ (बुनाई)
- मैरी हस्सा (सामाजिक सेवा)
- उपेन्द्र राभा (काले चावल की खेती) और
- राहुल गुप्ता (हाइड्रोपोनिक खेती)।
- असम गौरव पुरस्कार विजेताओं को एक प्रशस्ति पत्र, प्रमाण पत्र, पदक और 3 लाख रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।