Home > Current Affairs > International > After Thailand and Sri Lanka, Malaysia will give free visa to Indians

थाईलैंड और श्रीलंका के बाद मलेशिया देगा भारतीयों को वीजा-मुक्त प्रवेश

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
After Thailand and Sri Lanka, Malaysia will give free visa to Indians International news 5 min read

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने 26 नवंबर 2023 को घोषणा की कि मलेशिया 1 दिसंबर से 30 दिनों तक रहने के लिए चीन और भारत के नागरिकों को वीजा-मुक्त प्रवेश देगा। अनवर इब्राहिम ने 26 नवंबर को देर रात अपनी पीपुल्स जस्टिस पार्टी कांग्रेस में एक भाषण के दौरान यह घोषणा की। 

  • वर्तमान में, चीनी और भारतीय नागरिकों को मलेशिया में प्रवेश के लिए वीजा के लिए आवेदन करना पड़ता है।

भारत को थाइलैंड-श्रीलंका द्वारा पहले से ही वीजा फ्री एंट्री मिल चुकी है: 

  • थाइलैंड-श्रीलंका में पहले ही भारतीयों को वीजा-फ्री एंट्री देने की घोषणा की जा चुकी है। अब मलेशिया ऐसा करने वाला तीसरा एशियाई देश बन गया है। 
  • इससे पहले मलेशिया ने यह छूट कुवैत, सऊदी अरब, बहरीन, यूएई, तुर्की, जॉर्डन और ईरान को दे रखी है।

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मलेशिया द्वारा उठाया गया कदम: 

  • चीन और भारत के लोग बड़ी संख्या में पर्यटन के लिए मलेशिया जाते हैं। मलेशिया आने वाले सबसे अधिक पर्यटकों में चीन के लोगों का चौथा और भारत का पाँचवा स्थान है। दोनों देश मलेशिया के लिए बड़े पर्यटक-बाजार हैं। 
  • सरकारी आंकड़ों के अनुसार, मलेशिया में इस वर्ष जनवरी से जून के बीच 9.16 मिलियन पर्यटक आए, जिनमें चीन से 4 लाख 98 हजार 540 और भारत से 2 लाख 83 हजार 885 पर्यटक आए।
  • एक अन्य आकड़ों के अनुसार महामारी से पहले, 2019 की समान अवधि में चीन से 15 लाख और भारत से 3 लाख 54 हजार 486 लोग मलेशिया गए थे।
  • मलेशिया का यह कदम उनके महत्वपूर्ण पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने और अपनी अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित करने के लिए लागू किया गया है।

वीजा-मुक्त प्रवेश के मायने? 

  • किसी देशों के मध्य वीजा फ्री होने से तात्पर्य वहाँ के नागरिक आसानी से एक-दूसरे देशों में बिना वीजा के आ जा सकते हैं; अर्थात उसे उस देश में जाने के लिए वीजा की आवश्यकता नहीं होती, जहाँ पर उसे वीजा-मुक्त प्रवेश की अनुमति मिली हो।
  • हेनले एंड पार्टनर्स के पासपोर्ट इंडेक्स के अनुसार, मार्च 2023 तक, भारतीय पासपोर्ट धारक कई देशों में वीजा-फ्री यात्रा कर सकते हैं या पहुंचने पर वीजा का लाभ उठा सकते हैं। वर्तमान में, भारतीय पासपोर्ट यात्रा की स्वतंत्रता के मामले में 84वें स्थान पर है।

वीजा के प्रकार: 

  • वीजा फ्री: वीजा फ्री यात्रा वह लाभ है जिसमें आप बिना वीजा लिए किसी देश की यात्रा कर सकते हैं। यह सामान्यतः तब लागू होता है जब दोनों देशों के बीच इस संबंध में समझौता हो या फिर जिस देश में आप जा रहे हैं, उसने एकतरफा रूप से विदेशी नागरिकों के लिए अपनी सीमाएं खोल दी हों।
    • वर्तमान में भारत अल्बानिया, बारबडोस, भूटान, ब्रिटिश वर्जिन द्वीप समूह, नेपाल, भूटान, श्रीलंका आदि जैसे 28 देश हैं जहाँ भारतीय बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं।
  • आगमन पर वीजा: आगमन वीजा के रूप में ऐसे वीजा को शामिल किया जाता है जो विजिटर को प्रवेश के दौरान दिए जाते हैं। वीजा जारी करने की पूरी प्रक्रिया सरकारी अधिकारियों द्वारा प्रवेश के दौरान शुरू और पूरी की जाती है।
    • वर्तमान में भारत को बोलिविया, मॉरीटानिया, बोत्स्वाना, मोजांबिक, बुरुंडी, म्यांमार, कंबोडिया इत्यादि सहित कुल 32 देशों में भारत को आगमन पर ई-वीजा की सुविधा प्राप्त है। 
  • ई-वीजा: यह किसी देश के अप्रवासन अधिकारी द्वारा ऑनलाइन जारी किए गए आधिकारिक दस्तावेज हैं जो विजिटर को देश में प्रवेश करने की अनुमति देते हैं। ये नियमित कागजी वीजा का विकल्प हैं जो किसी देश के दूतावास द्वारा जारी किए जाते हैं।
    • वर्तमान में भारत को अंगोला, मलेशिया, एंटीगुआ और बारबूडा, माल्डोवा, ऑस्ट्रेलिया, मोरक्को, अजरबैजान, रूस, बहरीन, साओ टोमे और प्रिंसीपी, सिंगापुर इत्यादि सहित कुल 26 देशों में भारत को ई-वीजा की सुविधा प्राप्त है। 
  • प्रवेश की अनुमति: देश अपने विजिटर को वीजा के बजाय प्रवेश परमिट जारी करते हैं। यह प्रवेश परमिट ऐसे दस्तावेज हैं जो विदेशियों को देश में कानूनी रूप से प्रवेश करने और एक निश्चित अवधि के लिए रहने की अनुमति देते हैं।

FAQ

Answer:- मलेशिया

Answer:- मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने 26 नवंबर 2023 को घोषणा की कि मलेशिया 1 दिसंबर से 30 दिनों तक रहने के लिए चीन और भारत के नागरिकों को वीजा-मुक्त प्रवेश देगा।

Answer:- वर्तमान में, भारतीय पासपोर्ट यात्रा की स्वतंत्रता के मामले में 84वें स्थान पर है।
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.