Home > Current Affairs > International > Youngest Champion, Aditi Swami Wins Gold at World Archery Championships

सबसे कम उम्र की चैंपियन अदिति स्वामी ने विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
Youngest Champion, Aditi Swami Wins Gold at World Archery Championships Sport 2 min read

17 वर्षीय अदिति गोपीचंद स्वामी ने  विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली सबसे कम उम्र की तीरंदाज बन गईं। उन्होंने 5 अगस्त 2023 को बर्लिन, जर्मनी में खेले गए फाइनल में मैक्सिको की एंड्रिया बेसेरा को हराया। अदिति गोपीचंद स्वामी वर्तमान में U18 विश्व चैंपियन और विश्व रिकॉर्ड धारक हैं।

भारत ने विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप 2023 को चार पदक- तीन स्वर्ण और एक कांस्य के साथ समाप्त किया।

बर्लिन प्रतियोगिता की शुरुआत से पहले भारत ने विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में कुल 11 पदक जीते थे - 9 रजत और 2 कांस्य।

भारत के लिए अन्य पदक विजेता

  • ओजस प्रवीण देओताले ने पुरुषों की व्यक्तिगत कंपाउंड स्पर्धा में पोलैंड के लुकाज़ प्रेज़ीबिल्स्की को हराकर स्वर्ण पदक जीता। वह विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष तीरंदाज बने

  • ज्योति सुरेखा वेन्नम, परनीत कौर और अदिति गोपीचंद स्वामी ने विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप के इतिहास  में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने महिलाओं की कंपाउंड टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

  • ज्योति सुरेखा वेन्नम ने महिलाओं की व्यक्तिगत कंपाउंड स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।

2023 विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप 31 जुलाई से 6 अगस्त 2023 तक बर्लिन, जर्मनी में आयोजित की गई थी। यह आयोजन पेरिस, फ्रांस में होने वाले 2024 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक के लिए एक योग्यता कार्यक्रम भी था।

विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप का आयोजन विश्व तीरंदाजी महासंघ द्वारा हर दो साल में किया जाता है।

Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.