पैदल सेना स्तर का छठा भारत-जापान सैन्य अभ्यास ‘धर्म गार्डियन’, 24 जनवरी 2025 को जापान में शुरू हुआ। यह अभ्यास 24 फरवरी - 9 मार्च 2025 तक जापान ग्राउंड सेल्फ-डिफेंस फोर्स के पूर्वी फ़ूजी युद्धाभ्यास प्रशिक्षण क्षेत्र में आयोजित किया जा रहा है।
वार्षिक भारत-जापान सैन्य अभ्यास धर्म गार्जियन, जो 2018 में शुरू हुआ, वैकल्पिक रूप से भारत और जापान में आयोजित किया जाता है। सैन्य अभ्यास का 5वां संस्करण फरवरी-मार्च 2024 में भारतीय सेना के महाजन फील्ड रेंज, राजस्थान में आयोजित किया गया था।
छठे सैन्य अभ्यास धर्म गार्डियन के प्रतिभागी
धर्म गार्डियन सैन्य अभ्यास एक पैदल सेना स्तर का अभ्यास है जिसमें दोनों सेनाओं का पैदल सेना प्रभाग भाग लेता है।
इस वर्ष, 120 सदस्यीय भारतीय दल, मुख्य रूप से भारतीय सेना की मद्रास रेजिमेंट से है।
जापानी सेना, जिसे जापान ग्राउंड सेल्फ डिफेंस फोर्स के नाम से जाना जाता है, ने अभ्यास के लिए अपनी 34वीं इन्फैंट्री रेजिमेंट को तैनात किया है।
अभ्यास का उद्देश्य और लक्ष्य
- अभ्यास का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना है, खासकर रक्षा के क्षेत्र में।
- यह सैन्य अभ्यास, भारतीय और जापानी सशस्त्र बलों के जवानों के बीच संबंधों को मजबूत करने का अवसर प्रदान करेगा।
- छठा संस्करण, संयुक्त आतंकवाद विरोधी अभियानों और शहरी युद्ध में भारतीय और जापानी सेनाओं के कौशल को निखारने पर केंद्रित होगा।
भारत-जापान सैन्य अभ्यास
भारत और जापान नियमित रूप से नियमित सैन्य अभ्यास करते रहते हैं। ये अभ्यास द्विपक्षीय या बहुपक्षीय रूप से आयोजित किए जाते हैं।
द्विपक्षीय अभ्यास
धर्म गार्डियन
- भारतीय सेना और जापान सेल्फ डिफेंस ग्राउंड फोर्स के बीच आयोजित किया जाता है।
- पहला- नवंबर 2018 में काउंटर इंसर्जेंसी वारफेयर स्कूल, वैरेंगटे, मिजोरम में आयोजित।
- वार्षिक अभ्यास दोनों देशों द्वारा वैकल्पिक रूप से आयोजित किया जाता है।
जापान-भारत समुद्री अभ्यास (जिमेक्स)
- भारतीय नौसेना और जापान समुद्री आत्मरक्षा बल के बीच आयोजित किया जाता है।
- पहला - 2012, जापान में आयोजित।
- हर दो वर्ष बाद आयोजित किया जाता है।
- जीमेक्स का 8वां संस्करण जून 2024 में जापान में आयोजित किया गया था।
वीर गार्डियन
- भारतीय वायु सेना और जापान एयर सेल्फ डिफेंस फोर्स के बीच आयोजित किया जाता है।
- पहला संस्करण - जनवरी 2023 में जापान में आयोजित।
- अब तक केवल एक ही आयोजित हुआ।
शिन्यू मैत्री अभ्यास
- भारतीय वायु सेना और जापान एयर सेल्फ डिफेंस फोर्स के बीच आयोजित किया जाता है।
- इस अभ्यास में दोनों देश के वायु सेना के बहुउद्देशीय परिवहन विमान भाग लेते है।
- पहला- 13 फरवरी 2023 से 02 मार्च 2023 तक जापान में आयोजित।
- अभी तक केवल एक बार आयोजित किया गया है।
बहुपक्षीय अभ्यास
दोनों देशों की नौसेनाएं अन्य देशों की नौसेनाओं के साथ बहुपक्षीय नौसैनिक अभ्यास में भी भाग लेती हैं।
मालाबार अभ्यास
- प्रतिभागी- भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया की नौ सेना।
- 2012 में शुरू हुआ।
- जापान, 2014 में इसमें शामिल हुआ।
- नवंबर 2024 में बंगाल की खाड़ी में 28वां संस्करण आयोजित।
मिलन अभ्यास
- विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना की पूर्वी नौसेना कमान द्वारा बहुराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास द्वारा आयोजित।
- हर दो साल में आयोजित किया जाता है।
- पहला- 1995
- 12वां संस्करण 2024 में आयोजित हुआ।
तटरक्षक स्तर का अभ्यास
- भारतीय तटरक्षक और जापानी तटरक्षक बलों के बीच ,द्विपक्षीय ‘सहयोग काइजिन’ अभ्यास आयोजित किए जाते हैं।
पूर्वी फ़ूजी युद्धाभ्यास प्रशिक्षण क्षेत्र के बारे में
- पूर्वी फ़ूजी युद्धाभ्यास प्रशिक्षण क्षेत्र ,जापान के सेना के संयुक्त शस्त्र प्रशिक्षण केंद्र, कैंप फ़ूजी का एक हिस्सा है।
- यह जापान में माउंट फ़ूजी के आधार पर स्थित है।
- माउंट फ़ूजी जापान का सबसे ऊँचा पर्वत है, और इसकी ऊँचाई 12,388 फीट (3,776 मीटर) है।
- माउंट फ़ूजी एक सुप्त ज्वालामुखी है और इसका अंतिम विस्फोट 1707 में दर्ज किया गया था।