केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने घोषणा की कि 54वां अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 20 से 28 नवंबर, 2023 तक गोवा में आयोजित किया जाएगा। श्री माइकल डगलस को इस वर्ष सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार मिलेगा। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि, इस वर्ष इस क्षेत्र में लगभग 600 प्रविष्टियाँ शामिल होंगी।
54वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई)
- सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा 54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) का आयोजन किया जा रहा है।
- यह गोवा राज्य सरकार और उसकी एंटरटेनमेंट सोसाइटी ऑफ गोवा (ईएसजी) के सहयोग से आयोजित किया जाता है।
- 54वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) 20 नवंबर से 28 नवंबर, 2023 तक गोवा में आयोजित किया जाएगा।
- आईएफएफआई दुनिया के 14 सबसे बड़े और सबसे प्रतिष्ठित 'अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा फीचर फिल्म महोत्सव' में से एक है।
- इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ फिल्म प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन(एफआइएपीएफ) ने आईएफएफआई को मान्यता दे दी है। एफआइएपीएफ फिल्म समारोहों के लिए वैश्विक नियामक संस्था है।
- कान्स, बर्लिन और वेनिस जैसे अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव प्रसिद्ध फ़िल्म आयोजनों के उदाहरण हैं। जिन्हें इस श्रेणी में एफआईएपीएफ द्वारा प्रमाणित किया गया है।
54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) की मुख्य विशेषताएं
- भारतीय पैनोरमा: 'भारतीय पैनोरमा' खंड में भारत की 25 फीचर फिल्में और 20 गैर-फीचर फिल्में शामिल होंगी। भारतीय पैनोरमा विनियम 2023 के अनुसार भारतीय पनोरमा, भारतीय फीचर फिल्मों के लिए आरक्षित है।
- फिल्म बाज़ार: यह दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा और एशिया के सबसे समृद्ध फिल्म मेलों में से एक है, जो आईएफएफआई द्वारा आयोजित किया जाता है। यह विभिन्न देशों के संभावित खरीदारों के लिए ढेर सारी सामग्री प्रस्तुत करता है।
- फ़ीचर फ़िल्मों के लिए अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता: इसमें अधिकतम 15 प्रविष्टियाँ शामिल हो सकती हैं। जिनमें अधिकतम तीन भारतीय फ़िल्में शामिल होंगी। यह श्रेणी कम से कम 70 मिनट लंबी फिक्शन फिल्मों के लिए आरक्षित है।
- गैर-प्रतिस्पर्धा (विश्व पैनोरमा): इसमें कम से कम 70 मिनट के समयावधि की दुनिया भर की फीचर फिल्में शामिल होंगी।
- फोकस देश और क्यूरेटेड पैकेज: इसमें भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों फिल्मों के साथ-साथ विशेष स्क्रीनिंग और गाला डेब्यू भी शामिल होंगे।
- सामग्री चयन मानदंड: एनएफडीसी (राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम) के पास उन फिल्मों को बाहर करने का अधिकार है जो महोत्सव के उद्देश्य के अनुरूप नहीं हैं।
- तकनीकी कार्यशालाएँ, मास्टरक्लास और शैक्षणिक सत्र: इसमें आभासी और वास्तविक दोनों गतिविधियाँ शामिल होंगी, जैसे पैनल चर्चा और टैलेंट हब इत्यादि।
सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड (एसआरएलटीए)
- विश्व सिनेमा में उत्कृष्टता के लिए सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड (एसआरएलटीए) प्रदान किया जाता है।
- माइकल डगलस एक हॉलीवुड अभिनेता और निर्माता हैं जिन्हें सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
- माइकल डगलस की उपलब्धि
- 2 बार ऑस्कर विजेता
- 5 बार गोल्डन ग्लोब पुरस्कार विजेता
- एक बार प्राइमटाइम एमी पुरस्कार विजेता
- 76वें फेस्टिवल डे कान्स 2023 में लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए पाल्मे डी'ओर विजेता
- माइकल एक मशहूर निर्माता होने के साथ-साथ अभिनेता भी हैं। वन फ़्लू ओवर द कूकूज़ नेस्ट और द चाइना सिंड्रोम उनकी दो बेहतरीन फ़िल्में हैं। श्री डगलस अपने मानवीय योगदान के लिए भी प्रसिद्ध हैं।
- 1998 में उन्हें संयुक्त राष्ट्र का शांति दूत के रूप में भी नामित किया गया था।
सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज (ओटीटी) पुरस्कार
- सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने ओटीटी प्लेटफार्मों पर उत्कृष्ट सामग्री रचनाकारों को मान्यता देने के लिए सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज (ओटीटी) पुरस्कार की भी घोषणा की है।
- 15 ओटीटी प्लेटफार्मों से 10 भाषाओं में 32 सबमिशन प्राप्त हुए हैं।
- विजेता श्रृंखला को प्रमाणपत्र और 10 लाख रुपये का नगद पुरस्कार मिलेगा। जिसकी घोषणा समापन समारोह के दौरान की जाएगी।
भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के बारे में
- 1952 में, भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) की स्थापना की गई।
- यह एशिया में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले फिल्म महोत्सवों में से एक है।
- इस महोत्सव का उद्देश्य दुनिया भर के सिनेमाघरों और फ़िल्म सामग्रियों को एक साझा मंच प्रदान करना है।
- यह महोत्सव भारतीय राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत) और गोवा राज्य सरकार द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जाता है।
- भारत का पहला प्रतिस्पर्धी अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) जनवरी 1965 में केरल की राजधानी त्रिवेन्द्रम में तीसरे संस्करण से शुरू किया गया था।
महत्वपूर्ण तथ्य
- भारत में मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र, दुनिया का पाँचवां सबसे बड़ा क्षेत्र है।
- अंतर्राष्ट्रीय अनुभाग में 13 विश्व प्रीमियर सहित 198 फिल्में शामिल होंगी।
- फेस्टिवल की शुरुआत 'कैचिंग डस्ट' से होगी, इसके बाद बीच में 'अबाउट ड्राई ग्रास' और समापन में 'द फेदरवेट' होगा।
- इस साल के आईएफएफआई कैलिडोस्कोप में कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों से 19 पुरस्कार विजेता फिल्में शामिल होंगी।
- इस वर्ष के फ़िल्म बाज़ार में 17वें संस्करण में उत्पादन, वितरण या बिक्री के लिए 300 विश्वव्यापी फ़िल्म परियोजनाएँ भी शामिल होंगी।
- उल्लेखनीय निर्देशकों, छायाकारों और कलाकारों के साथ 20 से अधिक 'मास्टरक्लास' और 'इन कन्वर्सेशन' कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे।