Home > Current Affairs > International > Haikui wreaks havoc in the South China Sea region after Typhoon Saola

दक्षिण चीन सागर क्षेत्र में तूफान साओला के बाद हाइकुई का कहर

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
Haikui wreaks havoc in the South China Sea region after Typhoon Saola International news 3 min read

दक्षिण चीन सागर क्षेत्र में सितंबर 2023 के प्रथम सप्ताह में पहले उष्णकटिबंधीय तूफान साओला और अब तूफान हाइकुई एक के बाद एक अपना कहर बरपाया है। 

इन तूफानों से दक्षिण चीन सागर क्षेत्र में स्थित चीन का दक्षिणी क्षेत्र, ताईवान, फिलीपींस, वियतनाम आदि सहित क्षेत्र के प्रायः सभी सभी देशों में इसका प्रभाव देखा गया है। 

  • तूफान साओला 2 सितंबर 2023 को चीन के ग्वांगडोंग में दक्षिणी तट से टकराया। इस दौरान हवाएं 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही थी।
  • चीनी अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि ये तूफान 1949 के बाद से दक्षिणी प्रांत में आने वाले पांच सबसे ताकतवर तूफानों में से एक हो सकता है।
  • जबकि तूफान हाइकुई विशेष रूप से ताइवान में कहर बरपा रहा है। तूफान हाइकुई ने 3 सितंबर 2023 को पूर्वी ताइवान में दस्तक दी। इस दौरान 145 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चल रही थी। 
  • ताइवान की दो प्रमुख एयरलाइंस यूएनआई एयर और मंदारिन एयरलाइंस ने सभी उड़ानें रद्द कर दी है। हाइकुई तूफान का खतरा चीन और फिलीपींस पर भी मंडरा रहा है।
  • इससे पहले ताइवान में 2019 (चार साल बाद) में सबसे शक्तिशाली उष्णकटिबंधीय तूफान बाइलू आया था।

उष्ण कटिबंधीय तूफान: 

  • उष्ण कटिबंधीय चक्रवात की उत्पत्ति उष्ण कटिबंधीय क्षेत्रों के महासागरों पर होती है और ये तटीय क्षेत्रों की तरफ गतिमान होते हैं। वह स्थान जहाँ से उष्ण कटिबंधीय चक्रवात तट को पार करके जमीन पर पहुँचते हैं चक्रवात का लैंडफॉल कहलाता है। इसे विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग नामों से जाने जाते हैं।

उष्णकटिबंधीय चक्रवातों के क्षेत्रीय नाम:

  • क्षेत्र चक्रवात नाम 
  • हिंद महासागर चक्रवात 
  • ऑस्ट्रेलिया विली-विली 
  • पश्चिमी अटलांटिक तथा पूर्वी प्रशांत महासागर हरीकेन 
  • पश्चिमी प्रशांत महासगर और दक्षिणी चीन सागर टाइफून

दक्षिण चीन सागर क्षेत्र: 

  • दक्षिणी चीन सागर, चीन के दक्षिण में स्थित एक सीमांत सागर है। यह प्रशांत महासागर का एक भाग है। 
  • दक्षिणी चीन सागर, सिंगापुर से लेकर ताईवान की खाड़ी लगभग 35,00,000 वर्ग किमी में फैला हुआ है। विश्व के पाँच महासागरों के बाद यह सबसे बड़े जलक्षेत्रों में से एक है।

ताइवान: 

  • मुद्रा: न्यू ताईवान डॉलर  
  • राजधानी: ताइपे
  • राष्ट्रपति: त्साई इंग-वेन 
  • प्रधानमंत्री: सु त्सेंग-चान 

FAQ

Ans. - तूफान साओला और हाइकुई

Ans. - ताईवान

Ans. - ऑस्ट्रेलिया

Ans. - हरीकेन

Ans. - ताईवान
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.