Home > Current Affairs > International > World Braille Day 2024: Date, Theme, Significance, And History

विश्व ब्रेल दिवस 2024 : तिथि, विषय, महत्व और इतिहास

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
World Braille Day 2024: Date, Theme, Significance, And History Important Day 4 min read

विश्व ब्रेल दिवस प्रति वर्ष 4 जनवरी को ब्रेल के महत्व के बारे में जागरुकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। नेत्रहीन और आंशिक रूप से दृष्टि बाधित लोगों के लिए संचार का एक मात्र माध्यम के रूप में ब्रेल है। 

  • 4 जनवरी ब्रेल लिपि के आविष्कारक लुई ब्रेल का जन्मदिन है। लुई ब्रेल का जन्म फ्रांस में 1809 में हुआ था।
  • लुई ब्रेल की स्मृति में संयुक्त राष्ट्र ने हर वर्ष 4 जनवरी को विश्व ब्रेल दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की है। लुई ब्रेल का शिक्षा, संचार और सामाजिक समावेशन में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
  • ब्रेल कोई भाषा नहीं है बल्कि यह एक कोड है। इसका उपयोग किसी भी भाषा को लिखने के लिए किया जाता है। ब्रेल कई भाषाओं में उपलब्ध है जैसे संस्कृत, अरबी, चीनी, हिब्रू, स्पेनिश व अन्य भाषाएं।

विश्व ब्रेल दिवस 2023 की थीम: 

  • ‘अंधे और दृष्टिबाधित व्यक्तियों तक पहुँचना’। इस थीम का उद्देश्य अंधे और दृष्टिबाधित व्यक्तियों तक अधिक से अधिक सुविधाओं को आसान बनाना है।

विश्व ब्रेल दिवस का इतिहास: 

  • विश्व ब्रेल दिवस लुई ब्रेल नामक एक फ्रांसीसी व्यक्ति द्वारा ब्रेल प्रणाली के आविष्कार की स्मृति में मनाया जाता है। इस तकनीक के विकसित होने से पहले अंधे और आंशिक रूप से दृष्टिबाधित व्यक्ति हौय प्रणाली का उपयोग करके पढ़ते थे। इसमें मोटे कागज पर लैटिन अक्षर उभरे हुए थे।
  • इस विधि की खामियों ने ब्रेल को अधिक सरल और सीधी ब्रेल प्रणाली विकसित करने के लिए प्रेरित किया। 
  • यह एक प्रतीक-आधारित कोड है जो उभरे हुए बिंदुओं के आकार में लिखा गया है। लोग ब्रेल कोड को समझने और अध्ययन या संचार जारी रखने के लिए अपने स्पर्श का उपयोग करते हैं।
  • 6 जनवरी, 1852 को पेरिस में बीमारी के कारण ब्रेल की मृत्यु होने तक इस पद्धति को आम तौर पर उपेक्षित किया गया था। 
  • संयुक्त राष्ट्र ने 2018 में जारी एक उद्घोषणा में 4 जनवरी को विश्व ब्रेल दिवस के रूप में घोषित किया।

विश्व ब्रेल दिवस का महत्व: 

  • इस दिवस का उद्देश्य ब्रेल भाषा के बारे में जागरूकता बढ़ाना है, जो सामान्य और विकलांग व्यक्तियों के बीच अंतर को कम करने का प्रयास करती है।
  • 4 जनवरी को विश्व ब्रेल दिवस के उपलक्ष्य में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग कई कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।
  • ब्रेल दिवस के उपलक्ष्य में NIEPMD मुट्टूकाडू द्वारा लुई ब्रेल के जीवन पर आधारित स्लोगन व पैम्पलेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
  • सीआरसी गोरखपुर द्वारा विश्व ब्रेल दिवस के उपलक्ष्य में ब्रेल राइटिंग कॉम्पटीशन, भाषण नाटक, कविता व गीत  प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।
  • सीआरसी नागपुर द्वारा ब्रेल के बारे में ओरिएंटेशन लेक्चर व हिंदी ब्रेल लेखन प्रतियोगिता आयोजित की  जा रही है।

FAQ

Answer:- 4 जनवरी

Answer:- 2018 में जारी एक उद्घोषणा में 4 जनवरी को विश्व ब्रेल दिवस के रूप में घोषित किया।

Answer:- अंधे और दृष्टिबाधित व्यक्तियों तक पहुँचना

Answer:- फ्रांस
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.