मेजबान श्रीलंकाई महिला क्रिकेट टीम ने खिताब के प्रबल दावेदार और गत विजेता भारतीय महिला टीम को फ़ाइनल में हराकर अपना पहला महिला क्रिकेट एशिया कप जीत लिया है । 28 जुलाई 2024 को श्रीलंका के दांबुला के रंगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए 9वें महिला क्रिकेट एशिया कप के फाइनल में मेजबान ने भारत को 8 गेंद शेष रहते 8 विकेट से हराया।
एशिया कप के इतिहास में श्रीलंका महिला क्रिकेट एशिया कप जीतने वाली तीसरी टीम बन गई है , भारत ने इसे सात बार और बांग्लादेश ने एक बार जीता है।
9वें महिला क्रिकेट एशिया कप के सभी मैच श्रीलंका के दांबुला के रंगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए।
इससे पहले सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को और श्रीलंकाई टीम ने पाकिस्तान को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।
टूर्नामेंट में अजेय चल रही 7 बार की चैंपियन भारतीय टीम को श्रीलंकाई कप्तान चमारी अथापथु के 61 रन और हर्षिता समाराविक्रमा के नाबाद 69 रन की शानदार बल्लेबाजी ने भारत के कुल 165 के स्कोर को आसानी से हासिल कर लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए।
जून 2024 माह के आईसीसी माह की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी, स्मृति मंधाना ने सर्वाधिक 60 रन बनाए और ऋचा घोष ने 30 रनों का योगदान दिया।
हालाँकि श्रीलंकाई महिलाओं को इस सकोरे का पीछा करने में कोई परेशानी नहीं हुई और उन्होंने 18.4 ओवर में केवल दो विकेट के नुकसान पर विजयी रन बना लिया।
मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी - हर्षिता समरविक्रमा
प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी - चमारी अथापथु ,पूरी सीरीज़ में 304 रन और 3 विकेट के लिए।
संक्षिप्त स्कोर:
भारत: 20 ओवर में 6 विकेट पर 165 रन
श्रीलंका: 18.4 ओवर में 2 विकेट पर 167 रन.
भारतीय टीम की कप्तान: हरमनप्रीत कौर
भारत एकमात्र टीम है जिसने सभी एशिया कप के फाइनल खेले हैं और 7 खिताब जीत के साथ सबसे सफल टीम रही है।
एशिया कप एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ओडीआई ) और टी-20 दोनों प्रारूपों में खेला गया है।
9वां एशिया कप टी 20 प्रारूप में खेला गया था।
संस्करण |
आयोजन वर्ष |
प्रारूप |
मेजबान देश |
विजेता देश |
उपविजेता देश |
1 |
2004 |
ओडीआई |
श्रीलंका |
भारत |
श्रीलंका |
2 |
2005-06 |
ओडीआई |
पाकिस्तान |
भारत |
श्रीलंका |
3 |
2006 |
ओडीआई |
भारत |
भारत |
श्रीलंका |
4 |
2008 |
ओडीआई |
श्रीलंका |
भारत |
श्रीलंका |
5 |
2012 |
टी 20 |
चीन |
भारत |
पाकिस्तान |
6 |
2016 |
टी 20 |
थाईलैंड |
भारत |
पाकिस्तान |
7 |
2018 |
टी 20 |
मलेशिया |
बांग्लादेश |
भारत |
8 |
2022 |
टी 20 |
बांग्लादेश |
भारत |
श्रीलंका |
9 |
2024 |
टी 20 |
श्रीलंका |
श्रीलंका |
भारत |