छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के रूप में विष्णुदेव साय ने 13 दिसंबर 2023 को राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में शपथ ग्रहण किए। इन्हें छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। आदिवासी समाज के दिग्गज नेता विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के चौथे मुख्यमंत्री बने हैं। जबकि (कार्यकाल)टर्म के अनुसार साय छठीं विधानसभा में मुख्यमंत्री हैं।
छत्तीसगढ़ में विजय शर्मा और अरुण साव, दो उप मुख्यमंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ लिया।
- विष्णुदेव साय के इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और अन्य नेता शामिल हुए।
विष्णुदेव साय के बारे में:
- विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रमुख आदिवासी चेहरे हैं।
- विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के कुनकुरी विधानसभा सीट से विधायक चुने गए हैं।
- विधानसभा चुनाव में विष्णुदेव साय ने अपने सबसे निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी यूडी मिंज को पराजित किए।
- विष्णु देव साय का जन्म 21 फरवरी 1964 को जशपुर जिले के बगिया गाँव में एक किसान परिवार में हुआ था। उनके पिता स्वर्गीय रामप्रसाद साय किसान थे। उनकी माता का नाम जसमनी देवी है।
- साय का राजनीतिक कैरियर सरपंच के तौर पर आरंभ हुआ। जब विष्णु देव साय, बगिया गाँव के निर्विरोध सरपंच चुने गए।
अरुण साव के बारे में:
- साय के साथ शपथ लेने वाले उपमुख्यमंत्री अरुण साव ओबीसी समुदाय से आते हैं तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं।
- अधिवक्ता से नेता बने साव ने विधानसभा चुनाव में अपने सबसे निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी थानेश्वर साहू को लोरमी सीट से 45,891 वोटों से पराजित किया।
विजय शर्मा के बारे में:
- दूसरे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ब्राह्मण समुदाय से हैं। वह राज्य में भाजपा के महामंत्री हैं। विजय शर्मा ने कवर्धा निर्वाचन क्षेत्र में प्रभावशाली कांग्रेस नेता और निवर्तमान मंत्री मोहम्मद अकबर को 39,592 वोटों से पराजित किया।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री:
- अजीत जोगी (कांग्रेस) - 01 नवंबर 2000 से 05 दिसंबर 2003
- रमन सिंह (बीजेपी) - 07 दिसंबर 2003 से 17 दिसंबर 2018 (लगातार तीन कार्यकाल)
- भूपेश बघेल (कांग्रेस) - 17 दिसंबर 2018 से 13 दिसंबर 2023
- विष्णुदेव साय (बीजेपी) - 13 दिसंबर 2023 से —-
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव (2023):
- चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ में छठी विधानसभा चुनाव की अधिसूचना 13 अक्टूबर 2023 को जारी की थी।
- छत्तीसगढ़ में दो चरणों (7 और 17 नवंबर 2023) में चुनाव संपन्न हुआ। और 3 दिसंबर 2023 को मतगणना की गई।
- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कुल 90 सीटों पर मतदान हुए।
- इसमें भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को 54 सीट, कांग्रेस को 35 सीट और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को 1 सीट प्राप्त हुई।
छत्तीसगढ़ के बारे में:
- गठन: 1 नवंबर, 2000
- राजधानी: रायपुर
- क्षेत्रफल: 1,35,192 वर्ग किमी.
- कुल ज़िले: 28
- राज्य का प्राचीन नाम: दक्षिण कोसल
- राज्य में कुल विधानसभा सीट: 90
- राज्य में कुल लोकसभा सीट: 11
- राज्य में कुल राज्यसभा सीट: 5
- उच्च न्यायालय : बिलासपुर (देश का 19वाँ न्यायालय)