Home > Current Affairs > International > Six Indian Heritage Projects bag UNESCO Asia-Pacific Awards 2023

छह भारतीय विरासत परियोजनाओं को यूनेस्को एशिया-प्रशांत पुरस्कार 2023 मिला

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
Six Indian Heritage Projects bag UNESCO Asia-Pacific Awards 2023 Award and Honour 4 min read

सांस्कृतिक विरासत संरक्षण के लिये यूनेस्को एशिया-प्रशांत पुरस्कार 2023 की घोषणा की गई है, जिसमें भारत के छह विजेता शामिल हैं।

यूनेस्को पुरस्कार विजेता देश 2023:

वैश्विक स्तर पर प्रदर्शन:

  • सांस्कृतिक विरासत संरक्षण के लिए यूनेस्को एशिया-प्रशांत पुरस्कार 2023 में चीन, भारत और नेपाल की 12 परियोजनाओं को अवार्ड ज्यूरी द्वारा स्वीकार किया गया।
  • विरासत संदर्भों में नए डिजाइन के लिए पुरस्कार चीन के लुओयांग में ज़िया कैपिटल के एर्लिटौ साइट संग्रहालय को प्रदान किया गया।

भारत का प्रदर्शन:

  • उत्कृष्टता का पुरस्कार: अमृतसर में रामबाग गेटI 
  • विशिष्टता का पुरस्कार: केरल के कुन्नमंगलम भगवती मंदिर स्थित कर्णिकारा मंडपम। 
  • मेरिट का पुरस्कार: हरियाणा के गुरुग्राम में चर्च ऑफ एपिफेनी, मुंबई में डेविड सैसून लाइब्रेरी व रीडिंग रूम, नई दिल्ली में बीकानेर हाउसI 
  • पंजाब में पीपल हवेली और काठमांडू में सिकामी छेन को उनकी परिवर्तनकारी विरासत प्रथाओं के लिए 'स्पेशल रिकग्निशन फार सस्टेनेबल डेवलपमेंट' से सम्मानित किया गया।

केंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट ने जीता यूनेस्को का विशेष पुरस्कार:

  • केंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, बेंगलुरु (केआइए) के टर्मिनल 2 को दुनिया के सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट में से एक माना गया है। 
  • इसे यूनेस्को के प्रिक्स वर्साय द्वारा ' इंटीरियर 2023 के लिए व‌र्ल्ड स्पेशल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 
  • इस प्रकार का सम्मान प्राप्त करने वाला यह एकमात्र भारतीय एयरपोर्ट है।

पंजाब और हरियाणा में विजेता परियोजनाओं के बारे में:

रामबाग गेट और प्राचीर, अमृतसर:

  • राम बाग भारत के पंजाब राज्य के अमृतसर में महाराजा रणजीत सिंह के शासनकाल के दौरान बनाया गया एक उद्यान है। 
  • यह 1831 में पूरा हुआ और इसका नाम सिखों के चौथे गुरु , गुरु राम दास के नाम पर रखा गया, जिन्होंने अमृतसर शहर की स्थापना की थी।

चर्च ऑफ एपिफेनी, गुड़गांव:

  • 1856 से 1866 तक मिलिट्री के अधिकारी और ब्रिटेन के निवासी सिविल लाइंस की सैन्य छावनी की इस जगह को प्रार्थना के लिए प्रयोग में लाते थे। 
  • 1866 में कोलकाता के बिशप, चर्च ऑफ हिसार आए इसी दौरान यह चर्च बना। 
  • चर्च को भारत सरकार ने बनाया था। 1942 तक इसकी देखभाल का जिम्मा सरकार और उस समय के डीसी के पास था।
  • द्वितीय विश्वयुद्ध के समय 1942 में इसे सोसाइटी फॉर प्रोपेगेशन ऑफ गोस्पल और कैंब्रिज मिशन दिल्ली को दे दिया गया।

पीपल हवेली, गुरदासपुर:

  • पीपल हवेली पंजाब के गुरदासपुर जिले के नवां पिंड सरदारन गांव में स्थित एक विरासत ग्रामीण होमस्टे हैI 
  • पीपल हवेली संघा परिवार से संबंधित है। 
  • 'द पीपल हवेली' - का निर्माण 125 साल पहले सरदार नारायण सिंह के नेतृत्व वाले एक परिवार द्वारा शुरू किया गया था।
  • इस गांव को सितंबर 2023 में पंजाब के पर्यटन मंत्रालय से "सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव" का पुरस्कार मिला था।

सांस्कृतिक विरासत संरक्षण के लिये यूनेस्को एशिया-प्रशांत पुरस्कार:

  • ‘एशिया-प्रशांत विरासत पुरस्कार’ वर्ष 2000 से यूनेस्को द्वारा एशिया-प्रशांत क्षेत्र में रणनीतिक उद्देश्यों की पूर्ति हेतु दिया जा रहा है। 
  • इस पुरस्कार का उद्देश्य ऐसे सांस्कृतिक विरासत क्षेत्रों के संरक्षण को बढ़ावा देना है, जिसके संरक्षण के प्रयास किसी व्यक्ति या संस्था द्वारा प्रारंभ किये गए हैं।
  • यह अन्य संपत्ति मालिकों को स्वतंत्र रूप से या सार्वजनिक-निजी भागीदारी द्वारा अपने समुदायों के भीतर संरक्षण परियोजनाओं को शुरू करने हेतु प्रोत्साहित करता है।

FAQ

Ans. चीन, भारत और नेपाल की 12 परियोजनाओं को

Ans. रामबाग गेट और प्राचीर, अमृतसर

Ans. केंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, बेंगलुरु

Ans. महाराजा रणजीत सिंह
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.