चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने 23 सितंबर 2023 को चीन के हांगझू में आधिकारिक तौर पर 19वें एशियाई खेलों 2023 का उद्घाटन किया। एशियाई खेल मूल रूप से 2022 में आयोजित होने वाले थे, लेकिन, चीन में कोविड-19 से संबंधित लॉकडाउन के कारण इसे स्थगित कर दिए गया था ।18वें एशियाई खेल 2018 में जकार्ता, इंडोनेशिया में आयोजित किए गए थे। एशियाई खेल हर 4 साल में आयोजित किये जाते हैं।
चीन ,1990 में बीजिंग और 2010 में गुआंगज़ौ के बाद तीसरी बार एशियाई खेलों की मेजबानी कर रहा है। 19वें हांगझू एशियाई खेल 23 सितंबर से 8 अक्टूबर, 2023 तक आयोजित किए जाएंगे।
केंद्रीय खेल और युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने अरुणाचल प्रदेश के तीन वुशु खिलाड़ियों को चीनी अधिकारियों द्वारा वीजा देने से इनकार करने के विरोध में एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करने का फैसला किया। मेपुंग लाम्गु न्येमान वांग्सु, ओनिलु तेगा 11 सदस्यीय भारतीय वुशु दल का हिस्सा थीं । वुशु, जिसे पहले कुंग फू कहा जाता था, एक मार्शल आर्ट है जिसकी उत्पत्ति चीन में हुई है।
चीन अरुणाचल प्रदेश को अपना क्षेत्र मानता है और आम तौर पर वह अरुणाचल प्रदेश के निवासियों को चिपकाए गए वीज़ा के बजाय स्टेपल वीज़ा जारी करता है।
जुलाई 2023 में, चीनी सरकार द्वारा इन तीन महिला भारतीय एथलीटों को चिपकाए गए वीजा के बजाय स्टेपल वीजा के विरोध में भारतीय वुशु टीम ने चीनी शहर चेंगदू में आयोजित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स का बहिष्कार करने का निर्णाय लिया था।
उद्घाटन समारोह हांग्जो ओलंपिक स्पोर्ट्स सेंटर स्टेडियम में आयोजित किया गया, जिसे बिग लोटस के नाम से भी जाना जाता है।
ध्वजारोहण समारोह के दौरान, हांग्जो खेलों के शुभंकर चेनचेन, कांगकॉन्ग और लियानलियन को 80,000 की भीड़ से परिचित कराया गया। ये तीनों शुभंकर रोबोटों के एक समूह हैं।
गेम्स की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार ये तीन रोबोटों को "मेमोरीज़ ऑफ़ जियांगन" कहा जाता है और उनका नाम एक चीनी कविता से लिया गया है।
एशिया के 45 देशों और क्षेत्रों के लगभग 12500 एथलीट, 40 खेलों की 61 स्पर्धाओं में भाग ले रहे हैं।
भारत की भागीदारी
भारत ने इन खेलों में 665 खिलाड़ियों की एक मजबूत टीम भेजी है। उद्घाटन समारोह में भारतीय टीम का नेतृत्व भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और मुक्केबाजी में ओलंपिक कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन ने किया ।
भारतीय टीम 61 में से 41 स्पर्धाओं में भाग लेगी। पहली बार, भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीमें हांगझू खेलों में भाग लेंगी।
एशियाई खेलों में पहली बार ईस्पोर्ट्स, ब्रेकडांसिंग और स्पोर्ट क्लाइंबिंग की शुरुआत की गई है।
पहला एशियाई खेल 1951 में नई दिल्ली में आयोजित किया गया था।
2026 एशियाई खेल जापान के आइची-नागोया में और 2030 के खेल दोहा, कतर में आयोजित किए जाएंगे।
ओलंपिक की तरह एशियाई खेलों की मेजबानी का अधिकार किसी शहर को दिया जाता है, किसी देश को नहीं।