इंडोनेशियाई आम चुनाव आयोग के अनुसार, प्रबोवो सुबिआंतो ने 14 फरवरी 2024 को हुए इंडोनेशियाई राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल की है । इंडोनेशियाई चुनाव आयोग द्वारा परिणाम 20 मार्च 2024 को घोषित किया गया।तीन बार राष्ट्रपति/उपराष्ट्रपति का चुनाव में असफल रहने के बाद आखिरकार प्रबोवो सुबिआंतो ने चुनाव जीत लिया।
इंडोनेशियाई चुनाव आयोग के मुताबिक, वर्तमान रक्षा मंत्री प्रबोवो सुबिआंतो और उनके सहयोगी उप-राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जिब्रान राकाबुमिंग राका ने कुल वैध वोटों में से 59 फीसदी वोट हासिल किए।
जिब्रान राकाबुमिंग राका मौजूदा इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विडोडो के बेटे हैं।
अन्य दो राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों,जकार्ता के गवर्नर अनीस बस्वेडन को लगभग 41 मिलियन वोट या कुल गिनती के 25 प्रतिशत वोट मिले, जबकि पूर्व सेंट्रल जावा गवर्नर गंजर प्रणोवो को 16 प्रतिशत से अधिक वोट या 27 मिलियन वोट मिले।
हालाँकि, हारने वाले उम्मीदवार, अनीस बस्वेडन और गंजर प्रणोवो ने कहा कि वे देश की सर्वोच्च अदालत में आधिकारिक परिणामों को चुनौती देने की योजना बना रहे हैं।
अक्टूबर 2024 में प्रबोवो सुबिआंतो निवर्तमान राष्ट्रपति जोको विडोडो का स्थान लेंगे।
रक्षा मंत्री प्रबोवो सुबिआंतो एक पूर्व विशेष बल कमांडर हैं जिन पर पूर्व इंडोनेशियाई प्रांत पूर्वी तिमोर में मानवाधिकारों के उल्लंघन के गंभीर आरोप लगे थे । अब तिमोर-लेस्ते के नाम से जाना जाने वाला, पूर्वी तिमोर ने इंडोनेशियाई शासन के खिलाफ लंबे सशस्त्र संघर्ष के बाद 2002 में इंडोनेशिया से स्वतंत्रता प्राप्त की थी।
इंडोनेशिया, जिसे पहले डच ईस्ट इंडीज कहा जाता था, दक्षिण पूर्व एशिया की मुख्य भूमि के तट पर स्थित एक देश है।
यह एक द्वीपसमूह है जो भारतीय और प्रशांत महासागरों में स्थित है।
यह दुनिया का सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाला देश है और भारत, चीन और संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद चौथा सबसे बड़ा आबादी वाला देश है।
राजधानी: जकार्ता
मुद्रा: रुपिया
राष्ट्रपति: जोको विडोड