भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) प्रदूषण-नियंत्रण पोत 'समुद्र प्रहरी' ने 20 सितंबर, 2023 को अपनी चार दिवसीय यात्रा के अंतिम दिन बैंकॉक, थाईलैंड में ख्लोंग टोई बंदरगाह पर एक व्यापक ‘पॉल्युशन रिस्पांन्स टेबल-टॉप’ अभ्यास किया।
इस अभ्यास में थाईलैंड के समुद्री प्रवर्तन समन्वय केंद्र (एमईसीसी), सीमा शुल्क विभाग, समुद्री विभाग, रॉयल नेवी, मत्स्य पालन विभाग और अन्य सरकारी विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।
अभ्यास का उद्देश्य:
- साझा चुनौतियों, विशेष रूप से समुद्री प्रदूषण से निपटने के बारे में समुद्री विशेषज्ञता और प्रतिबद्धता व्यक्त करना।
- इस अभ्यास में ऐसा परिदृश्य भी शामिल था जिसमें भारतीय तटरक्षक के सहयोग से थाईलैंड की समुद्रीय प्रदूषण प्रतिक्रिया की आकस्मिक योजना तैयार करके उसका परीक्षण भी किया गया।
- इससे वास्तविक जीवन के तेल प्रदूषण परिदृश्यों के दौरान बाधा रहित सहयोग सुनिश्चित करते हुए, सेवाओं के बीच ज्ञान को साझा करने और एक संवादमूलक माहौल को बढ़ावा मिला।
- इस अभ्यास ने भारतीय तटरक्षक की प्रदूषण प्रतिक्रिया क्षमताओं और इस क्षेत्र के प्रति भारत की साझा प्रतिबद्धता को भी प्रदर्शित किया।
पुनीत सागर अभियान:
- अपनी यात्रा के दौरान, पोत के चालक दल ने एनसीसी कैडेटों और भारतीय दूतावास के प्रतिनिधियों के साथ पटाया बीच पर एक अंतरराष्ट्रीय आउटरीच समुद्र तट सफाई गतिविधि में सक्रिय रूप से भाग लिया।
- यह पहल पुनीत सागर अभियान का एक हिस्सा थी, जो स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने के साथ-साथ समुद्री तटों से प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट पदार्थों की साफ-सफाई करने के लिए एनसीसी का एक प्रमुख राष्ट्रव्यापी अभियान है।
- पुनीत सागर अभियान की शुरुआत एनसीसी द्वारा नदियों और झीलों सहित समुद्र तटों एवं अन्य जल निकायों में मौजूद प्लास्टिक तथा अन्य कचरे को साफ करने और समुद्र तटों एवं नदी के किनारों को साफ रखने के महत्व के बारे में स्थानीय आबादी के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए की गई थी।
- इस अभियान का उद्देश्य स्थानीय लोगों को 'स्वच्छ भारत' के बारे में अवगत करना और उन्हें इसके प्रति जागरूक बनाना है।
भारत-आसियान पहल:
- भारत-आसियान पहल के अंतर्गत 'समुद्र प्रहरी' की यह बैंकॉक यात्रा समुद्री क्षेत्र में भारतीय तटरक्षक और थाई एमईसीसी के बीच संबंधों को बढ़ावा देने के बारे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सागर (क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास) विजन और भारत की जी-20 अध्यक्षता की विषय 'वसुधैव कुटुंबकम-एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य' के अनुरूप भारत को एक भरोसेमंद समुद्री भागीदार के रूप में उजागर करने में बहुत महत्वपूर्ण सिद्ध होगी।
- विदेश में तैनाती की भारत-आसियान पहल की घोषणा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा नवंबर 2022 में कंबोडिया में आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान की गई थी।