एशियाई पैरा तीरंदाजी चैम्पियनशिप में भारतीय तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण, चार रजत और एक कांस्य पदक के साथ कुल नौ पदक प्राप्त किये हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बैंकॉक में पैरा एशियाई तीरंदाजी चैम्पियनशिप 2023 में अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए भारतीय पैरा तीरंदाजी टीम को बधाई दी।
पैरा एशियाई तीरंदाजी चैम्पियनशिप में भारतीयों का प्रदर्शन:
- थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में 22 नवंबर 2023 को हुई चैंपियनशिप में दुनिया में पांचवीं वरीयता वाले भारत के राकेश कुमार (जम्मू कश्मीर) ने स्वर्ण पदकों की हैट्रिक लगाई। राकेश और सूरज सिंह ने पुरूषों के कंपाउंड वर्ग में चीनी ताइपै के पुंग हुंग वू और चिह चियांग चांग को 147.144 से हराकर स्पर्धा का स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
- राकेश ने शीतल देवी (जम्मू कश्मीर) के साथ इंडोनेशिया के टी आडी आयुडिया फेरेली और केन एस को 154.149 से हराकर मिश्रित टीम वर्ग में भी स्वर्ण पदक हासिल किया।
- वहीं महिला कंपाउंड ओपन टीम में शीतल और ज्योति ने कोरिया की जिन यंग जियोंग और ना मि चोइ को 148.137 से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया।
- भारत ने महिला रिकर्व टीम फाइनल, पुरूष रिकर्व युगल, पुरूष रिकर्व डब्ल्यूवन युगल में रजत पदक जीता।
- सरिता ने महिला कंपाउंड व्यक्तिगत वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया।
- चैम्पियनशिप में भारत नौ पदकों के साथ शीर्ष पर रहा जबकि दक्षिण कोरिया की टीम तीन स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीतकर कुल पाँच पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रही।
एशियाई पैरा तीरंदाजी चैंपियनशिप 2023 में भारत के कुल पदक:-
स्वर्ण पदक:
- कंपाउंड पुरुष ओपन टीम: राकेश कुमार और सूरज सिंह
- कंपाउंड महिला ओपन टीम: ज्योति बलियान और शीतल देवी
- कंपाउंड ओपन मिश्रित टीम: राकेश कुमार और शीतल देवी
- कंपाउंड मेन ओपन: राकेश कुमार
रजत पदक:
- रिकर्व महिला ओपन टीम: पूजा जत्यान और पूजा खन्ना
- रिकर्व पुरुष ओपन टीम: हरविंदर सिंह और विवेक चिकारा
- पुरुष डब्ल्यू-1 टीम: आदिल मोहम्मद नज़ीर अंसारी और नवीन दलाल
- कंपाउंड महिला ओपन: शीतल देवी
कांस्य पदक:
चौथे एशियन पैरा गेम्स में भारतीय एथलीटों ने किया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन:
- पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के हांगझोऊ में हाल ही में संपन्न (22 से 28 अक्टूबर 2023 तक) एशियन पैरा गेम्स 2023 में भारतीय एथलीटों ने 29 स्वर्ण, 31 रजत और 51 कांस्य सहित कुल 111 पदक प्राप्त किये। जो कि भारत का इस प्रतियोगिता में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।
- भारत इस प्रतियोगिता में मेज़बान चीन, ईरान, जापान और रिपब्लिक ऑफ कोरिया के बाद पांचवें स्थान पर रहा।
- चीन ने इस प्रतियोगिता में 214 स्वर्ण सहित कुल 521 पदक जीतकर शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
भारत के पैरा एथलीटों के सन्दर्भ में महत्वपूर्ण तथ्य:
- देवेन्द्र झाझरिया देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण पाने वाले पहले पैरा-एथलीट हैं। झाझरिया ने कई पैरालंपिक पदक जीते हैं, जिसमें एथेंस में 2004 पैरालिंपिक में उनका पहला स्वर्ण, 2016 रियो खेलों में उनका दूसरा स्वर्ण और 2020 टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक शामिल है।
- पैरा-शूटर अवनी लेखरा को भी खेल श्रेणी में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अवनि लेखरा एक ही खेल में दो पैरालंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं, साथ ही पैरालंपिक स्वर्ण अर्जित करने वाली पहली भारतीय महिला हैं।
- वंदना कटारिया को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वंदना ने 2020 टोक्यो ओलंपिक खेलों में हैट्रिक प्राप्त करने वाली पहली भारतीय महिला बन गई।