Home > Current Affairs > National > Navy Chief Hari Kumar presents gallantry, distinguished service awards

नौसेना प्रमुख हरि कुमार वीरता, विशिष्ट सेवा पुरस्कार प्रदान किये

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
Navy Chief Hari Kumar presents gallantry, distinguished service awards Defence 3 min read

नौसेना प्रमुख (सीएनएस), एडमिरल आर हरि कुमार ने 14 अप्रैल 2024 को दक्षिण गोवा में नौसेना कर्मियों को वीरता और विशिष्ट सेवा पुरस्कार प्रदान किए। सीएनएस, एडमिरल आर हरि कुमार ने यह पुरस्कार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से नौसेना कर्मियों को प्रदान किए हैं। 

  • इस समारोह में उच्च कोटि की वीरता, नेतृत्व, पेशेवर उपलब्धि और विशिष्ट सेवा का प्रदर्शन करने वाले नौसेना कर्मियों को सम्मानित किया गया।  
  • इसके लिए 14 अप्रैल 2024 को आईएनएस हंसा, गोवा, में एक विशेष नौसेना अलंकरण समारोह 2024 आयोजित किया गया।

नौसेना कर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए पुरस्कार:   

  • यह पुरस्कार नौसेना कर्मियों की बहादुरी, नेतृत्व, पेशेवर उपलब्धियों और विशिष्ट सेवा को सम्मानित करने और मान्यता देने के लिए प्रदान किया गया। 

35 नौसेना कर्मी विभिन्न पुरस्कारों से हुए सम्मानित: 

  • आईएनएस हंसा, गोवा में आयोजित नौसेना अलंकरण समारोह के दौरान कुल 35 कर्मियों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इसमें प्रमुखतः निम्नलिखित को नौसेना पदक (वीरता) दिया गया: 
    • कमांडर मनीष सिंह कार्की 
    • कमांडर कौस्ताब बनर्जी 
    • लेफ्टिनेंट कमांडर पन्नीरसेल्वम विष्णु प्रसन्ना
    • लेफ्टिनेंट कमांडर भास्कर

सीएनएस एडमिरल आर हरि कुमार ने दो गोल्ड मेडल प्रदान किए: 

  • गोवा में आयोजित इस पुरस्कार समारोह के दौरान, सीएनएस एडमिरल आर हरि कुमार ने दो मेमोरियल गोल्ड मेडल प्रदान किए गए। ये इस प्रकार से हैं:
    • हथियार सुधार और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अग्रणी अनुसंधान के लिए लेफ्टिनेंट वीके जैन मेमोरियल गोल्ड मेडल 
    • उड़ान सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए कैप्टन रवि धीर मेमोरियल गोल्ड मेडल भी प्रदान किया।

सर्वोत्तम हरित प्रथाओं के लिए सीएनएस ट्रॉफी: 

  • भारतीय नौसेना में सर्वोत्तम हरित प्रथाओं 2023 के लिए सीएनएस ट्रॉफी प्रदान किया गया। 
  • ये क्रमशः औद्योगिक और गैर-औद्योगिक श्रेणियों में नौसेना डॉकयार्ड, मुंबई और आईएनएस वलसुरा को प्रदान की गई।

उत्कृष्ट सेवा के लिए यूनिट प्रशस्ति पत्र: 

  • सीएनएस ने पिछले वर्ष में उत्कृष्ट सेवा के लिए नौसेना इकाइयों को यूनिट प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया। 

नौसेना पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं में नौसेना जहाज भी शामिल हुए: 

  • इस नौसेना पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं में भारतीय नौसेना के कई जहाजों को भी शामिल किया गया। इनमें प्रमुखतः निम्नलिखित हैं- 
    • जहाज तेग 
    • कोलकाता 
    • कार्मुक 
    • सुमेधा 
    • सुमित्रा और 
    • शारदा 
    • पनडुब्बी आईएनएस सिंधु केसरी 
    • फ्लाइट स्क्वाड्रन आईएनएएस 550 
  • तटीय प्रतिष्ठान चिल्का, सरकार्स, एक्सिला, द्रोणाचार्य और नौसेना जहाज मरम्मत यार्ड (कारवार) को भी शामिल किया गया।

FAQ

Answer: नौसेना प्रमुख (सीएनएस), एडमिरल आर हरि कुमार

Answer: आईएनएस हंसा, गोवा, में एक विशेष नौसेना अलंकरण समारोह 2024 आयोजित किया गया।

Answer: नौसेना अलंकरण समारोह के दौरान कुल 35 कर्मियों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.