Home > Current Affairs > International > Malayalam film ‘2018' is India’s official entry for the 2024 Oscar Award

मलयालम फिल्म '2018: एवरीवन्स ए हीरो' 2024 ऑस्कर अवॉर्ड के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
Malayalam film ‘2018' is India’s official entry for the 2024 Oscar Award Award and Honour 6 min read

सुपरहिट मलयालम फिल्म '2018: एवरीवन्स ए हीरो' को 96वें अकादमी पुरस्कार 2024 ( जिसे लोकप्रिय रूप से ऑस्कर पुरस्कार के रूप में जाना जाता है) में "सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म" श्रेणी के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया है। 96वां अकादमी पुरस्कार समारोह 10 मार्च, 2024 को संयुक्त राज्य अमेरिका के लॉस एंजिल्स शहर में आयोजित किया जाएगा।

2022 में,पान नलिन द्वारा निर्देशित गुजराती फिल्म "छेलो शो (लास्ट फिल्म शो)", 95वें ऑस्कर पुरस्कार 2023 में 'सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी' के लिए भारत की आधिकारिक नामांकित फिल्म थी।

 फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया  की चयन समिति

मलयालम फिल्म '2018' का चयन प्रसिद्ध फिल्म निर्माता गिरीश कसारावल्ली की अध्यक्षता वाली फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया की 16 सदस्यीय समिति द्वारा किया गया था। 

गिरीश कसारवल्ली के अनुसार, "फिल्म को जलवायु परिवर्तन के प्रासंगिक विषय और समाज में जिसे विकास कहा जाता है, उसके बीच लोगों की चुनौतियों के कारण चुना गया था।"

फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया भारत में फिल्म निर्माता वितरकों का एक शीर्ष निकाय है।

समिति ने 96वें ऑस्कर पुरस्कारों में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए नामांकित 22 फिल्मों की समीक्षा की। इसमें सुदीप्तो सेन की द केरल स्टोरी, रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, और रानी मुखर्जी की मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे (हिंदी) ,बालागाम (तेलुगु),वालवी और बापल्योक (मराठी), और 16 अगस्त, 1947 (तमिल) जैसी फिल्में शामिल थीं। 

हालाँकि, उन्होंने अंततः टोविनो थॉमस की सुपरहिट फिल्म '2018: एवरीवन्स ए हीरो' को चुना।

फिल्म  '2018: एवरीवन्स ए हीरो

2018: एवरीवन्स ए हीरो फिल्म, 2018 में केरल में आई बाढ़ पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन जूड एंथनी जोसेफ ने किया है और इसमें टोविनो थॉमस, कुंचाको बोबन, आसिफ अली, विनीत श्रीनिवासन, नारायण और लाल ने अभिनय किया है।

2023 में रिलीज हुई यह फिल्म अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म है।

ऑस्कर पुरस्कार के लिए नामांकित भारतीय फिल्में

अभी तक, 56 भारतीय फिल्मों को ऑस्कर में 'सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म' श्रेणी के लिए नामांकित किया गया है। 1957 में नामांकित होने वाली पहली फिल्म मदर इंडिया (हिंदी) थी, जिसका निर्देशन मेहबूब खान ने किया था।

अभी तक, केवल तीन भारतीय फिल्में, मदर इंडिया (1958), सलाम बॉम्बे (1989) और लगान (2001), ऑस्कर पुरस्कार के लिए नामांकित पुरस्कार की अंतिम सूची में जगह बना पाई हैं।

किसी भी भारतीय फिल्म ने ऑस्कर में सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी का पुरस्कार नहीं जीता है

ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित भारतीय

क्रमांक 

पुरस्कार विजेता 

पुरस्कार श्रेणी 

फिल्म 

वर्ष

1.

श्रीमती भानु अथैया

पोशाक डिजाइनिंग

गांधी 

1982

2

सत्यजित राय  

मानद अकादमी पुरस्कार

-

1992

3

रेसुल पुकुटी

सर्वश्रेष्ठ ध्वनि मिश्रण

स्लमडॉग

 मिल्यनेर

2008

4

ए आर रहमान

सर्वश्रेष्ठ मूल स्कोर

स्लमडॉग 

मिल्यनेर

2008

5

ए आर रहमान (संगीतकार) और गुलज़ार (गीतकार)

सर्वश्रेष्ठ मूल गीत (जय हो गीत)

स्लमडॉग

 मिल्यनेर

2008

6

एम. एम. कीरावनी (संगीतकार)

चंद्रबोस (गीतकार)

सर्वश्रेष्ठ मूल गीत (नट्टू नट्टू)

आरआरआर

2023

7

कार्तिकी गोंसाल्वेस और

गुनीत मोंगा

सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र (लघु विषय)

हाथी की फुसफुसाहट(Elephant Whispers)

2023

अकादमी पुरस्कार या ऑस्कर पुरस्कार

अकादमी पुरस्कार, जिन्हें आम तौर पर ऑस्कर पुरस्कार कहा जाता है, दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म पुरस्कार माने जाते हैं। यह हर साल संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज द्वारा दिया जाता है।

यह पुरस्कार सिनेमाई उपलब्धियों में उत्कृष्टता के सम्मान में दिया जाता है।

विभिन्न श्रेणी के विजेताओं को ट्रॉफी के रूप में एक सोना मढ़ी हुई प्रतिमा की एक प्रति प्रदान की जाती है।  जिसे आधिकारिक तौर पर "अकादमी अवार्ड ऑफ मेरिट" कहा जाता है।

 इसे लोकप्रिय रूप से इसके उपनाम "ऑस्कर" से भी जाना जाता है।

यह पुरस्कार मूल रूप से जॉर्ज स्टेनली द्वारा सेड्रिक गिबन्स के एक डिज़ाइन स्केच से तैयार किया गया था।

पहला पुरस्कार 1929 में प्रदान किया गया था।

FAQ

उत्तर: '2018: एवरीवन्स ए हीरो

उत्तर : मलयालम। यह केरल की राज्य भाषा है

उत्तर : अकादमी अवार्ड ऑफ मेरिट , जिन्हें आम भाषा में ऑस्कर पुरस्कार कहा जाता है, दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म पुरस्कार माने जाते हैं। यह हर साल एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज द्वारा दिया जाता है।

उत्तर: 1957 में नामांकित होने वाली पहली फिल्म मदर इंडिया (हिन्दी) थी, जिसका निर्देशन मेहबूब खान ने किया था।

उत्तर: ए आर रहमान ने 2008 में फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर के लिए दो श्रेणियों में दो बार ऑस्कर पुरस्कार जीता। उन्हें सर्वश्रेष्ठ मूल स्कोर का पुरस्कार मिला और उसी फिल्म के लिए गुलज़ार के साथ उन्होने सर्वश्रेष्ठ मूल स्कोर का पुरस्कार साझा किया।

उत्तर : जूड एंथनी जोसेफ
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.