मैग्नस कार्लसन ने 2023 FIDE विश्व रैपिड शतरंज चैम्पियनशिप जीती
Utkarsh ClassesLast Updated
07-02-2025
Sport
3 min read
नॉर्वे के शतरंज खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने 2023 FIDE वर्ल्ड रैपिड शतरंज चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। मैग्नस कार्लसन ने रिकॉर्ड पांचवीं बार विश्व रैपिड शतरंज का ताज हासिल किया।
व्लादिमीर फेडोसीव और यू यांगी 2023 FIDE वर्ल्ड रैपिड शतरंज चैंपियनशिप में क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
मैग्नस कार्लसन अपने विश्व रैपिड चैम्पियनशिप खिताब का बचाव करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए है।
मैग्नस कार्लसन, 5 रैपिड टाइटल , 6 ब्लिट्ज टाइटल और 5 क्लासिकल टाइटल के साथ कुल 16 वर्ल्ड चैंपियनशिप टाइटल जीत चुके है।
अगस्त 2023 में मैग्नस कार्लसन ने भारत के ग्रैंडमास्टर रमेशबाबू प्रज्ञानानंद को हराकर FIDE विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था।
2023 महिला विश्व रैपिड चैम्पियन:
रूसी शतरंज खिलाड़ी अनास्तासिया बोडनारुक ने भारत की शीर्ष महिला खिलाडी कोनेरू हम्पी को हराकर अपना पहला विश्व चैंपियन का खिताब जीता।
कोनेरू हम्पी 2019 में विश्व रैपिड विजेता रह चुकी है।
2023 FIDE वर्ल्ड रैपिड चैंपियनशिप:
आयोजन स्थल - समरक़न्द, उज़बेकिस्तान
आयोजन तिथि - 26 - 28 दिसंबर 2023
सम्मिलित प्रमुख भारतीय पुरुष खिलाडी - अर्जुन एरिगैसी, प्रग्गनानंद रमेशबाबू, डी गुकेश, विदित गुजराती , निहाल सरीन , सूर्य शेखर गांगुली, संदीपन चंदा।
सम्मिलित प्रमुख भारतीय महिला खिलाडी - कोनेरू हम्पी , वैशाली रमेशबाबू , दिव्या देशमुख , पद्मिनी राउत , प्रियंका नुतक्की , रक्षित रवि
भारत से अब तक विश्वनाथन आनंद, कोनेरू हम्पी और सविता श्री ने विश्व रैपिड के खिताब अपने नाम किये है।
विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप की शुरुआत वर्ष 2012 में की गयी थी।
भारत में ग्रैंडमास्टर
विश्वनाथनआनंद(1988) शतरंज ग्रैंडमास्टर बनने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं।
कोनेरू हम्पी(2002) ग्रैंडमास्टर खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला है।
आर प्रगनानंद(2022)सबसे कम उम्र के शतरंज ग्रैंडमास्टर बने है।
84वीं ग्रैंडमास्टर - वैशाली रमेशबाबू
83वें ग्रैंडमास्टर - आदित्य सामंत
82वें ग्रैंडमास्टर - वुप्पला प्रनीथ
81वें ग्रैंडमास्टर - सयातन दास
80वें ग्रैंडमास्टर - विग्नेश एनआर
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज संघ (FIDE) -
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE) शतरंज के खेल का शासी निकाय है और यह सभी अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिताओं को विनियमित और प्रबंधित करता है।
इसकी शुरुआत वर्ष 1924 में पेरिस से की गई थी।
इसे वर्ष 1999 में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति द्वारा वैश्विक खेल संगठन के रूप में मान्यता दी गई थी।
मुख्यालय - लुसाने (स्विट्जरलैंड)
अध्यक्ष - अर्कडी ड्वोर्कोविच
उपाध्यक्ष - विश्वनाथन आनंद
FAQ
Ans. नॉर्वे के शतरंज खिलाडी मैग्नस कार्लसन ने
Ans. समरक़न्द, उज़बेकिस्तान
Ans. रूसी शतरंज खिलाड़ी अनास्तासिया बोडनारुक ने
Ans. मैग्नस कार्लसन ने भारत के ग्रैंडमास्टर रमेशबाबू प्रज्ञानानंद को हराकर FIDE विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था।
Submit your details to access
Free Questions Booklet
Thank You! Your PDF Resource is Ready for Download
Install the
Utkarsh AppTo Access Your
5 Model Test Papers & Exclusive Offers
Install Now
Get Unlimited Download
To download limitless free study materials, provide your mobile number.
Submit Your Details to Get 25 Coins for FREE!
You're All Set!
25 Coins have been credited to your wallet. Install the UTKARSH app now to redeem and start learning!
DOWNLOAD OUR APP
Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams
With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.