सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
Updated: 24 Aug 2023
3 Min Read

विश्व के नंबर 1 शतरंज खिलाड़ी नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन ने भारत के आर. प्रगनानंद को हराकर 10वां और पहली बार एफआईडीई (FIDE) विश्व कप जीता। दोनों खिलाड़ियों के बीच फाइनल तीन दिनों तक खेला गया और मैग्नस कार्लसन ने आखिरकार 24 अगस्त 2023 को टाईब्रेकर मैच जीत कर अपना पहला एफआईडीई विश्व कप जीता।
10वां एफआईडीई विश्व कप 2023 30 जुलाई 2023 से 24 अगस्त 2023 तक बाकू, अजरबैजान में आयोजित किया गया था।
तमिलनाडु के चेन्नई के रहने वाले 18 वर्षीय प्रगनानंद विश्व कप फाइनल में खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं।
प्रगनानंद कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करने वाले दुनिया के तीसरे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी बन गए हैं। कार्लसन और अमेरिकी शतरंज प्रतिभा बॉबी फिशर दोनों ने 16 साल की उम्र में टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर लिया था।
प्रगनानंद सिर्फ 10 साल के थे जब वह खेल के इतिहास में सबसे कम उम्र के अंतर्राष्ट्रीय मास्टर बने। दो साल बाद, 2018 में, वह दुनिया के दूसरे सबसे कम उम्र के शतरंज ग्रैंडमास्टर बन गए।
एफआईडीई विश्व कप का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (एफआईडीई) द्वारा किया जाता है। वर्तमान प्रारूप में पहला एफआईडीई विश्व कप 2005 में आयोजित किया गया था और अब यह हर दो साल के बाद आयोजित किया जा रहा है।
यह आठ राउंड का नॉकआउट टूर्नामेंट है जिसमें विश्व के शीर्ष 206 शतरंज खिलाड़ी भाग लेते हैं। सभी मैचों में दो शास्त्रीय खेल शामिल होते हैं। यदि दो-गेम मैच टाई में समाप्त होता है, तो खिलाड़ी टाईब्रेकर में प्रतिस्पर्धा करते हैं।
इस आयोजन की पुरस्कार राशि $1,834,000 है और विजेता को $110,000 मिलेंगे। शीर्ष तीन खिलाड़ी 2024 एफआईडीई कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए भी अर्हता प्राप्त करते हैं।
कैंडिडेट्स टूर्नामेंट 1950 से एफआईडीई द्वारा आयोजित एक शतरंज टूर्नामेंट है,जो विश्व शतरंज चैम्पियनशिप के लिए चुनौती देने वाले खिलाड़ी को चयनित करती है ।
|
संपादन |
वर्ष |
मेजबान |
विजेता |
उपविजेता |
|
1 |
2005 |
खांटी-मानसीस्क, रूस |
लेवोन अरोनियन, आर्मेनिया |
रुस्लान पोनोमारियोव,यूक्रेन |
|
2 |
2007 |
खांटी-मानसीस्क, रूस |
गाटा कामस्की,अमेरिका |
एलेक्सी शिरोव,स्पेन |
|
3 |
2009 |
खांटी-मानसीस्क, रूस |
बोरिस गेलफेंड,इज़राइल |
रुस्लान पोनोमारियोव,यूक्रेन |
|
4 |
2011 |
खांटी-मानसीस्क, रूस |
पीटर स्विडलर,रूस |
अलेक्जेंडर ग्रिशुक,रूस |
|
5 |
2013 |
ट्रोम्सो, नॉर्वे |
व्लादिमीर क्रैमनिक,रूस |
दिमित्री आंद्रेइकिन,रूस |
|
6 |
2015 |
बाकू, अज़रबैजान |
सर्गेई कार्जाकिन,रूस |
पीटर स्विडलर,रूस |
|
7 |
2017 |
तिब्लिसी, जॉर्जिया |
लेवोन अरोनियन, आर्मेनिया |
डिंग लिरेन,चीन |
|
8 |
2019 |
खांटी-मानसीस्क, रूस |
तीमोर राद्जाबोव,अज़रबैजान |
डिंग लिरेन,चीन |
|
9 |
2021 |
सोची, रूस |
जान-क्रिज़िस्तोफ़ डूडा,पोलैंड |
सर्गेई कार्जाकिन,रूस |
|
10 |
2023 |
बाकू, अज़रबैजान |
मैग्नस कार्लसन,नॉर्वे |
आर. प्रगनानंद ,भारत |
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज संघ या फ्रेंच परिवर्णी शब्द एफआईडीई (Fédération Internationale des échecs) एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है जिसे 20 जुलाई 1924 को पेरिस, फ्रांस में स्थापित किया गया था।
यह अंतरराष्ट्रीय निकाय है जो विश्व शतरंज चैंपियनशिप को नियंत्रित करता है।
एफआईडीई के अध्यक्ष: अर्कडी ड्वोरकोविच,
एफआईडीई का मुख्यालय: लुसान, स्विट्ज़रलैंड
Frequently asked questions

टॉप पोस्ट
Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नजदीकी सेंटर पर विजिट करें।

Exam Pattern par based daily important questions
A quick daily practice designed to show where you stand today