अर्जेंटीना के स्टार फुटबाल खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने पिछले चार वर्षों में तीसरी बार सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष खिलाड़ी का पुरस्कार जीता है। जबकि सर्वश्रेष्ठ फीफा महिला खिलाड़ी का पुरस्कार बार्सिलोना की स्ट्राइकर एताना बोनमती को प्राप्त हुआ। लियोनेल मेसी ने करीबी मुकाबले में नॉर्वेजियन स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड को पीछे छोड़ा।
सर्वश्रेष्ठ फीफा कोच का पुरस्कार:
- मैनचेस्टर सिटी के कोच पेप गार्डियोला ने 2023 के सर्वश्रेष्ठ पुरुष प्रबंधक का पुरस्कार जीता। जबकि इंग्लैंड की कोच सरीना विगमैन ने रिकॉर्ड चौथी बार महिलाओं के सर्वश्रेष्ठ कोच का पुरस्कार जीता।
- गार्डियोला ने इंटर मिलान के सिमोन इंजाघी और नेपोली के लुसियानो स्पैलेटी को हराकर यह सम्मान हासिल किया।
सर्वश्रेष्ठ फीफा गोलकीपर का पुरस्कार:
- मैनचेस्टर सिटी के स्टॉपर एडरसन ने सर्वश्रेष्ठ पुरुष गोलकीपर का पुरस्कार जीता, जबकि मैनचेस्टर यूनाइटेड और इंग्लैंड की नंबर एक मैरी इयरप्स ने लंदन में हुए समारोह में सर्वश्रेष्ठ महिला गोलकीपर का पुरस्कार जीता।
मेसी, हालैंड से टाई-ब्रेकर में प्राप्त किया पुरस्कार:
- लियोनेल मेसी ने कतर में अर्जेंटीना की पुरुष टीम को विश्व कप जिताने में अपने योगदान के लिए 2022 में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीता था। पेरिस सेंट-जर्मन के साथ लीग एक खिताब जीतने और मेजर लीग सॉकर में अपने पहले सीजन में इंटर मियामी को लीग कप जीताने के बाद मेसी एक बार फिर इस अवॉर्ड की रेस में थे।
आठवीं बार मेसी ने प्राप्त किया अवार्ड:
- मेसी ने मैनचेस्टर सिटी के लिए सभी प्रतियोगिताओं में 52 गोल करने वाले एर्लिंग हालैंड और अपने पूर्व साथी किलियन म्बाप्पे को पीछे छोड़ा।
- मेस्सी ने 2019 का सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष खिलाड़ी का पुरस्कार भी जीता था और इससे पहले पांच मौकों (2009, 2010, 2011, 2012, 2015) पर यह अवॉर्ड जीत चुके हैं। उन्होंने कुल आठवीं बार यह सम्मान हासिल किया है।
- पुरस्कार के लिए फीफा रेटिंग प्रणाली में मेसी और हालैंड 48-48 अंकों के साथ बराबरी पर थे। हालांकि, राष्ट्रीय टीम के कप्तानों के अधिक वोटों के कारण मेसी ने पुरस्कार जीता। सर्वश्रेष्ठ पुरस्कारों का निर्णय राष्ट्रीय टीम के कप्तानों, कोचों, पत्रकारों और प्रशंसकों के वोटों की गिनती के बाद किया जाता है।
एताना बोनमती सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी:
- क्लब और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक शानदार सीजन के बाद बार्सिलोना स्टार ऐटाना बोनमती ने 2023 के लिए सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का पुरस्कार जीता। 25 वर्षीय मिडफील्डर इस प्रतिष्ठित पुरस्कार की हकदार थीं। उन्होंने 2023 में स्पेन को अपने पहले विश्व खिताब और बार्सिलोना को घरेलू और यूरोपीय खिताब दिलाया।
2023 के सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरस्कारों की सूची
यहां फीफा पुरस्कार समारोह में सभी बड़े पुरस्कार विजेताओं की सूची दी गई है।
सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष खिलाड़ी:
- विजेता: लियोनेल मेसी (48 अंक)
- उपविजेता: एर्लिंग हालैंड (48 अंक)
- तीसरा स्थान: किलियन एमबाप्पे (35 अंक)
सर्वश्रेष्ठ फीफा महिला खिलाड़ी:
- विजेता: ऐटाना बोनमती (52 अंक)
- उपविजेता: लिंडा कैसेडो (40 अंक)
- तीसरा स्थान: जेनी हर्मोसो (36 अंक)
सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष गोलकीपर:
- विजेता: एडरसन (23 अंक)
- उपविजेता: थिबाउट कोर्टोइस (20 अंक)
- तीसरा स्थान: यासीन बौनौ (16 अंक)\
सर्वश्रेष्ठ फीफा महिला गोलकीपर:
- विजेता: मैरी अर्प्स (28 अंक)
- उपविजेता: कैटालिना कोल (14 अंक)
- तीसरा स्थान: मैकेंज़ी अर्नोल्ड (12 अंक)
सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष कोच:
- विजेता: पेप गार्डियोला (28 अंक)
- उपविजेता: लुसियानो स्पैलेटी (18 अंक)
- तीसरा स्थान: सिमोन इंजाघी (11 अंक)
सर्वश्रेष्ठ फीफा महिला कोच:
- विजेता: सरीना विगमैन (28 अंक)
- उपविजेता: एम्मा हेस (18 अंक)
- तीसरा स्थान: जोनाटन गिराल्डेज़ (14 अंक)
- फीफा फेयर प्ले अवार्ड: ब्राजील की राष्ट्रीय टीम।