24 वर्षीय ब्रिटिश फॉर्मूला 1(एफ1) ड्राइवर लैंडो नॉरिस ने आखिरकार संयुक्त राज्य अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य के मियामी शहर में स्थित, मियामी इंटरनेशनल ऑटोड्रोम में आयोजित मियामी ग्रांड प्रिक्स जीतकर अपना पहला एफ1 खिताब जीता। उन्होंने रेड बुल्स टीम के मैक्स वेस्टैपेन के एफ1 प्रभुत्व को भी तोड़ा, जिन्होंने 2024 एफ़ 1 सीज़न की अब तक के छह में से चार रेस जीती है।
लैंडो नॉरिस, जो वर्तमान में मैकलेरन की टीम के साथ हैं, ने 2019 में ऑस्ट्रेलियाई ग्रां प्री से एफ़ 1 सर्किट में पदार्पण किया था । 2024 मियामी ग्रां प्री जीत से पहले, उन्होंने अपने करियर में आठ बार दूसरा स्थान हासिल किया। मियामी में अपने 110वें ग्रैंड प्रिक्स में, उन्होंने अंततः अपना पहला एफ़ 1 रेस खिताब जीता।
2024 मियामी ग्रांड प्रिक्स
मियामी ग्रांड प्रिक्स मैकलेरन के लैंडो नॉरिस ने जीता और रेड बुल के मैक्स वेरस्टैपेन दूसरे स्थान पर रहे। तीसरे स्थान पर फेरारी के चार्ल्स लेक्लर और चौथे स्थान पर फेरारी के ही कार्लोस सैंज रहे।
रेड बुल के सर्जियो पेरेज़ पांचवें स्थान पर रहे, जबकि मर्सिडीज हैमिल्टन छठे स्थान पर रहे।
2024 एफ़1 सीज़न में 24 रेस होंगी। अब तक आयोजित 2024 एफ़ 1 रेस के विजेता निम्नलिखित हैं।
क्रमांक |
ग्रैंड प्रिक्स(जीपी) |
विजेता ड्राइवर |
टीम |
1 |
बहरीन जीपी |
मैक्स वेरस्टैपेन |
रेड बुल |
2 |
सऊदी अरब जीपी |
मैक्स वेरस्टैपेन |
रेड बुल |
3 |
ऑस्ट्रेलियाई जीपी |
कार्लोस सैन्ज़ |
फेरारी |
4 |
जापानी जीपी |
मैक्स वेरस्टैपेन |
रेड बुल |
5 |
चीनी जीपी |
मैक्स वेरस्टैपेन |
रेड बुल |
6 |
मियामी जीपी |
लैंडो नॉरिस |
मैकलारेन |
मियामी ग्रांड प्रिक्स के बाद , मैक्स वेरस्टैपेन 136 अंकों के साथ 2024 सीज़न के लिए ड्राइवर तालिका में सबसे आगे हैं, उसके बाद 101 अंकों के साथ सर्जियो पेरेज़ हैं। चार्ल्स लेक्लर तीसरे स्थान पर हैं।
फॉर्मूला वन का मुख्यालय: लंदन, यूनाइटेड किंगडम
एफ़आईए के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी: स्टेफ़ानो डोमेनिकैली