Home > Current Affairs > International > Jakarta, Asian Shooting Championship 2024: India on top with 19 medals

जकार्ता, एशियाई निशानेबाजी चैम्पियनशिप 2024 : भारत 19 पदकों के साथ शीर्ष पर

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
Jakarta, Asian Shooting Championship 2024: India on top with 19 medals Sport 4 min read

एशियाई निशानेबाजी चैम्पियनशिप 2024 में भारत कुल 19 पदकों के साथ शीर्ष पर रहा है। इस प्रतियोगिता में भारत ने 7 स्वर्ण, 6 रजत और 6 कांस्य पदक प्राप्त किए हैं।

एशियाई निशानेबाजी चैम्पियनशिप 2024 का आयोजन: 

  • एशियाई निशानेबाजी चैम्पियनशिप 2024 का आयोजन 8 दिसंबर 2023 से 11 जनवरी 2024 तक इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में किया गया।
  • महिलाओं की निशानेबाजी में, रिदम सांगवान ने 11 जनवरी को इंडोनेशिया के जकार्ता में एशियाई निशानेबाजी चैम्पियनशिप में 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। 
  • इस पदक के साथ रिदम ने भारतीय निशानेबाजी दल के लिए 16वां पेरिस ओलंपिक कोटा पक्का कर लिया। भारत के लिए पिस्टल स्पर्धा में यह छठा पेरिस कोटा और महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल में दूसरा कोटा है।
  • रिदम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल पांच पदक, (1 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक) जीतकर टूर्नामेंट का समापन किया।  
  • इससे पहले टूर्नामेंट में, वरुण तोमर और ईशा सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष और महिला वर्ग में भारतीय टीम के लिए क्रमशः 14वां और 15वां कोटा जीता था।

भारत ने सर्वाधिक संख्या में ओलंपिक कोटा प्राप्त किया: 

  • अब तक, भारत ने निशानेबाजी में कुल 16 कोटा जीते हैं। यह 2020 टोक्यो ओलंपिक के लिए जीते गए 15 कोटा से अधिक है।
  • इससे पूर्व 10 जनवरी को नैंसी मंढोत्रा ​​ने 252.8 अंकों के जूनियर एशियाई रिकॉर्ड के साथ महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। जबकि पूर्व विश्व नंबर 1 एलावेनिल वलारिवान ने 0.1 अंक से पिछड़ते हुए रजत पदक हासिल किया। 
  • जूनियर महिला एयर राइफल में, ईशा टकसाले, ख्याति चौधरी और अन्वी राठौड़ ने क्रमशः पोडियम पर कब्जा किया। 
  • जूनियर पुरुष एयर राइफल में चीन के पैन बोवेन ने भारत के अभिनव शॉ और पार्थ माने को पछाड़कर स्वर्ण पदक जीता।
  • जबकि पुरुष वर्ग में विश्व चैंपियन रुद्राक्ष पाटिल को कांस्य पदक पर धकेल दिया गया। 

पदक तालिका में चीन दूसरे स्थान पर:   

  • भारत सात स्वर्ण, छह रजत और छह कांस्य पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर है।
  • जबकि चीन चार स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य सहित कुल 9 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा है।

एशियाई निशानेबाज चैम्पियनशिप 2024 में 16 ओलंपिक कोटा दांव पर: 

  • जकार्ता में संपन्न इस प्रतियोगिता में पेरिस ओलंपिक 2024 के 16 कोटा दांव पर थे। 
  • प्रतियोगिता में 26 देशों के 385 निशानेबाज ने भाग लिया।
  • इस प्रतियोगिता में ओलंपिक कोटा के अलावा, 256 मेडल दांव पर थे। इनमें 84 गोल्ड, 84 सिल्वर और 88 ब्रॉन्ज शामिल हैं।

सर्वाधिक कोटे निशानेबाजों ने प्राप्त किए: 

  • भारत ने जुलाई 2024 में होने जा रहे पेरिस ओलंपिक के लिए 32 कोटे प्राप्त किए हैं। इनमें से सर्वाधिक 16 निशानेबाजों ने  यह उपलब्धि हासिल की हैं। 
  • भारत को एथलेटिक्स में 9, बॉक्सिंग में 4, हॉकी, तीरंदाजी और कुश्ती में एक-एक ओलंपिक कोटा मिला है।

8 ओलंपिक कोटा राइफल निशानेबाजों ने दिलाए: 

  • अब तक भारत को निशानेबाजी से 16 ओलंपिक कोटे प्राप्त हुए हैं। इनमें राइफल में 8, पिस्टल में 6 और शॉटगन में 2 ओलंपिक कोटा शामिल हैं। 

FAQ

Answer:- जकार्ता

Answer:- 19 पदक

Answer:- सात

Answer:- भारत

Answer:- रिदम सांगवान ने कुल पांच पदक (1 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य) पदक प्राप्त किए।
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.