Home > Current Affairs > International > International Day of Happiness 2024: Theme, History and Significance

अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस 2024 : विषय, इतिहास और महत्व

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
International Day of Happiness 2024: Theme, History and Significance Important Day 3 min read

प्रति वर्ष 20 मार्च को ‘अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस’ मनाया जाता है। यह दिवस लोगों को स्वस्थ जीवन जीने के तरीके के रूप में खुशी के महत्व के बारे में सूचित करने के लिए मनाया जाता है। इस अवसर पर खुशी के महत्व और इसके लाभों के बारे में लोगों को जागरुक किया जाता है। 

अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस 2024 का विषय:

  • प्रति वर्ष अंतरर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस मनाने के लिए एक विषय निर्धारित किया जाता है। इस वर्ष 2024 का विषय "खुशी के लिए पुनः जुड़ना: लचीले समुदायों का निर्माण" है। संयुक्त राष्ट्र सभी प्रकार के लोगों को अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस के आयोजन में शामिल होने के लिए आमंत्रित करता है।

अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस का इतिहास: 

  • इस दिवस का इतिहास 2013 से आरंभ होता है जब इसे पहली बार संयुक्त राष्ट्र (यूएन) द्वारा मनाया गया था। 
  • जीवन में खुशी के महत्व और लोगों को प्रसन्न करने के तरीकों को पहचानने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) द्वारा 2012 में इसकी शुरुआत की थी। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, यह प्रस्ताव भूटान द्वारा आरंभ किया गया था। 
  • 12 जुलाई 2012 को, संयुक्त राष्ट्र की महासभा ने 20 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय खुशी दिवस के रूप में घोषित करने का प्रस्ताव पारित किया। तब से, 20 मार्च को प्रति वर्ष यह दिवस मनाया जाता है। इस तरह प्रथम ‘अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस’ वर्ष 2013 में मनाया गया।
  • भूटान ने 1970 के दशक की शुरुआत से राष्ट्रीय आय पर राष्ट्रीय प्रसन्नता के मूल्य को मान्यता दी थी। भूटान ने सकल राष्ट्रीय उत्पाद पर सकल राष्ट्रीय प्रसन्नता के लक्ष्य को अपनाया था। भूटान ने महासभा के 66वें सत्र के दौरान "प्रसन्नता और कल्याण: एक नए आर्थिक प्रतिमान को परिभाषित करना" विषय पर एक उच्च स्तरीय बैठक की भी मेजबानी की।

अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस का महत्व: 

  • प्रसन्नता एक सार्वभौमिक अधिकार है और किसी को भी इस अधिकार से वंचित नहीं रखा जा सकता। हम अपने प्रियजनों को प्रसन्न करने के लिए कई तरीके ढूंढते हैं। जब हम उन्हें मुस्कुराते हुए और प्रसन्न देखते हैं, तो वे क्षण ही जीवन बनाते हैं। 
  • यह दिवस हमें पहल करने और छोटे-छोटे प्रयासों से अपने आस-पास के सभी लोगों को खुश करने का अवसर प्रदान करता है। लोगों को प्रेरित करने से लेकर सकारात्मकता फैलाने तक, आप खुशियाँ फैला सकते हैं।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा आर्थिक विकास के लिए अधिक समावेशी, न्यायसंगत और संतुलित दृष्टिकोण का आह्वान करती है जो सभी लोगों की खुशी और कल्याण को बढ़ावा देता है।

FAQ

उत्तर : 20 मार्च

उत्तर : खुशी के लिए पुनः जुड़ना: लचीले समुदायों का निर्माण

उत्तर : 2013

उत्तर : भूटान ने सकल राष्ट्रीय उत्पाद पर सकल राष्ट्रीय प्रसन्नता के लक्ष्य को अपनाया था।

उत्तर : संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, यह प्रस्ताव भूटान द्वारा आरंभ किया गया था।
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.