सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
अंतरराष्ट्रीय सामयिकी
अर्थवयवस्था
2024-25 में भारतीय अर्थव्यवस्था 6.8% की दर से बढ़ेगी: एसएंडपी ग्लोबल

Utkarsh Classes
Updated: 27 Mar 2024
3 Min Read

एसएंडपी ग्लोबल ने 26 मार्च 2024 को जारी अपनी "इकोनॉमिक आउटलुक एशिया-पैसिफिक क्यू2 2024: एपीएसी बिड्स इट्स टाइम ऑन मॉनेटरी पॉलिसी ईजिंग" रिपोर्ट में 2024-25 (FY25) के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर 6.8 प्रतिशत कर दिया है। इससे पहले उसने भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर 6.4 फीसदी रहने का अनुमान लगाया था।
नवीनतम पूर्वानुमान ने भारतीय सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर में 40 आधार अंकों की वृद्धि की है। सांख्यिकीय रूप से 1%, 100 आधार अंकों के बराबर है।
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के अनुसार 2023-24 में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि 7.6% रहेगी ।
भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार 2023-24 में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि 8% की दर होने की उम्मीद है।
मार्च 2024 के एसएंडपी ग्लोबल रिपोर्ट की मुख्य विशेषताएं निम्नलिखित हैं:
एस एंड पी ग्लोबल
एस एंड पी ग्लोबल, जिसे पहले स्टैंडर्ड एंड पूअर के नाम से जाना जाता था, दुनिया की सबसे बड़ी क्रेडिट रेटिंग एजेंसी है। अमेरिकी कंपनी एस एंड पी ग्लोबल ,कंपनियों और विभिन्न देशों के संबंध में वित्तीय बाजार विश्लेषण क्रेडिट रेटिंग प्रदान करती है।
स्टैंडर्ड एंड पूअर्स 1941 में अस्तित्व में आया था । मैकग्रा कंपनियों द्वारा इसे हासिल करने के बाद 2016 में इसे एसएंडपी ग्लोबल के रूप में पुनः ब्रांड किया गया।
मुख्यालय: न्यूयॉर्क, यूएसए
विभिन्न वैश्विक और भारतीय वित्तीय एजेंसियों के पूर्वानुमान निम्नलिखित हैं (28 मार्च 2024 तक)
|
एजेंसी/संगठन |
2023-24 के लिए सकल घरेलू उत्पाद वृद्धि दर का अनुमान |
2024-25 के लिए सकल घरेलू उत्पाद वृद्धि दर का पूर्वानुमान |
2025-26 के लिए सकल घरेलू उत्पाद वृद्धि दर का पूर्वानुमान |
|
भारतीय रिजर्व बैंक |
8% |
7% |
|
|
विश्व बैंक |
6.3% |
6.4% |
6.5% |
|
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष |
6.7% |
6.5% |
6.5% |
|
एशियाई विकास बैंक |
6.7% |
6.7% |
6.7% |
|
मूडीज़ |
6.8%(जनवरी से दिसंबर 2024) |
6.4% (जनवरी से दिसंबर 2025) |
- |
|
मॉर्गन स्टेनली |
7.9% |
6.8% |
- |
|
एस एंड पी ग्लोबल |
7.4% |
6.8% |
7% |
|
संयुक्त राष्ट्र |
6.2%(जनवरी से दिसंबर 2024) |
6.6(जनवरी से दिसंबर2025) |
- |
|
ओ ई सी डी |
6.3% |
6.2 % |
6.5% |
|
फिच रेटिंग |
7.8% |
7.0% |
- |
|
क्रिसिल |
7.6% |
6.8% |
- |
Frequently asked questions

टॉप पोस्ट
Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नजदीकी सेंटर पर विजिट करें।

Exam Pattern par based daily important questions
A quick daily practice designed to show where you stand today