Home > Current Affairs > International > India lost to New Zealand to remain in Group1 of Billie Jean King Cup

भारत न्यूजीलैंड से हार कर बिले जीन किंगकप के ग्रुप 1 में रहेगा

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
India lost to New Zealand to remain in Group1 of Billie Jean King Cup Sport 7 min read

भारतीय महिला टेनिस टीम एशिया/ओशिनिया ग्रुप I में तीसरे स्थान पर रहकर 2024 बिली जीन किंग कप प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफाई करने में विफल रही। भारत अपने आखिरी मैच में न्यूजीलैंड टीम से 2-1 से हार गईं। एशिया/ओशिनिया ग्रुप I का आयोजन पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना में स्तिथ चांग्शा शहर के वे मून आइलैंड क्ले पार्क में,12- 13 अप्रैल 2024 को किया गया था।

भारत तीसरे स्थान पर, चीन और दक्षिण कोरिया ने विश्व प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफाई किया 

भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना अहम मुकाबला हार गई। न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में वर्ल्ड नंबर 379 रैंक की भारतीय खिलाड़ी  रुतुजा भोसले ने पहले सिंगल्स में वर्ल्ड नंबर 632 न्यूजीलैंड की मोनिक बैरी को हराया। हालांकि, वर्ल्ड नंबर 255 की अंकिता रैना वर्ल्ड नंबर 169 लुलु सन के खिलाफ अपना सिंगल्स मैच हार गईं। अंकिता रैना और प्रार्थना थोम्बारे की जोड़ी अपना  युगल मैच ,न्यूजीलैंड की जोड़ी एरिन राउटलिफ और पेगे होरिगन से हार गईं। इस हार के साथ, भारत की विश्व प्ले-ऑफ में आगे बढ़ने की संभावनाएँ ख़त्म हो गईं।

भारत एशिया/ओशिनिया ग्रुप 1 में तीन जीत और दो हार के साथ तीसरे स्थान पर रहा। वह चीन से 3-0 से और न्यूजीलैंड से 2-1 से हार गई। हालाँकि, उसने प्रशांत ओशिनिया के खिलाफ 3-0, चीनी ताइपे के खिलाफ 2-1 और दक्षिण कोरिया के खिलाफ 2-1 के अंतर से जीत हासिल की।

एशिया/ओशिनिया के ग्रुप 1 में छह टीमें

एशिया/ओशिनिया समूह में छह टीमें: चीन, दक्षिण कोरिया, भारत, न्यूजीलैंड, चीनी ताइपे (ताइवान), और प्रशांत ओशिनिया शामिल थीं।

चीन और दक्षिण कोरिया समूह में शीर्ष दो टीमों थीं जिन्होंने 2024 बिली जीन किंग कप प्ले-ऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया।

भारत तीसरे और न्यूजीलैंड चौथे स्थान पर रहा। ग्रुप I में निचली दो टीमों - चीनी ताइपे और प्रशांत ओशिनिया - को एशिया/ओशिनिया ग्रुप II में स्थानांतरित कर दिया गया है।

बिली जीन किंग कप

बिली जीन किंग कप हर साल अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ द्वारा आयोजित किया जाता है और इसे पुरुषों के डेविस कप के बराबर माना जाता है।

बिली जीन किंग कप को 1963 में अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ की 50वीं वर्षगांठ पर फेडरेशन कप के रूप में लॉन्च किया गया था। बाद में इसका नाम बदलकर फेड कप (1995-2020) कर दिया गया। 2020 में इसका नाम बदलकर बिली जीन किंग कप कर दिया गया।

प्रारूप

2020 से, बिली जीन किंग कप में वर्तमान प्रारूप का अनुसरण किया जा रहा है। विश्व की शीर्ष 12 टीमें फ़ाइनल में प्रतिस्पर्धा करती हैं। पिछले वर्ष का चैंपियन, पिछले वर्ष का उपविजेता, मेजबान देश और एक वाइल्ड कार्ड राष्ट्र स्वतः रूप से फाइनल के लिए अर्हता प्राप्त कर लेते हैं। इन चार देशों के अलावा,  2024 क्वालीफायर राउंड के आठ विजेता टीम भी फ़ाइनल में खेलते हैं।

क्वालीफायर राउंड में 16 टीमें शामिल होतीं  हैं। इसमें पिछले वर्ष (2023) की 3-12 रैंकिंग वाली आठ टीमें और 2024 के प्लेऑफ़ राउंड जीतने वाली आठ टीमें शामिल हैं। जीतने वाली आठ टीमें 2024 के फ़ाइनल में खेलेंगी, और आठ निचली रैंकिंग वाली टीमें 2025 प्लेऑफ़ में खेलेंगी। 

जीतने वाले देश अगले वर्ष बिली जीन किंग कप क्वालीफायर में प्रतिस्पर्धा करेंगे, जबकि हारने वाले देश ग्रुप I स्पर्धाओं में प्रतिस्पर्धा करेंगे।

ग्रुप स्टेज मैच

अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ ने विश्व को तीन क्षेत्रों, अमेरिका, एशिया/ओशिनिया और यूरोप/अफ्रीका समूहों में विभाजित कर रखा है।

अमेरिका, एशिया/ओशिनिया में, दो समूह हैं, समूह I और II, जिनमें समूह I सबसे ऊंचा रैंक होता है। यूरोप/अफ्रीका क्षेत्र में, तीन समूह हैं: I, II, और III।

2024 बिली जीन किंग कप 2024 के फाइनलिस्ट टीम 

2024 बिली जीन किंग कप फाइनल 12 से 17 नवंबर, 2024 तक सेविले, स्पेन में आयोजित किया जाएगा।

2024 बिली जीन किंग कप फाइनल में खेलने वाली 12 टीमें- स्पेन (मेजबान देश), कनाडा (2023 चैंपियन), इटली (2023 उपविजेता), चेकिया (वाइल्ड कार्ड एंट्री), ऑस्ट्रेलिया, ग्रेट ब्रिटेन, इटली, जापान , पोलैंड, रोमानिया, स्लोवाकिया, स्पेन और संयुक्त राज्य अमेरिका हैं।

बिली जीन किंग

  • बिली जीन किंग को महिला टेनिस की सर्वकालिक महान खिलाड़ी माना जाता है। वह एक अमेरिकी नागरिक हैं जिन्होंने 39 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं।
  • 1961-1979 के बीच, बिली जीन किंग ने 20 विंबलडन खिताब, 13 अमेरिकी खिताब, चार फ्रेंच खिताब और दो ऑस्ट्रेलियाई खिताब जीते।
  • उन्होंने 1973 की "बैटल ऑफ़ द सक्सेस" में पुरुष टेनिस खिलाड़ी बॉबी रिग्स को हराया था।
  • 1966 में, वह दुनिया की पहली नंबर 1 रैंक वाली महिला टेनिस खिलाड़ी बनीं।
  • उन्होंने महिला टेनिस एसोसिएशन की स्थापना में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जो महिलाओं के पेशेवर टेनिस की देखरेख करती है।

FAQ

उत्तर: यह एक वार्षिक महिला टेनिस प्रतियोगिता है। इस प्रतियोगिता में कनाडा 2023 का चैंपियन है।

उत्तर: चांग्शा, पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना

उत्तर: चीन और दक्षिण कोरिया, भारत प्लेऑफ़ चरण के लिए क्वालीफाई करने में विफल रहा

उत्तर: वह एक भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी हैं

उत्तर: सेविले, स्पेन, नवंबर 2024 में।
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.