Home > Current Affairs > International > India becomes the world's largest arms importing country: SIPRI

भारत बना दुनिया का सबसे बड़ा हथियार आयातक देश : सिपरी

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
India becomes the world's largest arms importing country: SIPRI Report 3 min read

स्टाकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिपरी) ने 11 मार्च 2024 को अपनी रिपोर्ट में बताया कि भारत दुनिया का शीर्ष हथियार आयातक देश बन गया है। 2014-2018 से 2019-2023 के बीच भारत के हथियार आयात में 4.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। 

सिपरी रिपोर्ट की मुख्य बिंदु: 

  • सिपरी की रिपोर्ट के अनुसार, अभी भी रूस भारत का मुख्य हथियार आपूर्तिकर्ता देश बना हुआ है।
  • हालांकि 1960-64 के बाद यह पहली बार है जब भारत के हथियार आयात में रूस की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत से कम रही है। 
  • भारत ने कुल हथियार आयात में से 36 प्रतिशत हथियार रूस से प्राप्त किए हैं।
  • सिपरी रिपोर्ट के अनुसार, 2019-23 में यूरोपीय देशों के द्वारा आयात किए गए कुल हथियारों में से लगभग 55% हथियारों की आपूर्ति अमेरिका ने की।
  • जापान के हथियार आयात में 155 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
  • जबकि दक्षिण कोरिया के हथियार आयात में 6.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 
  • हालांकि चीन के द्वारा किये गए हथियारों के आयात में 44 प्रतिशत की कमी आई है।

पाकिस्तान का बढ़ा हथियार आयात:  

  • रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान का हथियार आयात 43 प्रतिशत बढ़ा है। 
  • 2019-23 में पाकिस्तान पांचवां सबसे बड़ा हथियार आयातक देश रहा है। 
  • पाकिस्तान ने सबसे अधिक 82 प्रतिशत हथियार चीन से प्राप्त किया है। 
  • एशिया और ओशिनिया में अमेरिकी सहयोगियों द्वारा हथियारों के आयात के उच्च स्तर का कारण, चीन की बढ़ती महत्वाकांक्षाओं की वजह से इन देशों की बढ़ती चिंताएं हैं। 
  • अमेरिका, एशिया और ओशिनिया क्षेत्र के लिए हथियारों का प्रमुख आपूर्तिकर्ता है। 
  • रिपोर्ट के अनुसार, कतर ने 2014-18 और 2019-23 के बीच अपने हथियारों के आयात को लगभग चार गुना (396 प्रतिशत) बढ़ा दिया। जिससे यह 2019-23 में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा हथियार आयातक देश बन गया।

स्टाकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिपरी): 

  • सिपरी अंतर्राष्ट्रीय संस्थान है। यह युद्धों, युद्धक सामग्रियों, हथियार नियंत्रण और निरस्त्रीकरण के क्षेत्र में शोध करती है।
  • सिपरी एक स्वतंत्र अंतर्राष्ट्रीय संस्थान है। 
  • सिपरी की स्थापना 1966 में हुई थी।
  • यह नीति निर्माताओं, शोधकर्त्ताओं, मीडिया और इच्छुक लोगों को आँकड़ों का विश्लेषण और सुझाव उपलब्ध कराती है।
  • सिपरी का मुख्यालय स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में है। 
  • सिपरी को विश्व के सर्वाधिक प्रतिष्टित थिंक टैंकों की सूची में शामिल किया जाता है।

FAQ

उत्तर: प्रथम

उत्तर: 4.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।

उत्तर: स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में

उत्तर: जापान के हथियार आयात में 155 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.