Home > Current Affairs > International > IMF predicts India to become the 4th largest economy in FY 2025

आईएमएफ के अनुसार वित्त वर्ष 2025 में भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
IMF predicts India to  become the 4th largest economy in FY 2025 Economy 5 min read

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की हाल ही में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025 में भारत के जापान को पछाड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की उम्मीद है। वर्तमान में,भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। भारत में वित्तीय वर्ष ,अप्रैल-मार्च है।

वर्तमान में, संयुक्त राज्य अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, इसके बाद चीन, जर्मनी, जापान और भारत हैं।

वित्तीय वर्ष 2025 में आईएमएफ़ के अनुसार शीर्ष 10 अर्थव्यवस्थाओं की अनुमानित सूची निन्म्लिखित है।

नंबर 1 यूएसए

आईएमएफ के अनुसार, 29,840 अरब डॉलर के अनुमानित नाममात्र सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होने की उम्मीद है। आईएमएफ को उम्मीद है कि अमेरिका की वास्तविक जीडीपी की वृद्धि दर  2024 में 2.8% और 2025 में 2.2% होगी ।

नंबर 2 चीन 

आईएमएफ को उम्मीद है कि 2025 में चीन 19,790 अरब डॉलर की अनुमानित नाममात्र जीडीपी के साथ दुनिया की नंबर 2 अर्थव्यवस्था बना रहेगा। आईएमएफ को उम्मीद है कि 2024 में चीन की वास्तविक जीडीपी की वृद्धि दर 4.8% और 2025 में 4.5% रहेगी।

नंबर 3 जर्मनी 

आईएमएफ के अनुसार जर्मनी दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनी रहेगी। 2025 में इसकी जीडीपी 4,591 बिलियन डॉलर होने की उम्मीद है। आईएमएफ के अनुसार  जर्मनी की आर्थिक वृद्धि दर 2024 में 0% और 2025 में 0.8% रहेगी।

नंबर 4 भारत 

आईएमएफ का अनुमान है कि भारत 2025 में जापान को पीछे छोड़ते हुए  दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। वित्तीय वर्ष 2025 में भारत की अनुमानित नाममात्र जीडीपी 4,340 अरब डॉलर होने का अनुमान है। आईएमएफ को उम्मीद है कि 2024 में भारतीय जीडीपी 7% और 2025 में 6.5% से बढ़ेगी।

नंबर 5 जापान

आईएमएफ के अनुसार 2025 में  जापान वर्तमान चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से खिसककर दुनिया में पांचवें स्थान पर आ जायेगा। 2025 में इसकी जीडीपी 4,310 अरब डॉलर होने की उम्मीद है। 

आईएमएफ ने जापानी अर्थव्यवस्था के लिए 2024 में 0.3% और 2025 में 1.1% की वृद्धि दर की भविष्यवाणी की है।

नंबर 6 यूनाइटेड किंगडम 

यूनाइटेड किंगडम, 2025 में $3,685 बिलियन की अपेक्षित नाममात्र जीडीपी के साथ, दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में छठे स्थान पर होगा। आईएमएफ़  को उम्मीद है कि यूनाइटेड किंगडम की अर्थव्यवस्था 2024 में 1.1% और 2025 में 1.5% से बढ़ेगी।

नंबर 7 फ़्रांस 

आईएमएफ को उम्मीद है कि फ्रांस 2025 में 3,223 अरब डॉलर की अनुमानित नाममात्र जीडीपी के साथ विश्व अर्थव्यवस्था सूची में अपना सातवां स्थान बरकरार रखेगा। 

आईएमएफ ने फ्रांस के लिए 2024 और 2025 में 1.1% की वृद्धि दर का अनुमान लगाया है।

नंबर 8 ब्राज़ील

2,438 अरब डॉलर की अपेक्षित नाममात्र जीडीपी के साथ ब्राजील को दुनिया में अपनी वर्तमान स्थिति 9वें से 8वें स्थान पर सुधरने की उम्मीद है। आईएमएफ को उम्मीद है कि ब्राजील की अर्थव्यवस्था 2024 में 3.0% और 2025 में 2.2% से बढ़ेगी।

नंबर 9 इटली 

इटली, वर्तमान में दुनिया की 8वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है जिसे 2025 में 9वें स्थान पर खिसकने की उम्मीद है। 2025 में इतालवी सकल घरेलू उत्पाद 2,390 बिलियन डॉलर होने की उम्मीद है। आईएमएफ ने इतालवी अर्थव्यवस्था के लिए ,2024 में 0.7% और 2025 में 0.8% की वृद्धि दर की भविष्यवाणी की है। 

नंबर 10 कनाडा 

कनाडा, जो वर्तमान में दुनिया की 9वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, 2025 में 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होने की उम्मीद है। आईएमएफ को उम्मीद है कि 2025 में कनाडा की नाममात्र जीडीपी 2,361 बिलियन डॉलर होगी। 2024 में कनाडाई जीडीपी 1.3% और 2025 में 2.4% बढ़ने की उम्मीद है। 

यह भी पढ़ें: आईएमएफ ने 2024-25 के लिए भारत की वृद्धि दर का अनुमान 7 प्रतिशत पर बरकरार रखा है

 

FAQ

उत्तर: 2025-26

उत्तर: जापान. भारत,संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन और जर्मनी के बाद चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा।
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.