Home > Current Affairs > International > IISc Bangalore tops Indian universities in TWR 2024 list

टीडब्लूआर 2024 सूची में IISc बैंगलोर भारतीय विश्वविद्यालयों में शीर्ष पर

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
IISc Bangalore tops Indian universities in TWR 2024 list Report 5 min read

27 सितंबर 2023 को टाइम्स हायर एजुकेशन (टीएचई) पत्रिका द्वारा घोषित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2024 में कुल 91 भारतीय विश्वविद्यालयों को रैंकिंग दिया गया है। इस रैंकिंग में आईआईएससी बैंगलोर ने भारतीय विश्वविद्यालयों में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। गत वर्ष इस सूची में 75 भारतीय विश्वविद्यालय शामिल थे, लेकिन वर्ष इसमें वृद्धि हुई है। 

टाइम्स वर्ल्ड रैंकिंग 2024 के महत्वपूर्ण तथ्य: 

  • टाइम्स द्वारा घोषित वैश्विक विश्वविद्यालय सूची में आईआईएस-बेंगलोर ने 2017 के बाद पहली बार शीर्ष 250 विश्वविद्यालयों की सूची में जगह बनाई है। 
  • विश्वविद्यालयों की संख्या मामले में भारत का स्थान इस सूची में चौथा रहा है, गत वर्ष ये स्थान छठवां था।
  • टाइम्स वर्ल्ड रैंकिंग 2024 में सबसे प्रमुख भारतीय विश्वविद्यालय, भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) बैंगलोर, जिसने 2017 के बाद पहली बार शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। 
  • हालांकि, शीर्ष सात भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) ने लगातार चौथे वर्ष रैंकिंग से बाहर रहने का निर्णय लिया है।
  • भारत 2024 की रैंकिंग में चौथा सबसे अच्छा प्रतिनिधित्व वाला देश बन गया है, जो पिछले वर्ष छठे स्थान पर था।
  • टीएचई पत्रिका द्वारा जारी नवीनतम रैंकिंग के अनुसार, इस सूची में दूसरे सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले भारतीय विश्वविद्यालयों में अन्ना विश्वविद्यालय, जामिया मिलिया इस्लामिया, महात्मा गांधी विश्वविद्यालय और शूलिनी यूनिवर्सिटी ऑफ बायोटेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट साइंसेज शामिल हैं। ये सभी विश्वविद्यालय 501-600 बैंड के अंतर्गत आते हैं। 

टाइम्स वर्ल्ड रैंकिंग 2024 में शीर्ष 10 भारतीय 800-1000 बैंड विश्वविद्यालय:

  1. भारतीय विज्ञान संस्थान बैंगलोर
  2. अन्ना विश्वविद्यालय
  3. जामिया मिल्लिया इस्लामिया
  4. महात्मा गांधी विश्वविद्यालय
  5. शूलिनी यूनिवर्सिटी ऑफ बायोटेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट साइंसेज
  6. अलागप्पा विश्वविद्यालय
  7. अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी
  8. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय
  9. भारथिअर विश्वविद्यालय
  10. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी

सूची में 108 देशों के 1,904 विश्वविद्यालयों को शामिल किया गया: 

  • इस सूची में 108 देशों के 1,904 विश्वविद्यालयों को शामिल किया गया है। जबकि पिछले वर्ष यह संख्याँ 1,799 थी। 
  • पहली बार 165 विश्वविद्यालयों को रैंक दिया गया है, जिनमें से 89 एशिया से हैं। 
  • इस सूची में 33 एशियाई विश्वविद्यालय शीर्ष 200 में शामिल हैं।

किस विश्वविद्यालय को टाइम्स वर्ल्ड रैंकिंग 2024 में शीर्ष स्थान दिया गया है?

  • यूनाइटेड किंगडम स्थित ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने लगातार आठवें वर्ष एक बार फिर रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया है। 
    • जबकि स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी (संयुक्त राज्य अमेरिका) दूसरे स्थान पर है। 
    • तीसरे स्थान पर मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (संयुक्त राज्य अमेरिका) है।
  • शीर्ष 10 में ब्रिटेन के साथ अमेरिकी विश्वविद्यालय भी शामिल हैं। 
  • चीन के विश्वविद्यालय समग्र रूप से एशिया में सर्वश्रेष्ठ रैंक वाले विश्वविद्यालय हैं। 

उच्च शिक्षा परिदृश्य में यूके और यूएस की स्थिति कमजोर हो रही है:

  • टीएचई पत्रिका द्वारा किए गए एक व्यापक विश्लेषण से पता चला है कि वैश्विक उच्च शिक्षा परिदृश्य में यूके और यूएस की समग्र स्थिति अन्य प्रणालियों की तुलना में कम हो रही है।

टाइम्स हायर एजुकेशन (टीएचई) पत्रिका: 

  • नवंबर 2004 में, द टाइम्स हायर एजुकेशन सप्लीमेंट ने, क्वाक्वेरेली साइमंड्स (क्यूएस) के सहयोग से, 200 विश्वविद्यालयों का आकलन करते हुए विश्व विश्वविद्यालय रैंकिंग का पहला संस्करण जारी किया था। 
  • उस समय कार्यप्रणाली सिर्फ पांच प्रदर्शन संकेतकों पर निर्भर थी, जिसमें:
    • कर्मचारी-से-छात्र अनुपात, 
    • एक सर्वेक्षण के आधार पर अकादमिक प्रतिष्ठा, 
    • शोध पत्र उद्धरण, 
    • परिसर में अंतरराष्ट्रीय कर्मचारियों की उपस्थिति और 
    • अंतरराष्ट्रीय छात्रों का अनुपात शामिल था।

FAQ

Answer - 91 भारतीय विश्वविद्यालयों को रैंकिंग दिया गया है।

Answer - आईआईएससी बैंगलोर

Answer - आईआईएस-बेंगलोर

Answer - ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी (यूनाइटेड किंगडम)

Answer - चीन के विश्वविद्यालय समग्र रूप से एशिया में सर्वश्रेष्ठ रैंक वाले विश्वविद्यालय हैं।
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.