1 जनवरी 2024 को मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात नए पूर्ण सदस्यों के रूप में ब्रिक्स में शामिल हुए। यह समूह अब 10 देशों का संगठन बन गया है।
- जोहान्सबर्ग में आयोजित 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान छह देशों मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और अर्जेंटीना को समूह के नए सदस्यों के रूप में शामिल करने का फैसला लिया गया था।
अर्जेंटीना ने ब्रिक्स में न शामिल होने का निर्णय लिया:
- ब्रिक्स में शामिल होने से 3 दिन पहले ही अर्जेंटीना के नए राष्ट्रपति जेवियर माइली ने ब्रिक्स में शामिल होने की अपने देश की योजना वापस लेने का निर्णय लिया।
बतौर अध्यक्ष रूस का कार्यकाल शुरू:
- 1 जनवरी 2024 से ब्रिक्स के अध्यक्ष के रूप में रूस का कार्यकाल शुरू हो गया है।
- रूस पूरे 1 साल(1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 तक) ब्रिक्स के अध्यक्ष के रूप में कार्य करेगा।
15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के प्रमुख बिंदु:
- 15वाँ ब्रिक्स शिखर सम्मेलन अगस्त 2023 में दक्षिण अफ्रीका के जोहानसबर्ग में आयोजित किया गया था।
- 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का विषय - "ब्रिक्स और अफ्रीका: पारस्परिक रूप से त्वरित विकास, धारणीय विकास और समावेशी बहुपक्षवाद के लिये साझेदारी" है।
- दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने इस सम्मेलन की अध्यक्षता की थी।
ब्रिक्स समूह के बारे में:
- ब्रिक्स का पूर्ण रूप - ब्राजील(B), रूस(R), भारत(I), चीन(C) और दक्षिण अफ्रीका(S)
- अर्थशास्त्री जिम ओ'नील ने 2001 में BRIC (दक्षिण अफ्रीका के बिना) शब्द गढ़ा था।
- वर्ष 2006 में BRIC देशों के विदेश मंत्रियों की पहली बैठक के दौरान इस समूह को औपचारिक रूप दिया गया।
- पहला BRIC शिखर सम्मेलन वर्ष 2009 में रूस के येकतेरिनबर्ग में हुआ था।
- दक्षिण अफ्रीका को वर्ष 2010 में ब्रिक्स समूह में शामिल किया गया था। जिसके बाद समूह के नाम में ‘S’ जुड़ा और इसका संशोधित संक्षिप्त नाम “BRICS” हो गया।
- वर्ष 2014 में ब्राज़ील के फोर्टालेजा में छठे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान BRICS नेताओं ने न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB) की स्थापना के लिये समझौते पर हस्ताक्षर किये थे।
ब्रिक्स का हिस्सा:
- ब्रिक्स विश्व के पाँच सबसे बड़े विकासशील देशों को एक साथ एक मंच पर लाता है, जो वैश्विक आबादी का 41%, वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का 24% तथा वैश्विक व्यापार का 16% प्रतिनिधित्व करते हैं।
अध्यक्षता:
- फोरम की अध्यक्षता B-R-I-C-S के अनुसार, सदस्यों के बीच प्रतिवर्ष परिवर्तित(रोटेट) की जाती है।
- भारत ने वर्ष 2021 ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता की मेज़बानी की थी।