भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने 21 जनवरी 2025 को वाशिंगटन डी.सी., संयुक्त राज्य अमेरिका में आयोजित क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लिया। क्वाड समूह के सदस्य देशों -भारत, जापान, ऑस्ट्रेलिया और संयुक्त राज्य अमेरिका के विदेश मंत्री , 20 जनवरी 2025 को संयुक्त राज्य अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रम्प के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका में थे।
डोनाल्ड ट्रम्प संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति बनने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति हैं।
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने क्वाड समूह की नौवीं विदेश मंत्री स्तरीय बैठक की मेजबानी की।
इस बैठक में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर, जापान के विदेश मंत्री ताकेशी इवाया और ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग ने भाग लिया।
क्वाड के विदेश मंत्रियों की आठवीं बैठक 29 जुलाई 2024 को जापान में आयोजित की गई थी।
भारत 2025 में 7वीं क्वाड शिखर सम्मेलन बैठक की मेजबानी करेगा।
पूर्व जापानी प्रधान मंत्री शिंजो आबे को चतुर्भुज सुरक्षा वार्ता या क्वाड की स्थापना का श्रेय दिया जाता है।
उन्होने ,2004 में आए विनाशकारी हिंद महासागर सुनामी के बाद समुद्री सहयोग को बढ़ावा देने के लिए चतुर्भुज सुरक्षा वार्ता या क्वाड का प्रस्ताव रखा।
क्वाड औपचारिक रूप से 2007 में अस्तित्व में आया जिसमें भारत, जापान, ऑस्ट्रेलिया और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल है ।
समूह को अब चीन विरोधी गठबंधन के रूप में देखा जाता है और चीन ने हमेशा इस समूह का विरोध किया है।
क्वाड के नेताओं की नियमित बैठकें होती रही हैं और अब तक दो आभासी बैठकों सहित छह शिखर बैठकें हो चुकी हैं।
क्वाड नेताओं की शिखर बैठकों की सूची इस प्रकार है।
6वीं क्वाड शिखर बैठक के बारे में भी पढ़ें