सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
अंतरराष्ट्रीय सामयिकी
नियुक्ति
डॉ. एस जयशंकर ने डोनाल्ड ट्रम्प के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व किया
Updated: 21 Jan 2025
4 Min Read

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने 20 जनवरी 2025 को अमरीका के वाशिंगटन डीसी के कैपिटल रोटुंडा में डोनाल्ड ट्रंप के 47वें राष्ट्रपति और जेडी वेंस के संयुक्त राज्य अमेरिका के उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
5 नवंबर 2024 को देश में हुए राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेटिक पार्टी की तत्कालीन उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को हराकर अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति चुने गए।
डोनाल्ड ट्रंप संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में जो बाइडेन का स्थान लिया है ।
डॉ. एस. जयशंकर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष दूत के रूप में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। विदेश मंत्रालय के अनुसार भारतीय प्रधानमंत्री आमतौर पर किसी विदेशी देश के राष्ट्राध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होते हैं और इसके बजाय अपने विशेष दूत को भेजते हैं।
हाल ही में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी जुलाई 2024 में ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे। विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने अक्टूबर 2024 में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो और मैक्सिको के राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।
डॉ. जयशंकर के अलावा डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित अन्य उल्लेखनीय भारतीय रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी थे।
समारोह में भाग लेने वाले अन्य विदेशी नेताओं में अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिली, इटली के प्रधान मंत्री जियोर्जिया मेलोनी, इक्वाडोर के राष्ट्रपति डैनियल नोबोआ, अल सल्वाडोर के राष्ट्रपति नायब बुकेले, ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो और पोलैंड के पूर्व प्रधान मंत्री माटेउज़ मोराविएस्की शामिल थे।
संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति का कार्यकाल चार वर्ष का होता है। 22वें संविधान संशोधन 1951 के अनुसार, कोई व्यक्ति केवल दो कार्यकाल के लिए ही संयुक्त राज्य अमेरिका का राष्ट्रपति हो सकता है।
संयुक्त राज्य अमेरिका की विधायिका, कांग्रेस द्वारा पारित निवास अधिनियम 1790 के तहत, अमरीका के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन ने संयुक्त राज्य अमेरिका की नई राजधानी के रूप में, पोटोमैक नदी के किनारे उस क्षेत्र का चयन किया जिसे अब डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया (डी.सी.) के रूप में जाना जाता है,।
बाद में शहर का नाम वाशिंगटन डी.सी. रखा गया।
राजधानी शहर को फ्रांसीसी इंजीनियर पियरे चार्ल्स एल'एनफैंट ने डिजाइन किया था।
नए राजधानी शहर के भीतर, विधायिका और देश के राष्ट्रपति के कार्यालय और निवास के लिए अलग-अलग क्षेत्र निर्धारित किए गए थे।
यह भी पढ़ें: संयुक्त राज्य अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव
Frequently asked questions

टॉप पोस्ट
Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नजदीकी सेंटर पर विजिट करें।

Exam Pattern par based daily important questions
A quick daily practice designed to show where you stand today