क्रिस्टोफर नोलन निर्देशित फिल्म ओपेनहाइमर ने 10 मार्च 2024 को संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया के ओवेशन हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में आयोजित 96वें ऑस्कर पुरस्कार समारोह में सात पुरस्कार जीते। फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ चित्र, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता सहायक जैसे प्रमुख श्रेणी में पुरस्कार जीते।
सिनेमा के क्षेत्र में सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक मानी जाने वाली 2024 ऑस्कर पुरस्कार के लिए , फिल्म ओपेनहाइमर को 13 विभिन्न श्रेणी के लिए , पुअर थिंग्स फिल्म को 11, किलर्स ऑफ द फ्लावर मून को 10 और बार्बी को आठ श्रेणी में नामांकित किया गया था ।
ओपेनहाइमर फिल्म एक अमेरिकी-ब्रिटिश फिल्म है जो अमेरिकी भौतिक विज्ञानी जे.रॉबर्ट ओपेनहाइमर के जीवनी पर आधारित है। फिल्म ओपेनहाइमर पुलित्जर पुरस्कार से सम्मानित “अमेरिकन प्रोमेथियस : द ट्रायम्फ एंड ट्रेजेडी ऑफ जे. रॉबर्ट ओपेनहाइमर (2005)” पर आधारित है जो रॉबर्ट ओपेनहाइमर की आत्मकथा है । इस किताब के लेखक काई बर्ड और मार्टिन शेरविन हैं ।
रॉबर्ट ओपेनहाइमर ने 1940 के दशक में परमाणु बम विकसित करने के लिए अमेरिकी सरकार के प्रोजेक्ट मैनहट्टन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। मैनहट्टन, न्यूयॉर्क शहर का एक क्षेत्र है जहां उस समय ,परमाणु बम के संबंध में संयुक्त राज्य अमेरिका में अधिकांश शोध किए जा रहे थे। इसलिए इस परियोजना का कोड नाम प्रोजेक्ट मैनहट्टन रखा गया था ।
96वें ऑस्कर पुरस्कार 2024 के विजेताओं की पूरी सूची :
वर्ग |
विजेता |
फिल्म |
सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म |
ओपेनहाइमर |
ओपेनहाइमर |
सर्वश्रेष्ठ पुरुष अभिनेता |
किलियन मर्फी |
ओपेनहाइमर |
सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ पुरुष अभिनेता |
रॉबर्ट डाउनी जूनियर |
ओपेनहाइमर |
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री |
एम्मा स्टोन |
पुअर थिंग्स |
सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री |
दा'वाइन जॉय रैंडोल्फ |
द होल्डओवर |
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक |
क्रिस्टोफर नोलन |
ओपेनहाइमर |
सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फीचर फिल्म |
द बॉय एंड द हेरोन |
|
सर्वश्रेष्ठ पटकथा |
अमेरिकन फिक्शन |
|
सर्वश्रेष्ठ मौलिक पटकथा |
एनैटॉमी ऑफ फॉल |
|
सर्वश्रेष्ठ छायांकन |
ओपेनहाइमर |
|
सर्वोत्तम पोशाक |
पुअर थिंग्स |
|
सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र |
20 डेज़ इन मारियुपोल |
|
सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र लघु फिल्म |
द लास्ट रिपेर शॉप |
|
सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म संपादन |
ओपेनहाइमर |
|
सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म |
द ज़ोन ऑफ इंटरेस्ट (ब्रिटिश फिल्म ) |
|
सर्वश्रेष्ठ मेकअप और हेयरस्टाइल |
पुअर थिंग्स |
|
सर्वश्रेष्ठ मूल स्कोर |
वॉट वास आइ मेड फॉर |
बार्बी |
सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिज़ाइन |
ओपेनहाइमर |
|
सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड लघु फिल्म |
वार इस ओवर |
|
सर्वोत्तम ध्वनि |
द ज़ोन ऑफ इंटरेस्ट |
|
सर्वोत्तम दृश्य प्रभाव |
गॉडज़िला माइनस वन |