ऑस्ट्रियाई पीपुल्स पार्टी (ओवीपी) के क्रिश्चियन स्टॉकर ने देश में संसदीय चुनाव के पांच महीने बाद ऑस्ट्रिया के चांसलर के रूप में शपथ ली। सितंबर 2024 में देश में हुए संसदीय चुनाव में किसी पार्टी या पार्टियों के गठबंधन को निर्णायक जनादेश नहीं मिला था।
दूसरे विश्व युद्ध के बाद से, किसी भी आम चुनाव के बाद, देश में सरकार के गठन में लगा, यह सबसे लंबा समय था।
ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना के हॉफबर्ग पैलेस में ऑस्ट्रियाई राष्ट्रपति वान डेर बेलेन ने क्रिश्चियन स्टॉकर को चांसलर के रूप में शपथ दिलाई।
ऑस्ट्रिया के इतिहास में पहली बार देश में तीन पार्टी गठबंधन सरकार बनी है।
क्रिश्चियन स्टॉकर ओवीपी, सोशल डेमोक्रेट्स और नियोस पार्टी के तीन पार्टी गठबंधन का नेतृत्व कर रहे हैं।
29 सितंबर को हुए 2024 के संसदीय चुनाव में, अति दक्षिणपंथी फ्रीडम पार्टी ने 183 सदस्यीय राष्ट्रीय परिषद में 57 सीटें जीतीं।
इस चुनाव में ओवीपी ने 51 सीटें, सोशल डेमोक्रेट्स ने 41 और नियोस ने 18 सीटें जीतीं।
फ्रीडम पार्टी एक दक्षिणपंथी पार्टी है जो देश में ‘बिन बुलाए प्रवासियों’ को बाहर निकालना चाहती है और विदेशियों के आव्रजन पर कड़ा नियंत्रण रखना चाहती है।
पार्टी यूक्रेन पर आक्रमण के लिए रूस पर यूरोपीय देशों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों को भी समाप्त करना चाहती है तथा यूक्रेन को पश्चिमी सैन्य सहायता को समाप्त करना चाहती है।
फ्रीडम पार्टी को सत्ता में आने से रोकने के लिए तीनों दलों ने चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर के नेतृत्व में गठबंधन सरकार बनाने पर सहमति जताई।
ऑस्ट्रिया की संसद जिसे फेडरल असेंबली या संघीय विधानसभा के नाम से जाना जाता है, एक द्विसदनीय निकाय है।
60 सदस्यीय संघीय परिषद, संसद का ऊपरी सदन है और ऑस्ट्रिया के प्रांतों का प्रतिनिधित्व करती है।
183 सदस्यीय राष्ट्रीय परिषद ऑस्ट्रियाई संसद का निचला सदन है। वे पाँच साल की अवधि के लिए लोगों द्वारा सीधे चुने जाते हैं।
चांसलर और उनका मंत्रिमंडल राष्ट्रीय परिषद के प्रति उत्तरदायी है।
ऑस्ट्रिया दक्षिण मध्य यूरोप में एक भूमि से घिरा हुआ देश है।
ऑस्ट्रिया स्विट्जरलैंड के साथ यूरोप में स्थायी रूप से तटस्थ देश हैं।
ऑस्ट्रिया एक विकसित देश है और यूरोपीय संघ का सदस्य है।
राजधानी: वियना
मुद्रा: यूरो
चांसलर: क्रिश्चियन स्टॉकर
यह भी पढ़ें: बार्ट डी वेवर ने बेल्जियम के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली