Home > Current Affairs > International > Chennai Grand Masters 2023: Gukesh Wins, Arjun Becomes Runner-Up

चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स 2023: गुकेश विजेता, अर्जुन बने उपविजेता

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
Chennai Grand Masters 2023: Gukesh Wins, Arjun Becomes Runner-Up Sport 4 min read

चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स 2023 टूर्नामेंट में, भारतीय शतरंज खिलाड़ी डोम्माराजू गुकेश ने जीत लिया है। इस टूर्नामेंट में गुकेश ने 21 दिसंबर 2023 को हमवतन पेंटाला हरिकृष्णा को ड्रॉ पर रोककर खिताब जीता। जबकि, इस टूर्नामेंट में अर्जुन एरिगैसी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अर्जुन और गुकेश दोनों ने इस टूर्नामेंट को 7 में से 4.5 अंकों पर समाप्त किया। 

  • गुकेश ने टाई-ब्रेक पर टूर्नामेंट जीता। पेंटाला हरिकृष्णा 4 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।  इस तरह से चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स टूर्नामेंट में सभी शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
  • प्रतियोगिता के अन्य खिलाड़ियों का क्रम: 
    • उक्रेन के पावेल एलजनोव चौंथे, 
    • यूएसए के लेवान अरोनियन पाँचवें, 
    • ईरान के परहम मघसूदलू छठे,
    • हंगरी के सनन सातवे और 
    • सर्बिया के अलेक्ज़ेंडर प्रेडके अंतिम आठवे स्थान पर रहे। 
  • इस जीत के साथ, गुकेश ने फिडे (FIDE) सर्किट में बढ़त बना ली है। यदि वह 1 जनवरी 2024 तक बढ़त बनाए रखते हैं, तो वे कैंडिडेट्स टूर्नामेंट 2024 के लिए क्वालीफाई कर सकेंगे। 
  • इससे पूर्व, आर. प्रगनानंद ने इस वर्ष बाकू, अजरबैजान में आयोजित फिडे विश्व कप 2023 में दूसरे स्थान पर रहकर कैंडिडेट्स के लिए क्वालीफाई किया था। 
  • विदित गुजराती ने भी इस वर्ष 5 नवंबर 2023 को आइल ऑफ मैन (यूके) में संपन्न फिडे ग्रैंड स्विस 2023 जीतकर कैंडिडेट्स का स्थान सुरक्षित किया था।

कैंडिडेट्स टूर्नामेंट 2024: 

  • यह एक आठ-खिलाड़ियों का शतरंज टूर्नामेंट है। इसे मुख्यतः अगले विश्व शतरंज चैम्पियनशिप के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए आयोजित किया जाता है। 
  • अगला विश्व शतरंज चैम्पियनशिप 2 से 25 अप्रैल 2024 तक टोरंटो, कनाडा में आयोजित होने वाला है।

अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (फीडे): 

  • अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ की स्थापना 20 जुलाई, 1924 को की गई थी।
  • अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ  का मुख्यालय लॉज़ेन (स्विट्जरलैंड) में स्थित है।
  • वर्तमान में इसमें लगभग 199 सदस्य देश शामिल हैं।
  • फीडे, एक शतरंज खेल का शासी निकाय है। यह सभी अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिताओं को नियंत्रित करता है। 
  • फीडे, एक गैर-सरकारी संस्थान है। फीडे विश्व शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन करता है। 
  • अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ को 1999 में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति द्वारा वैश्विक खेल संगठन के रूप में मान्यता दी गई थी।

फीडे वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच: 

  • विश्व चैम्पियनशिप मैच में 14 गेम होते हैं। जो खिलाड़ी 7.5 अंक या उससे अधिक स्कोर करता है वह मैच जीत जाता है। इसके बाद आगे कोई खेल नहीं खेला जाता है। 
  • यदि 14 गेम के बाद स्कोर बराबर होता है, तो विजेता का फैसला टाईब्रेक से किया जाता है।

विश्व के मुख्य शतरंज खिलाड़ी: 

  • मैग्नस कार्लसन (नॉर्वे) : ये विश्व के शीर्ष रैंकिंग के शतरंज के खिलाड़ी हैं। 
  • फैबियानो कारुआना (संयुक्त राज्य अमेरिका)  
  • हिकारू नाकामुरा (संयुक्त राज्य अमेरिका)
  • डिंग लिरेन (चीन): वर्तमान में विश्व शतरंज चैम्पियन हैं।
  • इयान नेपोम्नियाचची (रूस)
  • अलीरेज़ा फ़िरोज़ा (फ्रांस)
  • अनीश गिरि (नीदरलैंड)
  • वेस्ली सो (संयुक्त राज्य अमेरिका)
  • सर्गेई कारजाकिन (रूस)
  • विश्वनाथन आनंद (भारत) 

FAQ

Answer:- डोम्माराजू गुकेश

Answer:- इस टूर्नामेंट में अर्जुन एरिगैसी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

Answer:- टोरंटो, कनाडा में आयोजित होने वाला है।
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.