भारत-श्रीलंका के मध्य नौवा संयुक्त सैन्य अभ्यास "मित्र शक्ति-2023"
Utkarsh ClassesLast Updated
07-02-2025
Military exercise
4 min read
भारत-श्रीलंका संयुक्त सैन्य अभ्यास"मित्र शक्ति-2023" का नौवां संस्करण 16 नवंबर 2023 को औंध (पुणे) में शुरू हुआ। भारत-श्रीलंका के मध्य संयुक्त सैन्य अभ्यास का यह आयोजन 16 से 29 नवंबर 2023 तक किया जा रहा है।
अभ्यास में भारतीय प्रतिनिधित्व:
भारतीय टुकड़ी का प्रतिनिधित्व मुख्य रूप से मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट के 120 सैनिकों द्वारा किया जा रहा है।
जबकि श्रीलंकाई पक्ष का प्रतिनिधित्व 53 इन्फैंट्री डिवीजन के सैनिकों द्वारा किया जा रहा है।
इस सैन्य अभ्यास में भारतीय वायु सेना के 15 सैनिक और श्रीलंकाई वायु सेना के पाँच सैनिक भी अभ्यास में भाग ले रहे हैं।
अभ्यास का उद्देश्य:
इस सैन्य अभ्यास का उद्देश्यसंयुक्त राष्ट्र चार्टर के अध्याय VII के तहत उप पारंपरिक संचालन का संयुक्त रूप से पूर्वाभ्यास करना है।
अभ्यास के दायरे में आतंकवाद विरोधी अभियानों के दौरान संयुक्त प्रतिक्रियाओं का समन्वय भी शामिल है।
दोनों पक्ष छापेमारी, खोज और मिशन को नष्ट करने, हेलिबोर्न ऑपरेशन इत्यादि जैसी सामरिक कार्रवाइयों का भी अभ्यास करेंगे।
इसके साथ ही, आर्मी मार्शल आर्ट्स रूटीन (एएमएआर), कॉम्बैट रिफ्लेक्स शूटिंग और योग भी अभ्यास का हिस्सा रहेगें।
सैन्य अभ्यास ‘मित्र शक्ति’ - 2023 के मुख्य आकर्षण:
सैन्य अभ्यास ‘मित्र शक्ति’ - 2023 में हेलीकॉप्टरों के अलावा ड्रोन और मानव रहित काउंटर हवाई प्रणालियों का उपयोग भी किया जाएगा।
आतंकवाद विरोधी अभियानों के दौरान हेलीपैडों को सुरक्षित करने और हताहतों को निकालने का भी दोनों पक्षों द्वारा संयुक्त रूप से अभ्यास किया जाएगा।
सामूहिक प्रयास शांति स्थापना अभियानों के दौरान संयुक्त राष्ट्र के हितों और एजेंडा को प्रमुखता देते हुए सैनिकों के बीच अंतरसंचालनीयता के उन्नत स्तर को प्राप्त करने तथा जीवन और संपत्ति के जोखिम को कम करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे।
सैन्य अभ्यास ‘मित्र शक्ति’ - 2023 से लाभ
दोनों पक्ष संयुक्त अभ्यास के दौरान युद्ध कौशल का व्यापक स्तर पर दृष्टिकोण और कार्य प्रणालियों का आदान-प्रदान करेंगे जो प्रतिभागियों को एक-दूसरे से सीखने की सुविधा प्रदान करेगा।
सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों को साझा करने से भारतीय सेना और श्रीलंकाई सेना के बीच रक्षा सहयोग का स्तर और बढ़ेगा।
यह अभ्यास दोनों पड़ोसी देशों के बीच मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को भी बढ़ावा देगा।
भारत-श्रीलंका के मध्य 'स्लाइनेक्स-23' का आयोजन:
भारत-श्रीलंका के मध्य होने वाले संयुक्त सैन्य अभ्यास मित्र शक्ति- 2023 के आलावा इसी वर्ष अप्रैल में 'स्लाइनेक्स-23' का भी आयोजन किया गया।
'स्लाइनेक्स-23' के तहत भारतीय नौसेना पड़ोसी देश श्रीलंका की नौसेना के साथ मिलकर एक संयुक्त समुद्री अभ्यास किया। 'बंदरगाह चरण' के बाद 6 अप्रैल से 8 अप्रैल 2023 तक कोलंबो में स्लाइनेक्स-23 अभ्यास का समुद्री चरण आयोजित किया गया। दोनों देशों के बीच यह महत्वपूर्ण समुद्री अभ्यास श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में आयोजित किया गया।
'स्लाइनेक्स-23' का उद्देश्य अंतरसंचालन (इंटरऑपरेबिलिटी) को बढ़ाना, आपसी समझ को बेहतर बनाना और संयुक्त रूप से बहु-आयामी समुद्री संचालन करते हुए सर्वोत्तम प्रथाओं का आदान-प्रदान करना है।
FAQ
Answer:- हाल ही में भारत, श्रीलंका के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास "मित्र शक्ति-2023" का आयोजन किया।
Answer:- भारत-श्रीलंका संयुक्त सैन्य अभ्यास "मित्र शक्ति-2023" का आयोजन 16 नवंबर 2023 को औंध (पुणे) में किया गया।
Answer:- भारत-श्रीलंका के मध्य होने वाले 'स्लाइनेक्स' सैन्य अभ्यास नौसैन्य अभ्यास है।
Answer:- भारत-श्रीलंका संयुक्त सैन्य अभ्यास "मित्र शक्ति-2023" का नौवां संस्करण 16 नवंबर 2023 को औंध (पुणे) में शुरू हुआ।
Answer:- अप्रैल 2023 में भारत, श्रीलंका के साथ 'स्लाइनेक्स-23' का आयोजन किया।
Submit your details to access
Free Questions Booklet
Thank You! Your PDF Resource is Ready for Download
Install the
Utkarsh AppTo Access Your
5 Model Test Papers & Exclusive Offers
Install Now
Get Unlimited Download
To download limitless free study materials, provide your mobile number.
Submit Your Details to Get 25 Coins for FREE!
You're All Set!
25 Coins have been credited to your wallet. Install the UTKARSH app now to redeem and start learning!
DOWNLOAD OUR APP
Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams
With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.