तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने 23 दिसंबर 2023 को गिग श्रमिकों को सरकार की ओर से 5 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा प्रदान करने की घोषणा की है। यह राज्य सरकार भोजन वितरण, कैब और ऑटो रिक्शा चलाने वाले इत्यादि जैसे गिग श्रमिकों के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा है।
गिग श्रमिकों के लिए महत्वपूर्ण पहल
- 23 दिसंबर 2023 को को कैब, ऑटो रिक्शा चालकों और खाद्य वितरण अधिकारियों की एक बैठक में मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने भाग लिया।
- इस बैठक में राज्य सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्रों के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता की दिशा में आगे बढ़ते हुए एक नीतिगत निर्णय लिया गया। इसके अतिरिक्त असंगठित क्षेत्रों के श्रमिकों के लिए कई अन्य महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए जिसमें प्रमुख हैं-
- मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने गिग श्रमिकों को यह भी आश्वासन दिया कि सरकार राजीव आरोग्यश्री योजना के तहत 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य कवर प्रदान करेगी।
- राज्य सरकार राजस्थान में गिग श्रमिकों के लिए मौजूदा नीति का अध्ययन करेगी और अगले राज्य बजट सत्र में एक प्रभावी कानून पेश करेगी।
- मुख्यमंत्री रेड्डी ने कैब और ऑटो रिक्शा चालकों और खाद्य वितरण अधिकारियों को इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन फॉर्म जमा कराने की सलाह दी है।
- आवेदन फॉर्म 28 दिसंबर से 6 जनवरी तक आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों में जमा किये जायेंगे।
गिग श्रमिक के बारे में:
- प्रत्येक व्यवसाय या कारोबार में कुछ काम ऐसे होते हैं जिनको स्थायी कर्मचारी के बजाए अस्थायी कर्मचारीयों से कराया जाता है। ऐसे काम के लिए कंपनियां कर्मचारियों को काम के आधार पर भुगतान करती हैं। काम के बदले भुगतान के आधार पर रखे गए कर्मचारियों को गिग श्रमिक कहा जाता है।
- गिग श्रमिक की विशेषता:
- स्वतंत्र रूप से ठेके पर काम करने वाले कर्मचारी।
- ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के लिए काम करने वाले कर्मचारी।
- ठेका फर्म के कर्मचारी।
- फोन कॉल पर काम के लिए उपलब्ध कर्मचारी।
- अस्थायी कर्मचारी।
तेलंगाना राज्य के बारे में
- स्थापना: 2 जून 2014
- तेलंगाना देश का 29वाँ राज्य(स्थापना के समय) है।
- तेलंगाना राज्य का निर्माण आंध्र प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी भाग को अलग कर किया गया था।
- आंध्र राज्य राज्य अधिनियम (1953) के तहत मद्रास राज्य (अब तमिलनाडु) से तेलुगु भाषी क्षेत्रों को अलग कर, भाषाई आधार पर भारत के पहले राज्य आंध्र प्रदेश का गठन किया था।
- आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम-2014 के द्वारा आंध्र प्रदेश को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना नामक दो अलग-अलग राज्यों में विभाजित किया गया।
- राजधानी: हैदराबाद
- राज्य की सीमाएँ: यह उत्तर में महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़, पश्चिम में कर्नाटक तथा दक्षिण और पूर्व में आंध्र प्रदेश के साथ सीमा साझा करता है।
तेलंगाना के प्रतीक:
- राज्य पशु: जिंका (हिरण)
- राज्य पुष्प: तांगेदु (टान्नर कैसिया)
- राज्य पक्षी: पालपिट्टा (भारतीय रोलर या ब्लू जे)
- राजकीय वृक्ष: जम्मी चेट्टू (प्रोसोपिस सिनेरिया)