दिसंबर 2023 में फ्रांस की फ्रांसुआ बेटनकाट मायज (70) विश्व की महिला बन गई जिसके पास सौ अरब डॉलर की संपत्तिहै। ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के अनुसार, फ्रांसुआ बेटनकाट मायजकी कुल संपत्ति 100.1 अरब डॉलर पहुँच गई।
टीथाइस की चेयरपर्सन हैं फ्रांसुआ मायज:
फ्रांसुआ मायज दुनिया की सबसे बड़ी कास्मेटिक कंपनी लोरियाल की होल्डिंग कंपनी टीथाइस की चेयरपर्सन और लोरियाल ग्रुप के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की वाइस चेयरपर्सन हैं।
फ्रांसुआ मायज को विश्व का सबसे मशहूर और सबसे बड़ा कास्मेटिक ब्रांड लोरियाल अपनी माँ से विरासत में मिला है।
फ्रांसुआ मायज की माँ ने भी 2017 में अपनी मृत्यु तक विश्व की सबसे अमीर महिला का ताज अपने पास रखा था।
एलन मस्क पुनः बने विश्व के सबसे अमीर व्यक्ति:
इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के प्रमुख एलन मस्क पुनः विश्व के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।
एलन मस्क की संपत्ति 232 अरब डॉलर हो गई है।
लोरियाल के बारे में:
लोरियाल की स्थापना यूजीन शूएलर ने 1909 में की थी।
द गार्जियन की एक रिपोर्ट के अनुसार लोरियाल की स्थापना बेटनकाट मायज के दादा यूजीन शूएलर ने 1909 में की थी।
दरसअल, यूजीन शूएलर ने ‘हेयर डाई’ का अविष्कार किया था और उसी की मैन्यूफैक्चरिंग और मार्केटिंग को ध्यान में रखकर लोरियाल कंपनी की स्थापना की थी।
लोरियाल का कुल वैल्यूएशन:
पेरिस स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध इस कंपनी का कुल वैल्यूएशन 241 अरब डॉलर है। लोरियाल में मायज और उनके परिवार की 34 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी है।
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, उनकी संपत्ति में इस वर्ष 28.6 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है।
मायज इस सूची में आने वाली फ्रांस की दूसरी सबसे अमीर शख्स हैं।
फ्रांस से सबसे अमीर शख्स का खिताब बर्नार्ड आरनॉल्ट के पास है। आरनॉल्ट लग्जरी सामान बनाने वाली कंपनी एलवीएमएच के चेयरमैन हैं।
ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के अनुसार आरनॉल्ट की नेटवर्थ 179 अरब डॉलर है। इस वर्ष उनकी नेटवर्थ में 16.9 अरब डॉलर का इजाफा हुआ।
विश्व के 50 सबसे अमीर लोगों में से 12 की संपत्ति में कमी आई है। पुरुषों के वर्चस्व वाली इस सूची में सबसे अधिक अमीर अमेरिका के हैं। बेटनकाट इसी सूची में 12वें स्थान पर हैं।
फोर्ब्स की रियल टाइम अरबपतियों की सूची में 10 शीर्ष अमीर महिला:
फोर्ब्स द्वारा इसे 28 अप्रैल, 2023 में जारी किया गया था। उस समय विश्व के शीर्ष 10 सबसे अमीर लोगों की सूची में कोई भी महिला नहीं थी। इस सूची के अनुसार विश्व में दस सर्वाधिक अमीर महिला:
फ्रेंकोइस बेटेनकोर्ट मेयर्स (फ्रांस) - लोरियल
ऐलिस वाल्टन- वॉलमार्ट के संस्थापक सैम वाल्टन की इकलौती बेटी एलिस वाल्टन है।
जूलिया कोच और परिवार
जैकलिन मार्स:- दुनिया की सबसे बड़ी कैंडी निर्माता, मार्स की अनुमानित एक तिहाई की मालिक हैं।
मरियम एडेलसन:- अमेरिकी चिकित्सक।
मैकेंज़ी स्कॉट:- पुरस्कार विजेता लेखिका और अमेज़ॅन के संस्थापक जेफ बेजोस की पूर्व पत्नी। उनकी जेफ बेजोस से 25 साल तक शादी हुई थी और 2019 के मध्य में उनका तलाक हो गया।
जीना राइनहार्ट:- ऑस्ट्रेलिया की सबसे अमीर व्यक्ति हैं। एक निजी स्वामित्व वाली खनिज अन्वेषण और निष्कर्षण कंपनी हैनकॉक प्रॉस्पेक्टिंग की कार्यकारी अध्यक्ष हैं।
सुज़ैन क्लैटन:- ऑटोमोटिव दिग्गज बीएमडब्ल्यू की 19.2% हिस्सेदारी।
आइरिस फॉन्टबोना और परिवार:- चिली में तांबे की खदानों का मालिक है और लंदन स्टॉक एक्सचेंज में कारोबार करता है।
अबीगैल जॉनसन:- अबीगैल जॉनसन एक व्यवसायी महिला और अमेरिकी निवेश फर्म फिडेलिटी इन्वेस्टमेंट्स की अध्यक्ष हैं।
FAQ
Answer:- फ्रांसुआ बेटनकाट मायज
Answer:- फ्रांस
Answer:- 100.1 अरब डॉलर
Answer:- कास्मेटिक कंपनी लोरियाल की होल्डिंग कंपनी टीथाइस की चेयरपर्सन हैं।
Submit your details to access
Free Questions Booklet
Thank You! Your PDF Resource is Ready for Download
Install the
Utkarsh AppTo Access Your
5 Model Test Papers & Exclusive Offers
Install Now
Get Unlimited Download
To download limitless free study materials, provide your mobile number.
Submit Your Details to Get 25 Coins for FREE!
You're All Set!
25 Coins have been credited to your wallet. Install the UTKARSH app now to redeem and start learning!
DOWNLOAD OUR APP
Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams
With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.