वियतनाम और मलेशिया के दक्षिणपूर्व देशों में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े की तैनाती का अभियान समाप्त हो गया है।भारतीय नौसेना, भारत सरकार की कूटनीति के हिस्से के रूप में, दोनों देशों के लोगों के बीच लंबे समय से चली आ रही मित्रता, सहयोग और सद्भावना को बढ़ावा देने के लिए नियमित रूप से मित्र देशों में अपने जहाजों की परिचालन तैनाती करती है।
क्षेत्र के इस हिस्से में भारतीय नौसेना के जहाजों की तैनाती भारत सरकार की एक्ट ईस्ट और एसएजीएआर (सभी के लिए सुरक्षा और विकास) नीतियों का हिस्सा है।
पूर्वी बेड़े के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग रियर एडमिरल राजेश धनखड़ की कमान के तहत, भारतीय नौसेना जहाज दिल्ली और शक्ति, 12 मई 2024 को मलेशिया के कोटा किनाबालु बंदरगाह पर पहुंचे।
शाही मलेशियाई नौसेना और मलेशिया में भारतीय उच्चायोग द्वारा भारतीय नौसेना जहाज का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
भारतीय जहाज रॉयल मलेशियाई नौसेना के जहाजों के साथ समुद्र में समुद्री साझेदारी अभ्यास (पाससेक्स) में भी भाग लिया । पाससेक्स अभ्यास दोनों नौसेनाओं के बीच अंतरसंचालनीयता (इन्टरओपेरेबिलिटी) और सर्वोत्तम प्रथाओं (बेस्ट प्रैक्टिसेज) के आदान-प्रदान को और बढ़ाएगा।
बंदरगाह यात्रा के दौरान, दोनों नौसेनाएं अपने नौसैनिकों के संबंधों को मजबूत करने के लिए पेशेवर आदान-प्रदान और अन्य गतिविधियों में भी शामिल हुईं।
12 मई 2024 को, पूर्वी बेड़े का आईएनएस किल्टन वियतनाम के कैम रान बे में पहुंचा। वियतनाम पीपुल्स नेवी और भारतीय दूतावास ने इसका स्वागत किया।
यात्रा का मुख्य उद्देश्य पेशेवर बातचीत, खेल आयोजनों, सामाजिक आदान-प्रदान और सामुदायिक आउटरीच के माध्यम से दोनों नौसेनाओं के बीच सहयोग बढ़ाना है। भारतीय नौसेना ने वियतनाम पीपुल्स नेवी के साथ समुद्री साझेदारी अभ्यास में भी भाग लिया।
आईएनएस किल्टन एक स्वदेशी पनडुब्बी रोधी कार्वेट है जिसे भारतीय नौसेना के नौसेना डिजाइन निदेशालय द्वारा डिजाइन किया गया है और गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई), कोलकाता द्वारा निर्मित किया गया है।
आईएनएस किल्टन भारतीय नौसेना के चार पी P28 एंटी-सबमरीन वारफेयर (एएसडबल्यू) कार्वेट में से एक है।
आईएनएस दिल्ली एक निर्देशित मिसाइल विध्वंसक है जिसे 1997 में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था। यह भारतीय नौसेना के प्रोजेक्ट -15 के तहत एक स्वदेश निर्मित नौसैनिक जहाज है।
एनएस शक्ति एक फ्लीट सपोर्ट शिप है
भारतीय नौसेना के दो बेड़े हैं, पूर्वी और पश्चिमी बेड़े। बेड़ा नौसेना के जहाजों के एक समूह को संदर्भित करता है जिसमें फ्रिगेट, कार्वेट, क्रूजर, विमान वाहक, पनडुब्बी, आदि शामिल होते हैं। ये सभी जहाज एक प्राधिकरण के तहत काम करते हैं।
पूर्वी बेड़ा भारतीय नौसेना की पूर्वी कमान के तहत संचालित होता है जो विशाखापत्तनम में स्थित है।
पश्चिमी बेड़ा पश्चिमी कमान के अधीन है, जो मुंबई में स्थित है।
नौसेना के प्रमुख: एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी