Home > Current Affairs > International > Duma Boko elected as the sixth President of Botswana

ड्यूमा बोको बोत्सवाना के छठे राष्ट्रपति चुने गए

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
Duma Boko elected as the sixth President of Botswana Appointment 4 min read

विपक्षी अम्ब्रेला फॉर डेमोक्रेटिक चेंज पार्टी के उम्मीदवार ड्यूमा बोको को बोत्सवाना के छठे राष्ट्रपति के रूप में चुना गया है। इसकी घोषणा बोत्सवाना के मुख्य न्यायाधीश टेरेंस रन्नोवाने ने की। हाल ही में हुए देश में संसदीय चुनाव में अम्ब्रेला फॉर डेमोक्रेटिक चेंज पार्टी की जीत ने देश में बोत्सवाना डेमोक्रेटिक पार्टी के 58 साल के शासन को भी समाप्त कर दिया। बोत्सवाना डेमोक्रेटिक पार्टी ने 1966 में यूनाइटेड किंगडम से आजादी के बाद से देश पर शासन किया है।

बोत्सवाना में संवैधानिक व्यवस्था 

बोत्सवाना अफ़्रीका के उन कुछ देशों में से एक है जो अपनी आज़ादी के बाद से लोकतांत्रिक रहा है और वहाँ  नियमित चुनाव होते रहे हैं। देश के राष्ट्रपति अप्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित होते है और वह राज्य का प्रमुख और सरकार का प्रमुख होता है। 

राष्ट्रपति का चुनाव बोत्सवाना के संसद द्वारा किया जाता है, जिसे नेशनल असेंबली भी कहा जाता है।

देश भर के 16 स्थानीय अधिकारियों में नेशनल असेंबली के 61 सदस्यों और 609 स्थानीय परिषद सीटों का चुनाव करने के लिए मतदान 30 अक्टूबर 2024 को हुआ था।

अम्ब्रेला फॉर डेमोक्रेटिक चेंज पार्टी ने संसदीय चुनाव में बहुमत हासिल कर, बोत्सवाना डेमोक्रेटिक पार्टी का 58 साल का सत्ता पर  प्रभुत्व समाप्तकर दिया।

बोत्सवाना के छठे राष्ट्रपति 

देश में हाल ही में हुए चुनाव में राष्ट्रपति पद के तीन उम्मीदवार थे। सत्तारूढ़ बोत्सवाना डेमोक्रेटिक पार्टी के निवर्तमान राष्ट्रपति, मोकग्वेत्सी मसीसी, अपना दूसरा कार्यकाल  के लिए चुनावी मैदान में थे। 

मोकग्वेत्सी मसीसी को इस चुनाव में मुख्य विपक्षी दल, अम्ब्रेला फॉर डेमोक्रेटिक चेंज के ड्यूमा बोको और बोत्सवाना कांग्रेस पार्टी (बीसीपी) के डुमेलंग सेल्सहांडो द्वारा चुनौती दी गई।

अम्ब्रेला फॉर डेमोक्रेटिक चेंज पार्टी के नेशनल असेंबली में बहुमत हासिल करने के साथ, उसके उम्मीदवार ड्यूमा बोको को नेशनल असेंबली के नवनिर्वाचित सदस्यों द्वारा देश के राष्ट्रपति के रूप में चुना गया।

बोत्सवाना के राष्ट्रपति का कार्यकाल 

बोत्सवाना के राष्ट्रपति को पांच साल की अवधि के लिए चुना जाता है, और देश के संविधान के अनुसार,एक व्यक्ति केवल दो कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति बन सकता है।

नेशनल असेंबली के सदस्य भी पाँच साल की अवधि के लिए चुने जाते हैं।

बोत्सवाना के बारे में 

बोत्सवाना दक्षिणी अफ़्रीका में एक ज़मीन से घिरा देश है जिसकी सीमा नामीबिया, दक्षिण अफ़्रीका और ज़िम्बाब्वे के साथ लगती है।

यह रूस के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हीरा उत्पादक देश है। देश के कुल निर्यात में कच्चे हीरे का हिस्सा लगभग 80 प्रतिशत है। 

हीरे के व्यापार ने बोत्सवाना को अफ्रीका में सबसे अधिक प्रति व्यक्ति आय वाले देशों में से एक बना दिया है।

विश्व में जंगली हाथियों की सबसे बड़ी आबादी भी इसी देश में पायी जाती है।

राजधानी: गैबोरोन

मुद्रा: बोत्सवाना पुला 

राष्ट्रपति: ड्यूमा बोको

FAQ

उत्तर: अम्ब्रेला फॉर डेमोक्रेटिक चेंज पार्टी

उत्तर: पांच वर्ष और एक व्यक्ति केवल दो कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति रह सकता है।

उत्तर: बोत्सवाना. रूस दूनया में हीरे का सबसे बड़ा उत्पादक देश है।

उत्तर: बोत्सवाना

उत्तर: गैबोरोन

उत्तर: पुला

उत्तर: नेशनल असेंबली और उसके सदस्य पांच साल के लिए चुने जाते हैं।
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.