11 दिसंबर 2023 को पोलैंड की संसद ‘सेजम’ ने डोनाल्ड टस्क को अपने नए प्रधानमंत्री के रूप में चुना है। क्योंकि पोलैंड के वर्तमान प्रधानमंत्री माट्यूज़ मोराविकी, संसद में विश्वास मत, हार गए थे।
- पोलैंड की संसद ‘सेजम’ में 11 दिसंबर 2023 को हुए मतदान के दौरान डोनाल्ड टस्क के पक्ष में 248 मत पड़े, जबकि 201 सांसदों ने उनके विरोध में वोट किया।
- इससे पहले 11 दिसंबर 2023 को ही पोलैंड के निवर्तमान प्रधानमंत्री माट्यूज़ मोराविकी संसद के निचले सदन (सेजम) में 266-190 से विश्वास मत हार गए।
- इस मतदान के साथ ही सत्ताधारी दल राष्ट्रवादी कानून और न्याय (पीआईएस) पार्टी का आठ वर्षीय कार्यकाल समाप्त हो गया।
- पोलैंड में 15 अक्टूबर 2023 को हुए आम चुनाव में विपक्षी दलों के गठबंधन ने जीत हासिल की थी। अक्टूबर में हुए चुनाव में पोलैंड में रिकॉर्ड 74% मतदान हुआ।
- टस्क, 12 दिसंबर को अपने मंत्रिमंडल और अपने शासन संचालन की रूपरेखा को संसद में प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद, पोलिश संसद के सदस्य इस पर अपना विश्वास मत प्रकट करेंगे।
- डोनाल्ड टस्क के नेतृत्व वाली नई सरकार को 13 दिसंबर 2023 को पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा के द्वारा शपथ दिलाई जाएगी।
पोलैंड की संसद के बारे में:
- पोलैंड की संसद द्विसदनीय विधायिका है। यह एक उच्च सदन (सीनेट) और एक निचले सदन (सेजम) से मिलकर बना है।
- देश की दोनों सदनें वारसॉ में सेजम और सीनेट कॉम्प्लेक्स में स्थित हैं। पोलैंड का संविधान, संसद को एक निकाय के रूप में नहीं, बल्कि सेजम और सीनेट के रूप में संदर्भित करता है।
- यहाँ की दोनों सदनों के सदस्य प्रत्यक्ष चुनाव द्वारा चुने जाते हैं, आमतौर पर प्रत्येक चार साल में मतदान होता है जिसके माध्यम से सेजम में 460 सदस्य और सीनेट में 100 सीनेटर चुने जाते हैं।
- कानून बनने हेतु किसी विधेयक को पहले दोनों सदनों द्वारा अनुमोदित किया जाना चाहिए, लेकिन सेजम किसी विधेयक को पारित करने से सीनेट के इनकार को रद्द कर सकता है।
पोलैंड के बारे में:
- राजधानी: वारसॉ
- मुद्रा: ज़्लॉटी
- प्रधानमन्त्री: डोनाल्ड टस्क
- राष्ट्रपति: आंद्रेज डूडा