Home > Current Affairs > International > Sheynnis Palacios Of Nicaragua Becomes Miss Universe 2023

निकारागुआ की शेन्निस पलासियोस बनी मिस यूनिवर्स 2023

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
Sheynnis Palacios Of Nicaragua Becomes Miss Universe 2023 Award and Honour 4 min read

निकारागुआ की शेन्निस पलासियोस ने 72वां मिस यूनिवर्स 2023 का खिताब अपने नाम किया। शेन्निस पलासियोस, निकारागुआ की पहली महिला है जिसने मिस यूनिवर्स का ताज पहना है। 72वां मिस यूनिवर्स कार्यक्रम का आयोजन अल साल्वाडोर के जोस एडोल्फो पिनेडा एरिना, सैन साल्वाडोर में किया गया। 

  • शेन्निस का जन्म 2000 में हुआ था और उनके पास लोक संचार में स्नातक किया हुआ है। वह एक खेल प्रेमी भी हैं और उन्होंने अपने विश्वविद्यालय के लिए वर्सिटी वॉलीबॉल भी खेला है।

प्रतियोगिता का आयोजन: 

  • 19 नवंबर को अल साल्वाडोर के जोस एडॉल्फ पिनेडा एरिना, सैन साल्वाडोर में हुए एक भव्य कार्यक्रम में शेन्निस पलासियोस को मिस यूनिवर्स 2023 खिताब का विजेता घोषित किया गया।

प्रतियोगिता की मेजबानी:

  • 72वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता की मेजबानी अमेरिकी टेलीविजन प्रस्तुतकर्ता जेनी माई और मिस यूनिवर्स 2012 ओलिविया कल्पो के साथ मिलकर संयुक्त रूप से अमेरिकी टेलीविजन प्रस्तुतकर्ता मारिया मेननोस ने की थी।

भारत का प्रतिनिधित्व:

  • इस बार मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में 23 वर्षीय श्वेता शारदा (चंडीगढ़ की रहने वाली) ने 19 नवंबर, 2023 को भारत का प्रतिनिधित्व किया। श्वेता शारदा एक प्रतिभाशाली मॉडल, डांसर और कोरियोग्राफर हैं। 
  • इसके अलावा सोनल कुकरेजा ने मिस सुपरनैशनल 2023 के 12वें एडिशन में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

यूएसए की आर'बोनी गेब्रियल ने शेन्निस पलासियोस को ताज पहनाया: 

  • मिस यूनिवर्स 2022, यूएसए की आर'बोनी गेब्रियल ने मंच पर शेन्निस पलासियोस को मिस यूनिवर्स 2023 का ताज पहनाया।

शेन्निस कई सौन्दर्य प्रतियोगिता की विजेता रहीं हैं: 

  • 23 वर्षीय शेन्निस अपने देश की राजधानी अल साल्वाडोर में पली-बढ़ी है और एक अनुभवी प्रतियोगी हैं।
  • शेन्निस ने 2016 में अपनी सौंदर्य प्रतियोगिता की शुरुआत की, जब उन्होंने मिस टीन निकारागुआ 2016 का खिताब जीता। 
  • शेन्निस ने मिस वर्ल्ड निकारागुआ 2020 का भी खिताब जीता और 2022 में सैन जुआन, प्यूर्टो रिको में आयोजित मिस वर्ल्ड 2021 प्रतियोगिता में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया। जिसमें वह शीर्ष 40 फाइनलिस्ट का हिस्सा रहीं।
  • इस वर्ष 72वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में 84 देशों के प्रतिभागियों ने भाग लिया।
  • शेन्निस एक इंस्टाग्राम और टिक टॉक इंफ्लुएंसर भी हैं। इंस्टाग्राम पर उनके पाँच लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। 

थाईलैंड की एन्टोनिया पोर्सिल्ड बनी पहली उपविजेता: 

  • 72वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में 90 देशों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। ऑस्ट्रेलिया की मोरया विल्सन दूसरी उपविजेता रहीं, जबकि थाईलैंड की एन्टोनिया पोर्सिल्ड को पहली उपविजेता का ताज पहनाया गया।

भारत ने तीन बार जीता है यह ख़िताब: 

  • भारत ने इस प्रतियोगिता में कुल तीन बार ख़िताब जीता है पहला ताज वर्ष 1994 में सुष्मिता सेन ने जीता था जबकि दूसरा वर्ष 2000 में लारा दत्ता ने और तीसरा वर्ष 2021 में हरनाज संधू ने जीता था।

 

FAQ

Answer:- शेन्निस पलासियोस ने 72वां मिस यूनिवर्स 2023 का खिताब जीता।

Answer:- निकारागुआ

Answer:- निकारागुआ की शेन्निस पलासियोस ने 72वें क्रम के मिस यूनिवर्स 2023 का खिताब जीता है।

Answer:- मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता-2023 में भारत की 23 वर्षीय श्वेता शारदा (चंडीगढ़ की रहने वाली) ने 19 नवंबर, 2023 को भारत का प्रतिनिधित्व किया।

Answer:- थाईलैंड की एन्टोनिया पोर्सिल्ड को प्रथम उपविजेता का ताज पहनाया गया।

Answer:- 72वां मिस यूनिवर्स कार्यक्रम का आयोजन, अल साल्वाडोर के जोस एडोल्फो पिनेडा एरिना, सैन साल्वाडोर में किया गया।
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.