वियतनाम के हो ची मिन्ह सिटी में तीन दिवसीय (27 से 29 अक्टूबर) नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल (एनईआईएफ) का शुभारंभ 27 अक्टूबर 2023 को किया गया। महोत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम में वियतनाम के 15 शीर्ष प्रांतीय नेता, अधिकारी और उद्योगपति समेत बड़ी संख्या में स्थानीय जन समूह की उपस्थिति देखी गई।
- नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के मुख्य आयोजक श्यामकनु महंत के अनुसार, एनईआईएफ, हो ची मिन्ह सिटी में सांस्कृतिक, फैशन और संगीत शो, प्रदर्शनियां और सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम आयोजित करता है।
एनईआईएफ का वियतनाम में मनाए जाने का उद्देश्य क्या है?
- विदेश मंत्रालय के सहयोग से आयोजित यह महोत्सव व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान पर ध्यान केंद्रित करके एक्ट ईस्ट पॉलिसी को आगे बढ़ाते हुए इस क्षेत्र में भारतीय संपर्क(लोग और सांस्कृतिक) को और मजबूत करना है।
एनईआईएफ का तीसरा संस्करण :
- नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल का यह तीसरा संस्करण है; जिसने उत्तर पूर्व भारत से वियतनाम और अन्य दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के लिए पर्यटन, निवेश और लोगों से लोगों के बीच संपर्क का एक नया द्वार खोला है।
एनईआईएफ के द्वितीय दिवस का मुख्य आकर्षण:
- इस तीन-दिवसीय उत्सव के दूसरे दिन कई महत्वपूर्ण समारोहों और बैठकों का आयोजन किया गया जिसमें प्रमुखतः
- वियतनाम के लगभग 70 टूर ऑपरेटरों के साथ पर्यटन पर बी2बी बैठकों की एक श्रृंखला,
- वियतनाम के लगभग 100 उद्यमियों के साथ व्यापार और निवेश बैठक,
- उत्तर-पूर्व के प्रतिनिधियों के साथ वियतनाम विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के बैठकों के माध्यम से लोगों तथा संस्कृति का आदान-प्रदान।
- पूर्वी क्षेत्र के हितधारकों के साथ बैठक आयोजित की गई।
हो ची मिन्ह सिटी के सितंबर पार्क में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन:
- इसी दौरान 28 अक्टूबर को हो ची मिन्ह सिटी के सितंबर पार्क में सांस्कृतिक कार्यक्रम, फैशन शो, संगीत शो, प्रदर्शनियां और सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम आयोजित किए गए।
केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एनईआईएफ में शामिल हुए:
- इससे पहले 27 अक्टूबर को नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल में शामिल होने के लिए वियतनाम गए केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की विदेश नीति पूरी दुनिया को एक परिवार के रूप में साथ लाने की कोशिश कर रही है।
भारत के एक्ट ईस्ट पॉलिसी को मिलेगा बल:
- एक्ट ईस्ट पॉलिसी, पूर्वोत्तर भारत को दक्षिण पूर्व एशिया से जोड़ने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण का मुख्य बिंदु है।
- एनईआईएफ के माध्यम से शिक्षाविदों, व्यापार, व्यवसाय और संस्कृति के आदान-प्रदान से विश्व में भारत और वियतनाम के साथ-साथ संपूर्ण पूर्वी एशिया के साथ को मजबूत करना है।