
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने उत्तर प्रदेश राज्य में सहायक नगर नियोजक (एटीपी) के पदों के लिए विज्ञापन प्रकाशित कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को उत्तरप्रदेश सरकार में आवास एवं शहरी नियोजन विभाग में नियुक्त किया जाएगा। नगर और ग्राम नियोजन से स्नातक उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकते हैं। यूपीपीएससी सहायक नगर नियोजक अधिसूचना 2023 के अनुसार इस पद की प्रकृति ग्रुप बी को "गैर-राजपत्रित" के रूप में संदर्भित करती है। सहायक नगर नियोजक (एटीपी) के लिए ऑनलाइन आवेदन अभी जमा किये जा रहे हैं, और उम्मीदवार नीचे दिए गए लेख में उल्लिखित सभी महत्त्वपूर्ण जानकारी की जाँच करने के बाद अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
उत्तरप्रदेश लोक सेवा आयोग ने 14 अगस्त 2023 को विज्ञापन संख्या ए-2/ई-1/2023 के माध्यम से अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से सहायक नगर नियोजक (एटीपी) के पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। सभी महत्त्वपूर्ण जानकारी जैसे पात्रता, परीक्षा प्रणाली, पाठ्यक्रम, आवेदन तिथियाँ आदि नीचे दिए गए लेख में वर्णित हैं:
|
परीक्षा का आयोजन करने वाली संस्था |
उत्तरप्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) |
|
पदनाम |
सहायक नगर नियोजक |
|
कुल रिक्तियाँ |
24 |
|
आवेदन करने का प्रकार |
ऑनलाइन |
|
ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि |
14 अगस्त से 14 सितम्बर 2023 |
|
आधिकारिक विज्ञापन |
|
| दिनांक विस्तारित अधिसूचना | |
|
उत्तरप्रदेश लोक सेवा आयोग आधिकारिक वेबसाइट |
नगर और ग्राम नियोजन में डिग्री रखने वाले और सहायक नगर नियोजक के पद के रूप में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों को यूपीपीएससी सहायक नगर नियोजक भर्ती 2023 की सभी महत्त्वपूर्ण तिथियों के बारे में पता होना चाहिए। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती के लिए आवेदन 14 अगस्त 2023 से शुरू हुआ था। उत्तरप्रदेश लोक सेवा आयोग सहायक नगर नियोजक के लिए सभी महत्त्वपूर्ण तिथियाँ निम्नानुसार नीचे दी गई है जिसकी उम्मीदवार जाँच कर सकते हैं:
|
कार्यक्रम और गतिविधि |
महत्त्वपूर्ण तिथियाँ |
|
यूपीपीएससी सहायक नगर नियोजक भर्ती परीक्षा आवेदन प्रारम्भ तिथि |
14 अगस्त 2023 |
|
यूपीपीएससी सहायक नगर नियोजक भर्ती परीक्षा आवेदन की अन्तिम तिथि |
14 सितम्बर2023 |
|
यूपीपीएससी सहायक नगर नियोजक भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि |
14 सितम्बर 2023 |
|
यूपीपीएससी सहायक नगर नियोजक भर्ती परीक्षा प्रवेश पत्र जारी तिथि |
जल्दी ही जारी किया जाएगा |
|
यूपीपीएससी सहायक नगर नियोजक भर्ती परीक्षा तिथि 2023 |
जल्दी ही जारी किया जाएगा |
|
यूपीपीएससी सहायक नगर नियोजक भर्ती परीक्षा परिणाम तिथि |
जल्दी ही जारी किया जाएगा |
उत्तरप्रदेश लोक सेवा आयोग ने विज्ञापन संख्या ए-2/ई-1/2023 के माध्यम से अधिसूचना जारी की है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने कुल 24 पदों के लिए रिक्तियाँ जारी की हैं। उम्मीदवार श्रेणीवार रिक्ति वितरण की जाँच निम्नानुसार कर सकते हैं:
|
श्रेणी |
रिक्तियाँ |
|
अनारक्षित(यूआर) |
11 |
|
अनुसूचित जाति (एससी) |
05 |
|
अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) |
06 |
|
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) |
02 |
|
कूल पद |
24 |
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए कुछ पात्रता मानदंड निर्धारित किये हैं। इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रत्येक उम्मीदवार को सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य होगा। ये मानदंड - शिक्षा, आयु सीमा इत्यादि से संबंधित हैं। उम्मीदवारों को इन मानदंडों को निम्नानुसार पूरा करना चाहिए:
उत्तरप्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक नगर नियोजक भर्ती परीक्षा 2023 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए शैक्षिक योग्यता मानदंड निर्धारित किए हैं। उम्मीदवार निम्नानुसार यूपीपीएससी सहायक नगर नियोजक शैक्षिक योग्यता की जाँच कर सकते हैं:
अभ्यर्थियों के पास एक मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्विद्यालय से नगर और ग्राम की योजना में स्नातक की डिग्री या स्नातकोत्तर डिप्लोमा होना चाहिए।
योजनाकारों की विभिन्न संस्थानों जैसे इंडियन / अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ टाउन प्लानर्स / इंस्टीट्यूट ऑफ टाउन प्लानर्स (लंदन) की सदस्यता या कोई अन्य समकक्ष योग्यता।
शैक्षणिक योग्यता के मापदंड को पूरा करने वाले अभ्यर्थियों को आयोग द्वारा निर्धारित आयु सीमा मानदंडों को पूरा करना चाहिए। यूपीपीएससी सहायक नगर नियोजक पदों की भर्ती के लिए आवेदन करने वाले प्रत्येक उम्मीदवार को आयु सीमा को निम्नानुसार पूरा करना चाहिए:
उत्तरप्रदेश लोक सेवा आयोग भी अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान करता है। आरक्षित श्रेणी से संबंधित अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट से लाभान्वित किया जाएगा। ऊपरी आयु सीमा में छूट निम्नानुसार है:
|
श्रेणी |
अधिकतम आयु सीमा में छूट का प्रावधान |
|
अनुसूचित जाति (एससी) / अनुसूचित जनजाति (एसटी) |
05 वर्ष |
|
यूपी के कुशल खिलाड़ी /यूपी सरकार के कर्मचारी |
05 वर्ष |
|
अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) |
05 वर्ष |
|
उत्तरप्रदेश के निवासी जो शारीरिक रूप से विकलांग हों (पीडब्ल्यूडी) |
15 वर्ष |
|
भूतपूर्व सैनिक |
03 वर्ष |
यूपीपीएससी सहायक नगर नियोजक भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए निम्नलिखित आसान चरणों का पालन करना चाहिए। यूपीपीएससी सहायक नगर नियोजक भर्ती परीक्षा 2023 के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों के पास उनके साथ एक ओटीआर नंबर होना चाहिए। ओटीआर के साथ ही आवेदन जमा करना संभव होगा। ओटीआर में सफलतापूर्वक पंजीकरण करने और अपने ओटीआर नंबर प्राप्त करने के बाद, इन चरणों का पालन करें:
चरण 1: यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in/ पर जाएं।
चरण 2: बाईं ओर अधिसूचना/विज्ञापन अनुभाग खोजें।
चरण 3: सभी अधिसूचना/विज्ञापन पर क्लिक करें।
चरण 4: नए पेज पर आवेदन पत्र खुल जाएगा।
चरण 5: अप्लाई पर क्लिक करें, और अब “ओटीआर के साथ प्रमाणित करें” पर क्लिक करें।
चरण 6: अपना ओटीआर नंबर दर्ज करें और आगे बढ़ें पर क्लिक करें।
चरण 7: प्रमाणीकरण के बाद, उम्मीदवार की सभी जानकारी पृष्ठ पर दिखाई जाएगी।
चरण 8: अब, सभी योग्यता अनुभागों के सामने योग्यतानुसार हाँ /नहीं पर क्लिक करें।
चरण 9: आवेदन शुल्क का भुगतान करने के लिए आगे बढ़ें पर क्लिक करें।
चरण 10: आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
चरण 11: ओटीआर अनुभाग पर जाएं और अपना आवेदन पत्र जाँचे। (यदि आवश्यक हो तो डाउनलोड करें)
टिप्पणी: यदि उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र में कोई त्रुटि मिलती है, तो होम पेज पर दिखाए गए "संशोधित आवेदन पत्र" पर जाएं और त्रुटि सुधार करें।
इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए उत्तरप्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने आवेदन शुल्क निर्धारित किया है। प्रत्येक श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क अलग-अलग है। बोर्ड आरक्षित और अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों से अलग-अलग प्रोसेसिंग फीस और आवेदन शुल्क ले रहा है। यूपीपीएससी सहायक नगर नियोजक आवेदन शुल्क का वर्णन इस प्रकार है:
|
श्रेणी |
आवेदन शुल्क |
प्रोसेसिंग शुल्क |
कुल |
|
अनारक्षित / ईडब्ल्यूएस / ओबीसी |
₹100 |
₹25 |
₹125 |
|
अनुसूचित जाति (एससी) / अनुसूचित जनजाति (एसटी) |
₹40 |
₹25 |
₹65 |
|
शारिरिक रूप से विकलांग(पीडब्ल्यूडी) |
कोई शुल्क नहीं |
₹25 |
₹25 |
|
भूतपूर्व सैनिक |
₹40 |
₹25 |
₹65 |
टिप्पणी: 'आवेदन' प्रक्रिया में उम्मीदवार द्वारा आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि और समय से पहले भुगतान करना अत्यधिक महत्त्वपूर्ण है। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट ले लेना चाहिए और इसे सुरक्षित रखना चाहिए।
उम्मीदवारों के लिए यूपीपीएससी सहायक नगर नियोजक परीक्षा प्रणाली के बारे का उचित जानकारी का होना अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। यूपीपीएससी एटीपी परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाती है। दोनों चरणों को संबंधित विषय और अन्य के बारे में उम्मीदवार के ज्ञान का मूल्यांकन करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। परीक्षा प्रणाली का विश्लेषण और समझकर, उम्मीदवार अपनी तैयारी को उसके अनुसार ढाल सकते हैं। उम्मीदवार दोनों परीक्षाओं के लिए परीक्षा प्रारूप इस प्रकार होते हैं जिनका विवरण नीचे देख सकते हैं:
यह प्रश्न पत्र उम्मीदवार के नगर नियोजन और सामान्य अध्ययन के ज्ञान की जाँच करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस परीक्षा को हल करने के लिए उम्मीदवारों को कुल 120 मिनट का समय आवंटित किए जाएगा। यूपीपीएससी एटीपी प्रश्न पत्र प्रारंभिक परीक्षा प्रणाली इस प्रकार है:
|
विषय |
प्रश्नों की संख्या |
कुल अंक |
समयावधि |
|
नगर नियोजन |
100 |
200 |
|
|
सामान्य ज्ञान |
50 |
100 |
|
|
कुल |
150 |
300 |
2 घण्टे |
प्रारंभिक परीक्षा के प्रश्न पत्र को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने के बाद, उम्मीदवार को प्रश्नपत्र 2 के लिए चुना जाएगा। यह प्रश्न पत्र संबंधित विषय और भाषा पर उम्मीदवार की पकड़ का मूल्यांकन करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। प्रश्न पत्र दो भागों में विभाजित होगा, खंड- 'ए' और खंड- 'बी'। प्रश्न संख्या-1 एवं 5 अनिवार्य होंगे तथा प्रत्येक खण्ड से दो-दो प्रश्न करना अनिवार्य होगा। सभी प्रश्नों के अंक समान होंगे। तथा कुल 05 प्रश्नों का उत्तर देना होगा। इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए उम्मीदवारों को दोनों भागों में उत्तीर्ण होना होगा। यूपीपीएससी एटीपी प्रश्न पत्र दो का परीक्षा प्रणाली इस प्रकार है:
|
विषय |
प्रश्नों की संख्या |
कुल अंक |
समयावधि |
|
सामान्य हिंदी और निबन्ध |
|
50+ 50 = 100 |
2 घण्टे |
|
नगर नियोजन |
8 |
200 |
3 घण्टे |
|
कुल |
|
300 |
5 घण्टे |
बेहतर तैयारी के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा पाठ्यक्रम का उचित और गहन ज्ञान होना बहुत जरूरी है। यूपीपीएससी सहायक नगर नियोजक परीक्षा पाठ्यक्रम के माध्यम से, उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए अपनी तैयारी की रणनीति बना सकते हैं। एटीपी रिक्ति के लिए पाठ्यक्रम का उल्लेख प्रश्न पत्र 1 और प्रश्नपत्र 2 दोनों के लिए किया गया है। उम्मीदवार यूपी लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) एटीपी पाठ्यक्रम की जाँच इस प्रकार कर सकते हैं:
प्रारंभिक परीक्षा
सामान्य ज्ञान
भाग B
नगर एवं ग्राम नियोजन
नोट:- प्रारंभिक परीक्षा हेतु नगर एवं ग्राम नियोजन के 100 प्रश्न। यह पाठ्यक्रम मुख्य परीक्षा के प्रश्न पत्र II के समान होगा।
मुख्य परीक्षा
मुख्य प्रश्न पत्र दो भागों में विभाजित होता है। पहले भाग में अभ्यर्थियों को सामान्य हिंदी और निबंध के प्रश्न हल करने होंगे और दूसरे भाग में नगर नियोजन के प्रश्न पूछे जायेंगे। दोनों प्रश्न पत्रों के लिए विस्तृत पाठ्यक्रम नीचे दिए गए लेख में उल्लिखित है:
प्रश्नपत्र- 1
सामान्य हिन्दी एवं निबन्ध (परम्परागत)
प्रथम खण्ड
1- अपठित गद्यांश का संक्षेपण, उससे सम्बन्धित प्रश्न, रेखांकित अंशों की व्याख्या एवं उसका उपयुक्त शीर्षक।
2- अनेकार्थी शब्द, विलोम शब्द पर्यायवाची शब्द तत्सम एवं तद्भव, क्षेत्रीय, विदेशी (शब्द भण्डार), वर्तनी, अर्थबोध, शब्द-रूप, सन्धि, समास, क्रियायें, हिन्दी वर्णमाला, विराम चिन्ह शब्द रचना, वाक्य रचना, अर्थ, मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ, उत्तर प्रदेश की मुख्य बोलियाँ तथा हिन्दी भाषा के प्रयोग में होने वाली अशुद्धियाँ ।
द्वितीय खण्ड
हिन्दी निबन्ध
इसके अन्तर्गत एक खण्ड होगा। इस खण्ड में से एक निबन्ध लिखना होगा। इस निबन्ध की अधिकतम विस्तार सीमा 500 शब्द होगी। निबन्ध हेतु निम्नवत् क्षेत्र होंगे:-
द्वितीय प्रश्नपत्र
नगर एवं ग्राम नियोजन
उत्तर प्रदेश के आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के अंतर्गत कार्यरत सहायक नगर नियोजक को उनके विभाग से अच्छा वेतन प्राप्त होता है। उत्तर प्रदेश में सहायक नगर नियोजकों को 7वें वेतन मैट्रिक्स के अनुसार वेतन मिलता है और वेतन मैट्रिक्स स्तर 10 है। यूपीपीएससी एटीपी वेतन संरचना इस प्रकार है:
|
प्रकार |
राशि |
|
वेतन मैट्रिक्स स्तर |
10 |
|
ग्रेड वेतन |
₹5400 |
|
मूल वेतन |
₹15600-39100 |
यूपीपीएससी सहायक नगर नियोजक प्रवेश पत्र उम्मीदवारों के लिए परीक्षा में शामिल होने के लिए महत्त्वपूर्ण है। प्रवेश पत्र /हॉल टिकट के बिना, उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) आम तौर पर परीक्षा से एक या दो सप्ताह पहले प्रवेश पत्र जारी करता है। उम्मीदवार अपना यूपीपीएससी सहायक नगर नियोजक परीक्षा प्रवेश पत्र 2023 निम्न चरणों का पालन कर डाउनलोड कर सकते हैं:
चरण 1: यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in/ पर जाएं।
चरण 2: उम्मीदवार प्रवेश पत्र वाले बटन की जाँच करें और “प्रवेश पत्र डाउनलोड करें” पर चयन करें
चरण 3: नए पेज पर अपना पंजीकरण नंबर, जन्मतिथि, लिंग और सत्यापन कोड भरें।
चरण 4: “प्रवेश पत्र डाउनलोड करें” वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण 5: अपना यूपीपीएससी एटीपी प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और सेव करें।
सहायक नगर नियोजक परीक्षा का परिणाम मुख्य परीक्षा के एक या दो महीने बाद जारी किया जाता है। लिखित परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार परिणाम को लेकर बहुत उत्साहित और चिंतित रहते हैं क्योंकि यह सहायक नगर नियोजक बनने के लिए अंतिम प्रवेश द्वार के रूप में काम करता है। उत्तरप्रदेश लोक सेवा आयोग सहायक नगर नियोजक भर्ती परीक्षा परिणाम 2023 अभी घोषित नहीं किया गया है। रिजल्ट लिंक सक्रिय होने के बाद उम्मीदवार परिणाम की जाँच कर सकते हैं। परीक्षा परिणाम देखने और डाउनलोड करने के चरण इस प्रकार हैं:
Related Exams
Current Affairs
Frequently asked questions

सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9829213213
सीखने के साधन
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
Miscellaneous Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित